आजकल रिश्तों की दुनिया में situationship एक आम शब्द बन चुका है। यह न पूरी तरह रिश्ता होता है, न पूरी तरह दोस्ती। इसमें उम्मीदें होती हैं, इमोशंस होते हैं, लेकिन क्लैरिटी नहीं होती। यही वजह है कि जब यह खत्म होता है, तो दर्द भी किसी ब्रेकअप से कम नहीं लगता। अगर आप भी किसी ऐसे अधूरे रिश्ते से निकलने की कोशिश कर रहे हैं, तो जान लीजिए कि situationship से बाहर निकलने के तरीके मौजूद हैं। थोड़ा समय, सही सोच और कुछ छोटे कदम आपकी मदद कर सकते हैं।
अगर आप बार-बार पुराने मैसेज पढ़ते हैं, सोशल मीडिया चेक करते हैं या सोचते हैं कि शायद वह वापस आएगा, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। यहां जानिए situationship से बाहर निकलने के तरीके, जो आपको इमोशनली फ्री होने में मदद करेंगे।
1. सच को स्वीकार करें

सबसे पहला कदम है सच्चाई को मानना। अगर वह रिश्ता कभी स्पष्ट नहीं था, अगर कमिटमेंट नहीं था, अगर आपको हमेशा कन्फ्यूजन मिला, तो इसे प्यार का नाम देकर खुद को दुख मत दीजिए।
कई बार हम उस इंसान से ज्यादा उस संभावना से जुड़े होते हैं, जो कभी बनी ही नहीं। Situationship से बाहर निकलने के तरीके तभी काम करेंगे जब आप मानेंगे कि यह रिश्ता आपको शांति नहीं दे रहा था।
2. नो कॉन्टैक्ट रूल अपनाएं
अगर आप सच में आगे बढ़ना चाहते हैं, तो कुछ समय के लिए दूरी बनाना जरूरी है। बार-बार बात करना, स्टोरी देखना या उम्मीद रखना हीलिंग को धीमा कर देता है। नंबर डिलीट करना जरूरी नहीं, लेकिन खुद को स्पेस देना जरूरी है। यह situationship से बाहर निकलने के तरीके में सबसे असरदार स्टेप माना जाता है।
3. खुद को दोष देना बंद करें

अक्सर लोग सोचते हैं, “शायद मुझमें कमी थी”, “अगर मैं थोड़ा और अच्छा करता तो रिश्ता बच जाता।” लेकिन हर अधूरा रिश्ता आपकी गलती नहीं होता। कई बार सामने वाला खुद क्लियर नहीं होता, इमोशनली उपलब्ध नहीं होता या सिर्फ सुविधा चाहता है। इसलिए खुद को दोष देना छोड़ें।
4. यादों को रोमांटिक बनाना बंद करें
जब कोई चला जाता है, तो दिमाग सिर्फ अच्छे पल याद करता है। लेकिन सच यह है कि अगर सब अच्छा होता, तो आप आज दुखी नहीं होते। उन रातों को भी याद करें जब आप रोए थे, इंतजार किया था, जवाब नहीं मिला था। Situationship से बाहर निकलने के तरीके में यह जरूरी है कि आप पूरी तस्वीर देखें, सिर्फ खूबसूरत हिस्सा नहीं।
इसे भी पढ़ें: पार्टनर की गलती पर गुस्सा होने की बजाय इस तरह करें हैंडल… Relationship में नहीं आएगी खरोंच
5. अपनी एनर्जी खुद पर लगाएं

अब समय है खुद पर ध्यान देने का। नई हॉबी शुरू करें, जिम जाएं, दोस्तों से मिलें, कहीं घूमने जाएं या कुछ नया सीखें। जब आप अपनी जिंदगी को फिर से भरना शुरू करते हैं, तो खालीपन धीरे-धीरे कम होने लगता है। यही सबसे हेल्दी situationship से बाहर निकलने के तरीके में से एक है।
6. जर्नलिंग करें
जो बातें आप कह नहीं पाए, उन्हें लिख दीजिए। कैसा महसूस हुआ, क्या सीखा, अब आगे क्या चाहिए, ये सब लिखें। लिखने से मन हल्का होता है और आपको अपने पैटर्न समझ आते हैं।
किसी situationship से निकलना आसान नहीं होता, क्योंकि वहां closure कम और सवाल ज्यादा होते हैं। लेकिन याद रखिए, जो रिश्ता आपको शांति नहीं देता, उससे बाहर आना ही सही फैसला है।
फीचर्ड इमेज सोर्स