इस हफ्ते हम सिंह राशि से कन्या राशि की ओर बढ़ने वाले हैं तो यह हफ्ता काफ़ी दिलचस्प होने वाला है। यह रहा आपका अगस्त 21-27 का राशिफल, चलिए देखते हैं क्या प्लान है सितारों का आपके लिए इस हफ्ते।

1. मेष राशि (मार्च 21-अप्रैल 19)

बहुत हुआ दूसरों के इशारों पर चलना। आपका अगस्त 21-27 का राशिफल आपको आगे आकर अपने हिसाब से काम सँभालने की सलाह देना चाहता है। अपनी ज़िन्दगी की डोर अपने हाथों में लीजिये और किसी और की कठपुतली बनकर ना रहें। 

2. वृष राशि (अप्रैल 20-मई 20)

अगर आप पूरा दिन बैठ कर इंस्टाग्राम पर रील्स ही देखते रहेंगे तो बाकि का काम कब करेंगे? क्योंकि आगे आने वाला हफ्ता आपके लिए बिज़ी होने वाला है। तो थोड़ा काम पर ध्यान दें क्योंकि आपके बॉस आपके काम पर कढ़ी नज़र रख रहे हैं। 

3. मिथुन राशि (मई 21-जून 20)

सिंह राशि का आखिरी हफ्ता आपको आराम करने की सलाह देना चाहता है। आप कुछ हफ़्तों से अपने काम में डूबे हुए हैं और यह आपकी सोशल लाइफ के लिए बिलकुल भी अच्छा नहीं है। तो काम को थोड़ा साइड रखें और सो जाएँ। 

4. कर्क राशि (जून 21-जुलाई 22)

क्या आपको आजकल लग रहा है की आपके आस-पास हर कोई बस कलेश करने निकला हुआ है? क्या आपको लगता है की शायद आप भी इन लोगों में से एक हो सकते हैं? क्योंकि आपका अगस्त 21-27 का राशिफल आपको आइना देखने की सलाह देना चाहता है।

5. सिंह राशि (जुलाई 23-अगस्त 22)

जन्मदिन का महीना बेशक खत्म होने वाला है मगर इसका मतलब यह नहीं की आप स्टेज से हटने वाले हैं। यह हफ्ता आपको याद दिलाना चाहता है की आप अपनी कहानी के हीरो हैं। तो अपने आप पर थोड़ा ज़्यादा ध्यान दें और कोई कुछ भी कहे, आप बस अपनी धुन में चलते रहें।

6. कन्या राशि (अगस्त 23-सितम्बर 22)

जन्मदिन का महीना इस हफ्ते शुरू होने ही वाला है और आपको देख कर लगता है की आप काफी उत्सुक हैं। कोई बात नहीं, आपको भी जल्द लोग अपने असली रंग दिखा देंगे। मगर तब तक अपने लिए एक बड़ा सा पिज़्ज़ा आर्डर करें और साथ में गार्लिक ब्रेड ना भूलें।

7. तुला राशि (सितम्बर 23-अक्टूबर 22)

अगस्त 21-27 का राशिफल आपको काम से थोड़ा आगे बढ़कर, घर पर ध्यान देने की सलाह देना चाहता है। आप कुछ समय से काम में काफी मसरूफ़ हैं मगर इस हफ्ते आपको घर पर भी थोड़ा हाथ बटाना होगा। बेशक आपको खाना बनाना नहीं आता, पर सफाई करना तो आता है ना?

8. वृश्चिक राशि (अक्टूबर 23-नवंबर 21)

“अगर किसी चीज़ को दिल से चाहो, तो पूरी कायनात उसे तुमसे मिलाने की कोशिश में लग जाती है”- शाहरुख खान का यह डाइअलॉग याद है? तो अपनी ओवर थिंकिंग का सही इस्तेमाल करें और अपने लिए कुछ अच्छी चीज़ें मांगने में लग जाएँ। अगर रणबीर को आलिया मिल सकती है, तो आप क्या कुछ कम हैं?

9. धनु राशि (नवंबर 22-दिसंबर 21)

क्या आप आजकल यह सोच के परेशान हैं की आप आगे ज़िन्दगी में क्या करेंगे? क्या आपका करियर आगे बढ़ रहा है? क्या आप सही राह पर हैं? देखिये, इतनी चिंता करना और अपने छोटे और प्यारे से दिमाग पर ज़ोर डालना आपके लिए सही नहीं है। तो फिलहाल, आपको आगे डिनर में क्या खाना है उसपर ध्यान दें और बाकी फालतू के ख्यालों को गोली मार दें।

10. मकर राशि (दिसंबर 22-जनवरी 19)

आपका आने वाला हफ्ता काफी कठिन होगा। जी हाँ, ना आपको काम पर आराम मिलेगा और ना घर पर, तो अपने आप को पहले से ही तैयार कर लें। लोगों पर चिल्लाना आपको इस हफ्ते काफी उत्तेजित करेगा, मगर आप दिखा नहीं सकते। तो जाइये, अपनी चाय पीजिये और गहरी, लम्बी सांस लीजिये।

11. कुंभ राशि (जनवरी 22-फरवरी 18)

क्या आपको लगता है 2-3 दिन बिना खाने और सिर्फ कॉफ़ी पर ज़िंदा रहना बहुत बड़ी बात है? माफ़ कीजियेगा, मगर यह सिर्फ आपकी गलत फेहमी है। तो इस हफ्ते, इंसान बनिए, अपना सोने का टाइम ठीक करिए, और कॉफ़ी से आगे बढ़ कर थोड़ा पानी का सेवन करिए।

12. मीन राशि (फरवरी 19-मार्च 20)

यह हफ्ता काफी अच्छा समय है हर उस इंसान को नज़रंदाज़ करने का जो बेवजह हर बात पर अपनी टिप्पणी देना ज़रूरी समझते हैं। लोगों का क्या है, जहाँ कुछ हुआ नहीं, चले आते हैं दो बातें बनाने। तो आप बस अपने काम के काम रखें और दूसरों को अपनी ज़िन्दगी में और अपने फैसलों में ना पड़ने दें।

और भी है: ‘औरत को सोच-समझकर माँ बनना चाहिए’: डॉ किरण बेदी ‘AfterHours With AAE’ पर

चित्र सूत्र 

 

Kapil Sharma Podcast | From Amritsar To The World | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 21

Kapil Sharma's life is the Indian success story everyone needs to know

Thank You For Coming, Internet Fame & More | Shibani Bedi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 19

Join us as we speak to one of the most loved content creators in India and what it really means to be famous on the internet

Richa Chadha On Fukrey 3, Ali Fazal, And Missing Delhi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 18

Whether it’s Bholi Punjaban in Fukrey, or Nagma Khatoon in Gangs of Wasseypur, Richa Chadha never fails to impress.

Sacred Games, Being Single At 40, And More | Kubbra Sait | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 17

Kubbra has some riveting stories to share in this episode of AfterHours with All About Eve.