क्या आप लोगों से बात करते समय शर्मिंदगी महसूस करते हैं? क्या आपकी मुंह की बदबू आपको लोगों के बीच अनकम्फर्टेबल करती है? अगर हां, तो आप अकेले नहीं हैं। कई लोग इस समस्या से परेशान रहते हैं। इसके लिए ज़रूरी नहीं कि आप महंगे प्रोडक्ट्स लें, आप घरेलू नुस्खों से भी इस समस्या को हल कर सकते हैं।

जी हां, हमारे किचन में ऐसी चीज़ें मौज़ूद हैं जो मुंह की बदबू को खत्म करने में मदद कर सकती हैं। आइए जानते हैं उन आसान और कारगर तरीकों के बारे में जो सिर्फ 10 दिनों में आपकी सांसों को ताजा बनाने में मदद करेंगे।

मुंह की बदबू का क्या कारण है?

cause of bad breathImage Source

गंध की वजह बैक्टीरिया होते हैं। दरअसल, जब हम खाना खाते हैं तो खाने के छोटे-छोटे टुकड़े दांतों में फंस जाते हैं। इन टुकड़ों पर बैक्टीरिया पनपते हैं और गंदी बदबू पैदा करते हैं। अगर आप दिन में दो बार ब्रश नहीं करते या मुंह की सफाई ठीक से नहीं करते, तो यह समस्या और बढ़ जाती है।

वहीं, प्याज और लहसुन जैसी चीजें खाने से भी बदबू आती है, क्योंकि ये चीज़ें डाइजेशन के बाद खून में मिल जाती हैं और फेफड़ों तक पहुंच जाती हैं। कभी-कभी पेट की खराबी, ब्लड शुगर या ड्राई माउथ भी इसकी वजह बन सकता है।

मुंह की बदबू हटाने के लिए कारगार किचन इंग्रीडिएंट्स

1. सौंफ और मिश्री

खाना खाने के बाद लोग अक्सर सौंफ खाया करते हैं। यह खाना पचाने का और फ्रेशनेस का पुराना घरेलू नुस्खा है। सौंफ की मीठी खुशबू और ऑयल्स एक तरह से फ्रेशनर का कारण करते हैं। आप सौंफ को हल्का भून कर भी खा सकते हैं या मिश्री के साथ मिलाकर रख सकते हैं। खाने के बाद एक चम्मच सौंफ चबाएं, इससे मुंह की बूदबू दूर होगी।

2. धनिया के पत्ते

ताजा धनिया पत्ती चबाना बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद तत्व बदबू को दूर करते हैं। खाने के बाद अगर आप कुछ देर फ्रेश हरा धनिया की पत्तियां चबाएं, तो आपको फर्क नज़र आने लगेगाष आप धनिया को सलाद में भी शामिल कर सकते हैं। इसी तरह पुदीना और पार्सले भी आपके काम आ सकते हैं।

3. बेकिंग सोडा

baking soda for bad breath treatmentImage Source

बेकिंग सोडा कई सारे कामों को आसान बना देता है। लेकिन क्या आपको पता है कि इससे मुंह की बदबू दूर की जा सकती है? अगर आप एक गिलास गुनगुने पानी में दो चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर उससे 30 सेकंड तक कुल्ला करेंगे, तो आप फर्क जल्दी नजर आएगा। बेकिंग सोडा मुंह के बैक्टीरिया को मारता है, इसलिए दिन में एक बार इससे कुल्ला ज़रूर करें।

4. ग्रीन टी

ग्रीन टी में ऐसे एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करते हैं। इतना ही नहीं, यह वोलेटाइल सल्फर कंपाउंड को भी कम करने में मदद करते हैं। ऐसे में ग्रीन टी पीने से और उससे गार्गल करने से मुंह की बदबू दूर हो सकती है।

5. . दही का रोजाना सेवन

दही में अच्छे बैक्टीरिया होते हैं जो मुंह के खराब बैक्टीरिया से लड़ते हैं। साइंस डेली की एक स्टडी के मुताबिक, रोजाना सादा दही खाने से 80 फीसदी लोगों की सांसों की बदबू कम हो गई। रोजाना एक कटोरी सादा दही खाएं, इसमें चीनी न मिलाएं।

डेंटल हाइजीन का ऐसे रखें ध्यान-

Effective Natural Remedies for Bad BreathImage Source

  • दिन में दो बार ब्रश जरूर करें, सुबह और रात को सोने से पहले।
  • रोजाना एक बार दांतों को फ्लॉस से साफ करें।
  • जीभ की सफाई करना न भूलें। जीभ साफ करने वाला स्क्रैपर इस्तेमाल करें।
  • स्मोकिंग, कॉफी, चाय, अल्कोहल और तंबाकू जैसी चीज़ें बदबू को बढ़ा सकती हैं। इनका सेवन कम करें या कुल्ला ज़रूर करें।
  • प्याज-लहसुन कम खाएं या खाने के बाद दूध पिएं।
  • साल में कम से कम दो बार दांतों का चेकअप ज़रूर कराएं।

 

इन आसान नुस्खों को अपनाकर आप 10 दिनों में ही फर्क महसूस करेंगे। याद रखें, मुंह की सफाई सबसे ज़रूरी है। अगर इन सब उपायों के बाद भी मुंह की बदबू बनी रहे तो डॉक्टर से जरूर मिलें, क्योंकि कभी-कभी यह किसी बीमारी का साइन भी हो सकता है।

फीचर्ड इमेज सोर्स

Kapil Sharma Podcast | From Amritsar To The World | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 21

Kapil Sharma's life is the Indian success story everyone needs to know

Thank You For Coming, Internet Fame & More | Shibani Bedi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 19

Join us as we speak to one of the most loved content creators in India and what it really means to be famous on the internet

Richa Chadha On Fukrey 3, Ali Fazal, And Missing Delhi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 18

Whether it’s Bholi Punjaban in Fukrey, or Nagma Khatoon in Gangs of Wasseypur, Richa Chadha never fails to impress.

Sacred Games, Being Single At 40, And More | Kubbra Sait | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 17

Kubbra has some riveting stories to share in this episode of AfterHours with All About Eve.