तुला राशि का यह हफ्ता आपको अपने बने-बनाये सांचे से बाहर निकल कर कुछ नया और नायाब करने के लिए उत्साहित करेगा। यह रहा आपका अक्टूबर 2-8 का राशिफल, चलिए देखते हैं क्या प्लान है सितारों का आपके लिए इस हफ्ते।

1. मेष राशि (मार्च 21-अप्रैल 19)

लगता है तुला राशि का महीना आपके लिए काफी आश्चर्य और थोड़ा रोमांस लाने वाला है। तो अपने एक्स को भूल जाएँ और आगे बढ़ें, क्योंकि यह काफी बेहतरीन समय है कुछ नया शुरू करने का। आखिरकार कब तक पुरानी बातों को लेकर बैठे रहेंगे?

2. वृष राशि (अप्रैल 20-मई 20)

इस हफ्ते आप जिस भी चीज़ का पूरा पक्का मन बना लेंगे, आप उसको ज़रूर हासिल कर लेंगे। और अगर आप अपनी ज़िन्दगी को बदलने की प्रेरणा ढूंढ रहे हैं, तो आपके लिए इस हफ्ते वही प्रेरणा है। तो उठिये और अपना कमरा साफ़ करके शुरुआत कीजिये।

अक्टूबर 2-8 का राशिफल

3. मिथुन राशि (मई 21-जून 20)

आपका अक्टूबर 2-8 का राशिफल आपके निजी रिश्तों में काफी सुधार लाएगा। और बेशक आप सिंगल हैं या ख़ुशी-ख़ुशी किसी के साथ एक अच्छी रिलेशनशिप में हैं, तुला राशि का यह हफ्ता सबके लिए कुछ ना कुछ लेकर आ रहा है।

4. कर्क राशि (जून 21-जुलाई 22)

तुला राशि का यह हफ्ता आपको अपने दोस्तों को सलाह मश्वरा देने की सलाह दे रहा है। जी हाँ, आपके नज़दीकी दोस्त या घर वाले शायद किसी मसले में अटके हुए हैं जिसका उन्हें फ़िलहाल कोई तोड़ नहीं मिल रहा है। तो इस हफ्ते उनका फरिश्ता बनें और उनकी तकलीफें छूमंतर करने में मदद करें।

5. सिंह राशि (जुलाई 23-अगस्त 22)

बेशक तुला राशि का महीना सबके लिए कुछ अलग करने या किसी नए व्यक्ति से मिलने के लिए बढ़िया समय हो, आपके लिए इसका बिलकुल उल्टा है। आपका अक्टूबर 2-8 का राशिफल चाहता है की आप अपने बने-बनाये रिश्तों को और मज़बूत करें और उनको संभालने पर ध्यान दें।

6. कन्या राशि (अगस्त 23-सितम्बर 22)

तुला राशि का यह हफ्ता सबके लिए ही काफी रोमांस ला रहा है तो प्यार की थोड़ी बरसात आप पर भी ज़रूर होगी। आपके पार्टनर इस हफ्ते काफी अच्छे मूड में होंगे तो आप उनसे जो चाहें वो करवा सकते हैं। तो बेशक वो शॉपिंग हो या मूवी देखने का प्लान, आपके पार्टनर आपको ना नहीं बोल पाएंगे।

7. तुला राशि (सितम्बर 23-अक्टूबर 22)

जन्मदिन का महीना काफी अच्छा चल रहा है। तो इस हफ्ते भी, अपनी तेज़ रफ़्तार से आगे बढ़ती ज़िन्दगी के एक और साल के नाम पर एक पेग् लगाएं और अलविदा कह दें। यह हफ्ता एक बढ़िया सी छुट्टी प्लान करने के लिए भी अच्छा समय है और शुभ काम में देरी कैसी?

8. वृश्चिक राशि (अक्टूबर 23-नवंबर 21)

हर समय बिज़ी रहना और काम में डूबे रहने में कोई मज़ा नहीं है। और आपकी ऐसी क्या ही मजबूरी है की आप कुछ समय अपने आप के लिए नहीं निकाल पा रहे? क्योंकि आपका अक्टूबर 2-8 का राशिफल आपको चेतावनी देना चाहता है की अगर ऐसा ही चलता रहा, तो आप जल्द अपने बाल नोचते हुए रह जाएंगे।

9. धनु राशि (नवंबर 22-दिसंबर 21)

इस हफ्ते, प्यार और व्यापार दोनों ही आपको थोड़ा परेशान कर सकते हैं। अगर आप अपने आस-पास लक्ष्मण रेखा बना लें, तो शायद वो आपके लिए ज़्यादा बेहतर होगा। इस हफ्ते, ब्रह्माण्ड आपकी सारी बातें कान खोलकर सुन रहा है, तो अपने दिल की बात साफ़-साफ़ शब्दों में कह दें।

अक्टूबर 2-8 का राशिफल

10. मकर राशि (दिसंबर 22-जनवरी 19)

जो चीज़ आसानी से की जा सकती हो, उसके लिए इतना परेशान क्यों होना है? इस हफ्ते का राशिफल आपको याद दिलाना चाहता है की अक्सर चीज़ों का हल हमारे सामने होता है और हम देख नहीं पाते। तो अपनी आखों और दिमाग दोनों का अच्छे से प्रयोग करें क्योंकि जो आप ढूंढ रहे हैं, वो यहीं-कहीं है।

11. कुंभ राशि (जनवरी 22-फरवरी 18)

प्यार-मोहब्बत की खुशबू आपके आस-पास मंडरा रही है। आप अपनी नाक बंद करना चाहते हैं या खिड़कियाँ खोल कर उसे अंदर आने देना चाहते हैं, यह आप पर निर्भर करता है। मगर इस हफ्ते आपको कई नए लोग मिलेंगे जिनके खयालात आपसे काफी मिलते-जुलते होंगे और शायद वो आगे चलकर आपके काम भी आ सकें।

12. मीन राशि (फरवरी 19-मार्च 20)

इस हफ्ते का राशिफल आपको किसी भी प्रकार का कूड़ा और कचरा अपनी ज़िन्दगी से बाहर फेकने की सलाह देना चाहता है। और इसके साथ अपने उन सारे कपड़ो को भी दान में दे दें जो आपको पिछले कई सालों से पुरे भी नहीं आते। खामखा गंद संभालना आपकी पुरानी आदत है जो आपको बदल लेनी चाहिए।

अक्टूबर 2-8 का राशिफल

चित्र सूत्र 

 

Kapil Sharma Podcast | From Amritsar To The World | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 21

Kapil Sharma's life is the Indian success story everyone needs to know

Thank You For Coming, Internet Fame & More | Shibani Bedi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 19

Join us as we speak to one of the most loved content creators in India and what it really means to be famous on the internet

Richa Chadha On Fukrey 3, Ali Fazal, And Missing Delhi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 18

Whether it’s Bholi Punjaban in Fukrey, or Nagma Khatoon in Gangs of Wasseypur, Richa Chadha never fails to impress.

Sacred Games, Being Single At 40, And More | Kubbra Sait | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 17

Kubbra has some riveting stories to share in this episode of AfterHours with All About Eve.