एक हेल्दी रिलेशनशिप वही होता है जहां दोनों पार्टनर्स कभी पास आने और कभी थोड़ा स्पेस लेने के बीच नेचुरली प्लो करते हैं। लेकिन अगर अवॉइडेंट पार्टनर हो, तो यह पॉसिबल नहीं हो पाता है।

अगर आपके रिश्ते में आप ही एफर्ट्स डाल रहे हैं और आपका पार्टनर इमोशनली आपसे दूर हो रहा है, तो यह रेड फ्लैग्स हैं। ऐसे रिश्ते में बंधने से पहले ज़रूरी है कि आप कुछ चीज़ों का ध्यान रखें।

अवॉइडेंट पार्टनर से क्या मतलब है?

कुछ लोग अपने दिल की बातें खुलकर नहीं कहते, न ही वे अपनी इमोशन्स को आसानी से शेयर करते हैं। वे अपने आप में रहते हैं, ज़्यादा कनेक्शन से बचते हैं और रिश्तों में दूरी बनाए रखते हैं। ऐसे स्वभाव वाले लोग अक्सर गहरे इमोशनल रिश्तों से डरते हैं या उन्हें समझ नहीं पाते।

अवॉइडेंट पार्टनर के ये हैं Red Flags

1. इमोशन्स एक्सप्रेस करने में मुश्किल

अगर आपका साथी अपनी खुशी, दुख या प्यार को शब्दों में नहीं कह पाता, तो यह एक बड़ा संकेत हो सकता है। वह शायद आपको पसंद करता हो, लेकिन उसे दिखाना या जताना उसके लिए आसान नहीं होता।

2. ज़्यादा क्लोज़नेस से अनकम्फर्ट

जब भी आप उसके करीब आने की कोशिश करते हैं, वह पीछे हट जाता है। उसे ज़्यादा समय साथ बिताना, गहरी बातें करना या फ्यूचर की प्लानिंग करना भारी लग सकता है।

3. प्रॉब्लम्स से बचना

रिश्ते में जब कोई प्रॉब्लम आती है, तो अवॉइडेंट पार्टनर उसका सामना करने के बजाय चुप्पी साध लेता है या बातचीत से बचता है। इससे धीरे-धीरे दूरी बढ़ने लगती है।

इसे भी पढ़ें: कैसे पहचानें टॉक्सिक रिलेशनशिप? ये Red Flags दिखें, तो तुरंत करें 3 काम

4. अपने सर्कल में लिमिटेड रहना

ऐसे लोग अपनी दुनिया में खुश रहते हैं। वे अपने काम, शौक या दोस्तों में ही ज़्यादा व्यस्त रहते हैं और रिश्ते को उतनी प्रायोरिटी नहीं देते।

5. ज़रूरत के समय इमोशनल सपोर्ट न देना

जब आपको सबसे ज़्यादा सहारे की ज़रूरत होती है, तब अगर आपका साथी इमोशनल तौर पर मौजूद नहीं रहता, तो यह एक सीरियस साइन है।

क्या अवॉइडेंट पार्टनर के साथ रिश्ता सही ढंग से चल सकते है?

इस सवाल का जवाब सीधा नहीं है। हर इंसान अलग होता है और हर रिश्ता अपने आप में खास होता है। लेकिन कुछ बातों पर ध्यान देना बहुत ज़रूरी है।

अगर आपका अवॉइडेंट पार्टनर अपने स्वभाव को समझता है और उसे बदलने या बेहतर बनाने की कोशिश कर रहा है, तो उम्मीद की जा सकती है। लेकिन अगर वह अपनी इस आदत को प्रॉब्लम ही नहीं मानता, तो आगे चलकर आपको इमोशनल अकेलापन महसूस हो सकता है।

शादी के बंधन में बंधने से पहले करें ये काम-

  • अपने साथी से दिल की बात साफ-साफ कहें। उसे बताएं कि आपको रिश्ते में क्या चाहिए और आप कैसा कनेक्शन महसूस करना चाहते हैं।
  • प्यार में हम अक्सर वार्निंग साइन को नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन शादी के बाद वही बातें बड़ी प्रॉब्लम बन जाती हैं।
  • क्या आप ऐसे रिश्ते में खुश रह पाएंगे, जहां आपको बार-बार खुद ही एडजस्ट करना पड़े? क्या आप इमोशनल दूरी को सहन कर पाएंगे?
  • जल्दबाज़ी में फैसला न करें। अपने रिश्ते को समय दें और देखें कि क्या उसमें सुधार हो रहा है या नहीं।

इसे भी पढ़ें: ये Warning Signs बताते हैं आपका पार्टनर है Selfish, बिल्कुल भी न करें Ignore

शादी सिर्फ साथ रहने का नाम नहीं है, बल्कि दिल से जुड़ने का रिश्ता है। अगर आपको लगता है कि आप अवॉइडेंट पार्टनर के साथ हैं, तो आपके बीच की दूरी शादी के बाद और गहरी हो सकती है। इसलिए आंख बंद करके नहीं, बल्कि समझदारी से फैसला लें।

फीचर्ड इमेज सोर्स

Kapil Sharma Podcast | From Amritsar To The World | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 21

Kapil Sharma's life is the Indian success story everyone needs to know

Thank You For Coming, Internet Fame & More | Shibani Bedi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 19

Join us as we speak to one of the most loved content creators in India and what it really means to be famous on the internet

Richa Chadha On Fukrey 3, Ali Fazal, And Missing Delhi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 18

Whether it’s Bholi Punjaban in Fukrey, or Nagma Khatoon in Gangs of Wasseypur, Richa Chadha never fails to impress.

Sacred Games, Being Single At 40, And More | Kubbra Sait | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 17

Kubbra has some riveting stories to share in this episode of AfterHours with All About Eve.