सिंह राशि का महीना आपके लिए थोड़ा रोमांटिक और थोड़ा रोमांचक समय लाने वाला है। यह रहा आपका अगस्त 14-20 का राशिफल, चलिए देखते हैं क्या प्लान है सितारों का आपके लिए इस हफ्ते।

1. मेष राशि (मार्च 21-अप्रैल 19)

इस हफ्ते का राशिफल आपको अपने आस-पास लक्ष्मण रेखा खीचने का सुझाव देना चाहता है। आप आख़िरकार बदलाव की ओर चल पड़े हैं और यह रास्ता आपको सफलता की तरफ ज़रूर लेकर जाएगा। तब तक अपनी मेहनत को कुछ बियर के साथ सेलिब्रेट करें।

2. वृष राशि (अप्रैल 20-मई 20)

आपका अगस्त 14-20 का राशिफल आपको किसी भी ड्रामे और किसी के भी ड्रामे से दूर रहने की चेतावनी देना चाहता है। आप ऐसे इंसान नहीं हैं जो फालतू में लोगों से भिड़े और कलेश करे, तो इस हफ्ते इस चीज़ का थोड़ा ज़्यादा ध्यान रखें।

3. मिथुन राशि (मई 21-जून 20)

इस हफ्ते, अपने परिवार के WhatsApp ग्रुप को म्यूट करें, और अपने पार्टनर पर ध्यान दें। सिंह राशि का यह महीना आपको थोड़ा रोमांटिक और रोमांचक होने की सलाह देना चाहता है। और वैसे भी आपको अपने परिवार और काम से थोड़ी ब्रेक लेने की ज़रुरत है।

4. कर्क राशि (जून 21-जुलाई 22)

लगता है सिंह राशि के महीने का यह हफ्ता आपके लिए काफी बाहर जाने के मौके ला रहा है। इसके चलते आप नए लोगों से मिलेंगे और इन में से कई आपके खास दोस्त भी बन सकते हैं। तो इस हफ्ते, किसी भी न्योते को मना ना करें और थोड़ा मज़ा करें।

5. सिंह राशि (जुलाई 23-अगस्त 22)

आपका जन्मदिन का महीना आपको अपने पार्टनर पर ध्यान देने को कहना चाहता है। चीज़ें जैसी भी हों, अपने पार्टनर को समय देना इस हफ्ते आपके राशिफल में है। और यह आपके रिश्ते के लिए भी अच्छा है।

6. कन्या राशि (अगस्त 23-सितम्बर 22)

आपका आने वाला हफ्ता काम से भरा हुआ है और आपको शायद ही सांस लेने का मौका मिले। मगर टेंशन ना लें क्योंकि आपके पास अपने दोस्त और नज़दीकी लोग हैं जो आपकी मदद करेंगे। बस, काम थोड़ा ऊपर-नीचे होगा पर किसी पर भड़कें ना और गहरी सांस लेके आगे बढ़ें।

7. तुला राशि (सितम्बर 23-अक्टूबर 22)

आपका अगस्त 14-20 का राशिफल चाहता है की किसी और को खुश करने या तस्सली देने से पहले आप अपने ऊपर ध्यान दें। आपका सारा ध्यान ‘लोग क्या कहेंगे’ में लगा रहता है जिसके कारण आप अक्सर अपने बारे में भूल जाते हैं, और इस हफ्ते, आपको यह बदलना होगा।

8. वृश्चिक राशि (अक्टूबर 23-नवंबर 21)

आप हमेशा अपना बेस्ट देते हैं और किसी भी हालात को अपने हाथ से नहीं निकलने देते। मगर इस हफ्ते आपको शान्ति से पीछे होकर बैठना है और देखना है की जब आप आगे ना बढ़ें, तो कौन आपकी जगह लेने आगे आता है। इससे आपको समझ आएगा की आपको अब कितना आगे आना है और कितना नहीं।

9. धनु राशि (नवंबर 22-दिसंबर 21)

अक्सर आप लोगों और उनकी ज़रूरतों पर ध्यान देते हैं। पर इस हफ्ते का राशिफल चाहता है की वह सारा ध्यान आप अपने ऊपर लगाएँ। और किसी के भी ड्रामे में पढ़ने या उन्हें सलाह देने से पहले, यह सोचें की उसमें आपका क्या फायदा है? क्योंकि अगर उससे आपको कुछ नहीं मिल रहा, तो किसी के भी मसले में पढ़ने की ज़रुरत आपको नहीं है।

10. मकर राशि (दिसंबर 22-जनवरी 19)

आप कुछ ज़्यादा बेचैन हो रहे हैं और ऐसा आपके साथ अक्सर नहीं होता। तो इस हफ्ते अपने काम और घर पर थोड़ा ज़्यादा ध्यान दें और समझें की क्या चीज़ आपको परेशान कर रही है। जो कुछ भी हो, उसका उसी समय सामना करें और अपने आप सुलझ जाने का इंतज़ार ना करें।

11. कुंभ राशि (जनवरी 22-फरवरी 18)

इस हफ्ते, अपने overtime पर चल रहे दिमाग को संभालें और बेवजह हर चीज़ का हऊआ बनाना छोड़ दें। आप अपने आप को परेशान कर रहे हैं और अगर ऐसा ही चलता रहा तो आप जल्द ही अपने बाल नोचने लगेंगे, वो भी बिना किसी मतलब के।

12. मीन राशि (फरवरी 19-मार्च 20)

सारा टाइम, कॉफ़ी पर पैसे खर्च करना कहाँ की समझदारी है? इससे अच्छा, अपने पैसे बचाएँ और थोड़े टमाटर ज़्यादा खरीद लें। बात आयी पैसे बचाने की, तो खर्चा संभाल के करें क्योंकि आने वाले हफ़्तों में आपका काफी खर्चा होने वाला है।

और भी है: ‘औरत को सोच-समझकर माँ बनना चाहिए’: डॉ किरण बेदी ‘AfterHours With AAE’ पर

चित्र सूत्र 

 

Kapil Sharma Podcast | From Amritsar To The World | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 21

Kapil Sharma's life is the Indian success story everyone needs to know

Thank You For Coming, Internet Fame & More | Shibani Bedi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 19

Join us as we speak to one of the most loved content creators in India and what it really means to be famous on the internet

Richa Chadha On Fukrey 3, Ali Fazal, And Missing Delhi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 18

Whether it’s Bholi Punjaban in Fukrey, or Nagma Khatoon in Gangs of Wasseypur, Richa Chadha never fails to impress.

Sacred Games, Being Single At 40, And More | Kubbra Sait | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 17

Kubbra has some riveting stories to share in this episode of AfterHours with All About Eve.