मार्केट में इतने सारे शैम्पू हैं कि समझ ही नहीं आता सही शैम्पू कैसे चुनें? वॉल्यूमाइजिंग, क्लैरिफाइंग, मॉइश्चराइजिंग, सल्फेट-फ्री, एंटी-फ्रिज… इतने नाम हैं कि मैं तो कन्फ्यूज रहती हैं। सही शैम्पू चुनना एक बड़ा टास्क लगता है।
अगर आप भी सोच रहे हैं कि ऐसा शैम्पू कैसे चुनें जो बालों को बेहतर बनाए, न कि और खराब करे, तो आपको पहले हेयर टाइप के बारे में समझना होगा। चलिए इस लेख में आपको विस्तार से इस बारे में बताएं।
स्कैल्प और हेयर टाइप के बारे में समझें
Image Source
सही शैम्पू कैसे चुनें, इस सवाल का जवाब आपको तब मिलेगा, जब आपको अपने हेयर टाइप के बारे में पता होगा। शैम्पू सिर्फ बालों के लिए नहीं, बल्कि आपके स्कैल्प के लिए भी होता है। इसलिए सही चॉइस करने से पहले ये जानना ज़रूरी है कि आपका हेयर टाइप क्या है।
ऑयली हेयर
- अगर आपके बाल जल्दी चिपचिपे हो जाते हैं या स्कैल्प कुछ ही घंटों में ऑयली लगने लगता है, तो आपको बढ़िया क्लींजिंग शैम्पू की ज़रूरत है।
- ऐसा शैम्पू चुनें जो स्कैल्प से एक्स्ट्रा ऑयल, धूल और गंदगी को अच्छे से साफ करे।
- साथ ही, बहुत ज्यादा हार्श या स्ट्रॉन्ग शैम्पू से बचना ज़रूरी है, क्योंकि ये स्कैल्प को ओवर-ड्राई कर देते हैं, जिससे ऑयल और ज़्यादा प्रोड्यूस होने लगता है।
ड्राई हेयर
- रूखे, बेजान और फ्रिज़ी बाल? यह साफ संकेत है कि आपके बालों को गहरी हाइड्रेशन की ज़रूरत है।
- ऐसे में अक्सर सवाल आता है कि सही शैम्पू कैसे चुनें ताकि बालों में फिर से नमी और चमक लौट आए।
- ड्राई हेयर के लिए हमेशा मॉइश्चराइजिंग और नरिशिंग शैम्पू चुनें, जो बालों की नमी को बनाए रखने में मदद करें।
- बहुत ज़्यादा केमिकल या सल्फेट वाले शैम्पू से बचना ज़रूरी है, क्योंकि ये बालों की नैचुरल ऑयल को छीन लेते हैं।
कॉम्बिनेशन हेयर
Image Source
- जड़ें ऑयली और एंड्स ड्राई हैं, तो यह सबसे कॉमन और थोड़ा ट्रिकी हेयर टाइप होता है।
- ऐसे में अक्सर लोग कन्फ्यूज रहते हैं कि सही शैम्पू कैसे चुनें, क्योंकि एक ही प्रोडक्ट से दो अलग समस्याओं को संभालना होता है।
- कॉम्बिनेशन हेयर के लिए बैलेंसिंग शैम्पू सबसे अच्छा ऑप्शन होता है, जो स्कैल्प से एक्स्ट्रा ऑयल हटाए लेकिन बालों की लंबाई को ड्राई न करे।
- बहुत ज्यादा स्ट्रॉन्ग क्लीनिंग शैम्पू जड़ों को तो साफ कर देते हैं, लेकिन एंड्स को और रूखा बना सकते हैं।
नॉर्मल हेयर
- अगर आपके बाल न ज्यादा ऑयली हैं और न ही ज्यादा ड्राई, तो आप उन लोगों में आते हैं जिनके बाल नेचुरली बैलेंस्ड होते हैं।
- नॉर्मल हेयर के लिए माइल्ड और जेंटल शैम्पू सबसे बेहतर रहते हैं, जो स्कैल्प की नेचुरल ऑयल बैलेंस को बिगाड़े बिना सफाई करें।
- बहुत ज्यादा स्ट्रॉन्ग या केमिकल वाले शैम्पू से बचें, क्योंकि ये धीरे-धीरे बालों को ड्राई या ऑयली बना सकते हैं।
हेयर टाइप के अनुसार सही शैम्पू कैसे चुनें?

अब जब आपको अपना हेयर टाइप पता है, तो समझना आसान हो जाता है कि सही शैम्पू कैसे चुनें।
ऑयली बालों के लिए सही शैम्पू कैसे चुनें
- ऐसे इंग्रेडिएंट्स चुनें जो स्कैल्प को साफ करने के साथ ऑयल कंट्रोल भी करें।
- दालचीनी या जटामांसी जैसे नेचुरल तत्व इसमें मददगार होते हैं।
ड्राई बालों के लिए सही शैम्पू कैसे चुनें
यहां आपको हाइड्रेशन चाहिए। ऐसे शैम्पू चुनें जिनमें-
- रीठा (Reetha)
- एलोवेरा
- हिबिस्कस या नेचुरल ऑयल्स जैसे तत्व हों।
- ये बालों को बिना नुकसान पहुंचाए साफ करते हैं और नमी बनाए रखते हैं।
नॉर्मल बालों के लिए सही शैम्पू कैसे चुनें
- आयुर्वेदिक इंग्रेडिएंट्स जैसे- भृंगराज, आंवला, नीम और मंजिष्ठा इंग्रीडिएंट्स देखें।
- ये इंग्रीडिएंट्स बालों को मजबूत और हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं।
कब बदलना चाहिए अपना शैम्पू?

कई बार आपका हेयर आपको खुद बता देता है कि कुछ सही नहीं है। मगर फिर भी समझ न आए, तो इन साइन्स पर ध्यान देना-
- स्कैल्प में खुजली या टाइटनेस महसूस होना
- बाल जल्दी ऑयली हो जाना
- ज़रूरत से ज़्यादा हेयर फॉल
- बालों के सिरे रूखे और कमजोर होना
- बालों का बेजान दिखना
सही शैम्पू कैसे चुनें, इसका जवाब बहुत सिंपल है! बस अपने बालों की ज़रूरत को समझें और उसी के अनुसार सही प्रोडक्ट चुनें।
फीचर्ड इमेज सोर्स