फिल्म कुछ कुछ होता है तो आपने भी देखी होगी। उसमें शाहरुख खाना का डायलॉग है। हम एक बार जीते हैं, एक बार मरते हैं, शादी भी एक बार करते हैं और प्यार…प्यार भी एक बार करते हैं। यह कितना कन्वेन्शनल लगता है न! मगर Three Loves Theory कुछ और कहती है।
TLT के अनुसार, हम अपनी ज़िंदगी में एवरेज तीन बार प्यार में पड़ते हैं और हर बार का प्यार हमें कुछ नया सिखाकर आगे बढ़ा देता है। माना जाता है कि बहुत से लोग अपने जीवनसाथी से मिलने से पहले तीन से चार रिश्तों से गुज़रते हैं। यानी, प्यार सिर्फ़ एक मंज़िल नहीं, बल्कि एक सफर है जहां हर पड़ाव का अपना मतलब होता है। चलिए इस आर्टिकल में हम भी Three Loves Theory के बारे में विस्तार से जानें।
1. मासूमियत से भरा होता है पहला प्यार
Image Source
Three Loves Theory के मुताबिक, पहला प्यार अक्सर कहानी जैसा लगता है थोड़ा फ़िल्मी, थोड़ा परफेक्ट। इस दौर में हम प्यार को एक सपने की तरह जीते हैं। हमें लगता है कि यही रिश्ता हमेशा चलेगा, यही “हमेशा के लिए” है।
लेकिन सच्चाई यह है कि यह प्यार ज़्यादातर सतही होता है। इसमें हम अपने पार्टनर से ज़्यादा इस बात को महत्व देते हैं कि दुनिया हमारे रिश्ते को कैसे देखती है। जब यह रिश्ता खत्म होता है, तो दिल टूटता ज़रूर है, लेकिन समय के साथ हम उससे बाहर भी आ जाते हैं।
पहला प्यार हमें यह सिखाता है कि फीलिंग्स कितनी गहरी हो सकती हैं, लेकिन हर गहराई हमेशा के लिए नहीं होती।
2. थोड़ा इंटेंस और उलझा हुआ होता है दूसरा प्यार
Image Source
दूसरा प्यार वो होता है जो आपको अंदर तक हिला देता है। इसे अक्सर “इंटेंस लव” कहा जाता है। यह रिश्ता हमें हमारी इनसिक्योरिटी, डर और इच्छाओं से रूबरू कराता है।
इसमें सब कुछ बहुत इंटेंस होता है- प्यार भी, लड़ाई भी और दर्द भी। कभी लगता है कि आप अपने पार्टनर के बिना रह नहीं सकते, तो कभी ऐसा लगता है कि सब कुछ टूट रहा है। यह रिश्ता आपको खुद को और अपने पैटर्न्स को समझने पर मजबूर करता है।
कई बार हम इस रिश्ते में खुद को बदलने लगते हैं, ताकि सामने वाला हमें स्वीकार कर ले। और जब यह रिश्ता खत्म होता है, तो दर्द गहरा होता है, लेकिन इसी दर्द में सबसे बड़ी ग्रोथ छुपी होती है।
Three Loves Theory कहती है कि यह प्यार सिखाता है हमें खुद को खोकर किसी को पाना नहीं है। और यह भी कि प्यार में बाउंड्री कितनी ज़रूरी हैं।
इसे भी पढ़ें: आपका Partner Black Cat है या Golden Retriever? इंटरनेट की पॉपुलर Viral Theory के बारे में जानें
3. सुकून लेकर आता है तीसरा प्यार

तीसरा प्यार अक्सर तब आता है जब आप पहले दो रिश्तों से सीख लेकर थोड़ा ठीक हो चुके होते हैं। इसे “अनकंडीशनल लव” कहा जाता है यानी बिना शर्तों वाला प्यार।
यह रिश्ता अचानक आता है, लेकिन बहुत सही लगता है। इसमें कोई खेल नहीं होता, कोई दिखावा नहीं। बस एक सुकून होता है, जैसे आप अपने घर में हैं। आप और आपका पार्टनर एक-दूसरे को बदलने की कोशिश नहीं करते, बल्कि वैसे ही स्वीकार करते हैं जैसे आप हैं।
इस रिश्ते में मुश्किलें भी आती हैं, लेकिन आप दोनों मिलकर उन्हें सुलझाते हैं। यहां “मैं” की जगह “हम” आ जाता है।
Three Loves Theory के अनुसार यह अल्टीमेट लव होता है। यह बताता है कि सच्चा रिश्ता वही है जिसमें आपको बदलना न पड़े। आप जैसे हैं, वैसे ही प्यार मिले, तो वो सच्चा है।
क्या हर किसी की कहानी ऐसी ही होती है?
ज़रूरी नहीं। Three Loves Theory एक एवरेज पैटर्न बताती है। कुछ लोग पहली बार में ही सही इंसान पा लेते हैं, तो कुछ को सात-आठ रिश्तों के बाद अपनी मंज़िल मिलती है।
असल बात यह है कि हर रिश्ता, चाहे छोटा हो या लंबा, आपको कुछ न कुछ सिखाकर जाता है।
प्यार कोई एक सीधी रेखा नहीं है, बल्कि एक घुमावदार रास्ता है। कभी यह आपको आसमान पर ले जाता है, तो कभी ज़मीन पर गिरा देता है। लेकिन हर बार, आप थोड़ा और समझदार बनकर आगे बढ़ते हैं।
इसे भी पढ़ें: Red String Theory of Fate: दो लोगों को एक-दूसरे से कनेक्ट करने वाले इस ‘किस्मत के लाल धागे’ के बारे में जानते हैं आप?
तो अगर आप अभी अपने पहले या दूसरे प्यार में हैं या शायद किसी ब्रेकअप से उबर रहे हैं, तो खुद पर भरोसा रखें। हो सकता है, Three Loves Theory की तरह आपको भी अपना सच्चा प्यार आख़िर में मिले।
फीचर्ड इमेज सोर्स