गर्मी का मौसम आते ही शरीर को ठंडक देने वाले फूड्स खाने की सलाह दी जाती है। वहीं कूलिंग ड्रिंक्स का भी जिक्र होता है और ज्यादातर लोग गर्मियों में नींबू पानी पीकर राहत महसूस करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ नींबू पानी ही नहीं, कई ऐसे देसी समर कूलर्स भी हैं जो शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ पाचन तंत्र को भी बेहतर बनाते हैं।

तेज धूप, ज्यादा पसीना और अनियमित खानपान की वजह से गर्मियों में गैस, अपच, पेट फूलना और एसिडिटी जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में कुछ नेचुरल ड्रिंक्स आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ समर कूलर्स के बारे में, जो स्वादिष्ट होने के साथ पेट के लिए भी फायदेमंद हैं।

बेस्ट समर कूलर्स में से एक है छाछ

cooling drinks Image Source

गर्मियों में छाछ सबसे बेहतरीन और हेल्दी ड्रिंक मानी जाती है। ये उन समर कूलर्स में से है जिसमें प्रोबायोटिक्स होते हैं। यह पाचन को सुधारती है और भारी भोजन के बाद राहत देती है। अगर इसमें भुना जीरा, काला नमक और पुदीना मिला दिया जाए तो इसका स्वाद और फायदे दोनों बढ़ जाते हैं।

सौंफ का शरबत

सौंफ की तासीर ठंडी मानी जाती है और यह पाचन के लिए बहुत फायदेमंद होती है। सौंफ का शरबत पेट की जलन, गैस और एसिडिटी में राहत देता है। इसे बनाने के लिए सौंफ को रातभर भिगोकर सुबह पीस लें, छानकर उसमें थोड़ा शहद या मिश्री मिलाएं और ठंडा करके पिएं।

आम पन्ना

कच्चे आम से बना आम पन्ना समर कूलर्स में से एक और पॉपुलर ड्रिंक है। यह शरीर को लू से बचाने में मदद करता है और पाचन को भी मजबूत बनाता है। इसमें मौजूद मसाले जैसे काला नमक, जीरा और पुदीना पेट को आराम देते हैं। अगर आपको गर्मियों में भूख कम लगती है तो आम पन्ना अच्छा विकल्प है।

हेल्दी समर कूलर्स में से एक है बेल का शरबत

refreshing summer beverages

बेल फल पेट के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। यह कब्ज, अपच और पेट की गर्मी को कम करने में मदद करता है। बेल का शरबत शरीर को ठंडा रखता है और डाइजेशन को सपोर्ट करता है। गर्मियों में इसे नियमित रूप से पीना फायदेमंद हो सकता है।

जलजीरा

जलजीरा सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं, बल्कि पाचन के लिए भी शानदार पेय है। देसी समर कूलर्स में जलजीरा खास जगह रखता है। इसमें जीरा, काला नमक, पुदीना, धनिया और इमली जैसे तत्व होते हैं, जो पेट की गैस, अपच और भारीपन को कम करते हैं। खाने से पहले या बाद में एक गिलास जलजीरा पीना राहत दे सकता है।

नेचुरल समर कूलर्स में टॉप पर है नारियल पानी

नारियल पानी शरीर को हाइड्रेट रखने का बेहतरीन तरीका है। इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो गर्मियों में कमजोरी दूर करते हैं। साथ ही यह हल्का होता है और पेट पर ज्यादा दबाव नहीं डालता, इसलिए पाचन के लिए अच्छा माना जाता है।

मिंट और कुकुम्बर ड्रिंक

best drinks for summer heatImage Source

पुदीना पेट को ठंडक देता है और खीरा शरीर में पानी की कमी पूरी करता है। दोनों को मिलाकर बनाया गया यह ड्रिंक ताजगी देने वाले समर कूलर्स में शामिल है। यह पेट की जलन कम करने और डाइजेशन सुधारने में मदद कर सकता है।

ध्यान रखने वाली बातें

हालांकि ये सभी समर कूलर्स फायदेमंद हैं, लेकिन इनमें ज्यादा चीनी मिलाने से बचें। प्राकृतिक स्वाद और सीमित मात्रा में सेवन ही सबसे बेहतर है। अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

गर्मियों में सिर्फ नींबू पानी ही विकल्प नहीं है। छाछ, आम पन्ना, बेल शरबत, जलजीरा और नारियल पानी जैसे कई समर कूलर्स हैं, जो शरीर को ठंडक देने के साथ पाचन को भी बेहतर बनाते हैं। इस मौसम में सही समर कूलर्स चुनकर आप खुद को तरोताजा और स्वस्थ रख सकते हैं।

फीचर्ड इमेज सोर्स

Kapil Sharma Podcast | From Amritsar To The World | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 21

Kapil Sharma's life is the Indian success story everyone needs to know

Thank You For Coming, Internet Fame & More | Shibani Bedi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 19

Join us as we speak to one of the most loved content creators in India and what it really means to be famous on the internet

Richa Chadha On Fukrey 3, Ali Fazal, And Missing Delhi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 18

Whether it’s Bholi Punjaban in Fukrey, or Nagma Khatoon in Gangs of Wasseypur, Richa Chadha never fails to impress.

Sacred Games, Being Single At 40, And More | Kubbra Sait | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 17

Kubbra has some riveting stories to share in this episode of AfterHours with All About Eve.