गर्मी का मौसम आते ही तेज धूप, उमस और पसीना मेकअप का सबसे बड़ा दुश्मन बन जाते हैं। घर से निकलते ही फाउंडेशन पिघलना, आईलाइनर फैलना और चेहरा ऑयली दिखना आम समस्या है। अगर आप चाहती हैं कि आपका मेकअप पूरे दिन फ्रेश दिखे, तो सही टेक्नीक अपनाना ज़रूरी है। यही वजह है कि Sweat-Proof Makeup Tips गर्मियों में बेहद काम आते हैं।
ऑयली स्किन वाली महिलाओं के लिए तो फिर यह सबसे बड़ी समस्या होती है। इसलिए, इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही कुछ टिप्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप गर्मी में भी परफेक्ट लुक पा सकती हैं।
1. Sweat-Proof Makeup Tips में सबसे ज़रूरी है हल्का बेस
Image Source
अगर आप गर्मियों में हैवी बेस लगाती हैं, तो मेकअप जल्दी केकी दिख सकता है। इसलिए Sweat-Proof Makeup Tips के मुताबिक हल्का बेस चुनें।
- फाउंडेशन की जगह स्किन टिंट या बीबी क्रीम लगाएं।
- जहां ज़रूरत हो, वहीं कंसीलर लगाएं।
- मैट फिनिश फाउंडेशन चुनें।
2. कॉम्पैक्ट पाउडर करें इस्तेमाल
चेहरे पर ऑयल और शाइन कंट्रोल करना बेहद ज़रूरी है। ऐसे में कॉम्पैक्ट पाउडर अहम रोल निभाता है।
- माथे, नाक और चिन पर हल्का पाउडर लगाएं।
- इससे मेकअप लंबे समय तक सेट रहेगा।
3. पाउडर ब्लश की जगह क्रीम ब्लश चुनें
गर्मी में पाउडर ब्लश कई बार पैची दिख सकता है। इसलिए Sweat-Proof Makeup Tips के तहत क्रीम बेस्ड प्रोडक्ट्स बेहतर माने जाते हैं।
- लिप एंड चीक टिंट इस्तेमाल करें।
- क्रीमी लिपस्टिक को ब्लश की तरह यूज करें।
इसे भी पढ़ें: How to Reapply Sunscreen on Makeup: मेकअप खराब किए बिना सनस्क्रीन कैसे लगाएं? जानिए सही तरीका
4. Sweat-Proof Makeup Tips वाला हाईलाइटर ट्रिक
Image Source
मैट मेकअप अच्छा लगता है, लेकिन चेहरा डल भी दिख सकता है। ऐसे में हल्का हाईलाइटर लगाएं।
- नाक, ब्रो बोन, चीक बोन और चिन पर लगाएं।
- इससे नेचुरल ग्लो मिलेगा।
5. आंखों के लिए हल्के शेड्स हैं बेहतरीन
गर्मियों में डार्क आईशैडो भारी लग सकता है। इसलिए न्यूड और पेस्टल शेड्स बेहतर माने जाते हैं। इस ट्रिक को अपने Sweat-Proof Makeup Tips का हिस्सा ज़रूर बनाएं।
- पहले आई प्राइमर लगाएं।
- फिर हल्का आईशैडो लगाकर ब्लेंड करें।
6. स्मज-प्रूफ आईलाइनर है ज़रूरी
पसीने में आईलाइनर फैलना आम बात है। इसलिए वॉटरप्रूफ या स्मज-प्रूफ आईलाइनर चुनें।
- जेल या लिक्विड आईलाइनर चुनें, क्योंकि ये लंबे समय तक टिकते हैं।
- आईलाइनर लगाने से पहले पलकों पर हल्का कॉम्पैक्ट या प्राइमर लगाएं।
- लोअर लैश लाइन पर ज़्यादा प्रोडक्ट लगाने से बचें।
- अगर आपकी आंखें ऑयली हैं, तो मैट फिनिश लाइनर चुनें।
7. सेटिंग स्प्रे है Sweat-Proof Makeup Tips का ज़रूरी स्टेप
Image Source
अगर आप चाहती हैं कि मेकअप लंबे समय तक टिका रहे, तो सेटिंग स्प्रे भी सबसे ज़रूरी स्टेप है।
- चेहरे से 6-8 इंच दूर रखकर स्प्रे करें।
- एक्स और टी शेप में स्प्रे करें ताकि पूरा चेहरा कवर हो जाए।
- स्प्रे करने के बाद चेहरे को हाथ न लगाएं।
- ऑयली स्किन है तो मैट फिनिश सेटिंग स्प्रे चुनें।
इसके अलावा, अपने बैग में ब्लॉटिंग पेपर ज़रूर रखें। जब चेहरा ऑयली लगे, तो हल्के हाथों से टैप करें। इससे मेकअप खराब नहीं होगा।
गर्मी में मेकअप टिकाना मुश्किल ज़रूर है, लेकिन सही Sweat-Proof Makeup Tips अपनाकर आप पूरे दिन फ्रेश और ग्लोइंग दिख सकती हैं।
फीचर्ड इमेज सोर्स