हमारे मसाले दुनिया भर में लोकप्रिय हैं। इनका अलग स्वाद और बेनिफिट्स इन्हें खास बनाते हैं। अब आप अपने किचन में रखें 2 मसालों को ही लीजिए, जिनके कई सारे फायदे होते हैं। हम बात कर रहे हैं हल्दी और काली मिर्च की, जो किसी दवा से कम नहीं। ये दो मसाले न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाते हैं, बल्कि आपकी हेल्थ को भी बेहतर बना सकते हैं। हल्दी और काली मिर्च के फायदों के बारे में कम ही बात की जाती है। सोचिए, अगर आप सुबह इन दोनों चीजों को एक एक-साथ लेंगे, तो क्या होगा?
क्या सच में सुबह हल्दी और काली मिर्च का सेवन करना फायदेमंद है? सीमा सिंह डाइट एंड न्यूट्रिषन क्लीनिक की फाउंडर डाइटीशियन सीमा सिंह ने इसके बारे में हमें बताया। हल्दी और काली मिर्च का सेवन करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, ये भी जानें।
हल्दी और काली मिर्च एक साथ खाने से क्या होता है?
Image Source
आपका भी यही सवाल होगा! दरअसल, हल्दी में पाए जाने वाले करक्यूमिन के अब्सॉर्बशन को काली मिर्च में मौजूद पाइपेरिन कई गुना बढ़ा देता है। जब दोनों साथ लिए जाते हैं, तो शरीर में सूजन कम करने, इम्युनिटी बढ़ाने और पाचन सुधारने की क्षमता और मजबूत हो जाती है। इसके अलावा यह शरीर को अंदर से Detox भी करता है और त्वचा के लिए भी फायदेमंद है।
क्या हैं हल्दी और काली मिर्च के फायदे? (Benefits of Turmeric and Black Pepper )
1. शरीर में सूजन कम करता है
हल्दी में मौजूद करक्यूमिन एक नेचुरल एंटी-इंफ्लेमेटरी कंपाउंड है। जब आप काली मिर्च के साथ इसका सेवन करते हैं, तो आपका शरीर इसे अच्छे से अब्सॉर्ब कर पाता है। आप इसका पानी पी सकते हैं या दोनों चीजों को मिलाकर गुनगुने पानी के साथ लेने से गठिया, जोड़ों के दर्द या लगातार होने वाली बॉडी इनफ्लेमेशन में यह मिश्रण काफी राहत दे सकता है।
2. इम्युनिटी को करता है मजबूत
सुबह हल्दी और काली मिर्च लेना इम्यून सिस्टम को एक्टिव और स्ट्रॉन्ग बनाता है। दोनों ही एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर हैं और शरीर को संक्रमणों से लड़ने में मदद करते हैं। सर्दियों में अक्सर गला दर्द, सर्दी, खांसी या जुकाम हो जाता है। ऐसे में इन दोनों चीजों का सेवन करने से बीमार पड़ने की संभावना काफी कम होती है।
3. डाइजेशन और मेटाबॉलिज्म होता है तेज
Image Source
काली मिर्च आपके एंजाइम्स को एक्टिव करती है और हल्दी डाइजेशन सिस्टम में सूजन को कम करती है। दोनों मिलकर गैस, अपच और एसिडिटी को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही, मेटाबॉलिज्म भी बढ़ता है, जिससे वेट मैनेज करने में काफी हेल्प हो सकती है।
हल्दी और काली मिर्च को कितनी मात्रा में लेना है सही?
- 1 गिलास गुनगुना पानी
- ½ चम्मच हल्दी
- एक चुटकी काली मिर्च
इसे सुबह खाली पेट या नाश्ते के 30 मिनट बाद लिया जा सकता है। बस ध्यान रखें कि काली मिर्च की मात्रा हमेशा बहुत कम होनी चाहिए, क्योंकि इसे ज्यादा लेने से पेट में जलन हो सकती है।
हल्दी और काली मिर्च का सेवन किसे नहीं करना चाहिए?

Image Source
- अगर आपको अल्सर है। पेट में अक्सर जलन रहती है या फिर तीखा खाने से दिक्कत होती है, तब इसका सेवन करने से बचना चाहिए।
- प्रेग्नेंट महिलाओं को भी इसका सेवन डॉक्टर की सलाह लिए बिना नहीं करना चाहिए।
- अगर आप ब्लड- थिनर ले रहे हैं, तो इसका सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से बात करें।
- अगर आपको काली मिर्च से एलर्जी है, तो इसे न लें।
सही तरीके से हल्दी और काली मिर्च ली जाए, तो इससे बढ़िया हेल्थ बूस्टर आपको नहीं मिलेगा। हल्दी और काली मिर्च के फायदें हैं, लेकिन तभी अगर आप उसे सही मात्रा में लें।
डाइटीशियन सीमा सिंह से जुड़ने के लिए आप यहां सपर्क कर सकते हैं
फीचर्ड इमेज सोर्स