जब हम ज़रूरत से ज़्यादा थके हुए रहते हैं, तो वो थकान हमारे चेहरे पर भी नज़र आती है। खासतौर से हमारी आंखों पर असर दिखने लगता है। आंखों के नीचे बैग्स बन जाते हैं। यही आंखों की सूजन चेहरे को डल बना देती है।
हमें लगता है कि ये नींद के कारण है, लेकिन ये सिर्फ नींद की कमी का असर नहीं होता, बल्कि इसके पीछे कई छोटी-बड़ी वजहें छिपी होती हैं। हालांकि, इसके लिए इतना घबराने की ज़रूरत भी नहीं है। इसे फिक्स किया जा सकता है।
चलिए इस आर्टिकल में आपको बताएं कि किन कारणों से पफीनेस होती है और इसे ठीक करने के लिए कौन-सी remedies आपके काम आ सकती हैं।
आंखों की सूजन के क्या कारण हैं?
Image Source
1. नींद पूरी न होना
सबसे आम वजह है नींद की कमी। जब आप पूरी नींद नहीं लेते, तो आंखों के आसपास फ्लूइड जमा होने लगता है। इससे सूजन और डार्क सर्कल दोनों दिखने लगते हैं। लगातार कम सोने से स्किन भी ढीली पड़ने लगती है, जिससे पफीनेस दिखती है।
2. ज़्यादा नमक वाला खाना
अगर आप ज़्यादा नमकीन या प्रोसेस्ड फूड खाते हैं, तो शरीर में पानी रुकने लगता है। आसान भाषा में इसे Water Retention कहा जाता है। इसी Water Retention की वजह से आंखों की सूजन बढ़ जाती है।
3. डिहाइड्रेशन के कारण
सुनने में उल्टा लगेगा, लेकिन कम पानी पीने से भी शरीर पानी स्टोर करने लगता है। इससे चेहरे और खासकर आंखों के नीचे सूजन दिख सकती है।
4. ज़्यादा स्क्रीन टाइम के कारण
लंबे समय तक मोबाइल या लैपटॉप देखने से आंखें थक जाती हैं। इसका असर आपकी आंखों में दिखने लगता है। हम पलकें कम झपकाते हैं, जिससे ड्राइनेस होने लगती है और आंखों की सूजन बढ़ जाती है।
5. एलर्जी के कारण
धूल, पोलन या पालतू जानवरों के बालों से एलर्जी होने पर खुजली, रेडनेस और आंखों की सूजन हो सकती है। आंखें रगड़ने से ये समस्या और बढ़ जाती है।
इसे भी पढ़ें: मौसम के बदलते ही शुरू हो जाती हैं छींकें? आजमाएं ये तरीके और पाएं सीजनल एलर्जी से राहत
6. गलत कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स के कारण
कभी-कभी आई क्रीम, मेकअप या फेस प्रोडक्ट्स में मौजूद केमिकल्स आपकी स्किन को सूट नहीं करते। इससे आंखों के आसपास जलन और सूजन हो सकती है।
आंखों की सूजन कम करने के ट्रिक्स-
Image Source
1. कोल्ड कंप्रेस करें
- सबसे आसान तरीका है ठंडी सिकाई यानी कोल्ड कंप्रेस करना।
- फ्रिज में कुछ घंटे के लिए चम्मच या खीरे के स्लाइस रखें।
- अब चम्मच या खीरे की स्लाइस को निकालकर आंखों पर 10-15 मिनट रखें।
- इस तरह से आंखों की सूजन कम होगी और आप रिलैक्स्ड फील करेंगे।
2. टी बैग्स का कमाल
- इस्तेमाल किए हुए टी बैग्स (खासतौर पर ग्रीन टी या ब्लैक टी) को ठंडा करके आंखों पर रखें।
- इसमें मौजूद कैफीन और एंटीऑक्सीडेंट सूजन कम करने में मदद करते हैं।
3. पानी ज़्यादा पिएं
- वैसे तो आपको दिनभर में कम से कम 8-10 गिलास पानी पीना चाहिए।
- इंस्टेंट रिलीफ के लिए कम से कम 2 गिलास पानी पीकर वेट करें। इससे सर्कुलेशन बेहतर होता है।
- हाइड्रेटेड रहने से शरीर में पानी जमा नहीं होता और आंखों की सूजन कंट्रोल में रहती है।
4. एलोवेरा जेल लगाएं
- पफीनेस को कम करने के लिए एलोवेरा अच्छा ऑप्शन है।
- यह ठंडक देता है और स्किन को रिलैक्स करता है।
- थोड़ा-सा जेल आंखों के नीचे लगाकर कुछ मिनट बाद उसे टिश्यू से पोंछ लें।
- आप एलोवेरा लगाकर छोड़ भी देंगे, तो वो स्किन में अब्जॉर्ब हो जाएगा।
5. आलू का इस्तेमाल
- आलू में मौजूद नेचुरल एंज़ाइम्स स्किन को टाइट करते हैं, जिससे आंखों की सूजन कम दिखने लगती है।
- साथ ही इसमें ठंडक देने वाला असर भी होता है, जो आंखों को रिलैक्स करता है।
- आलू के पतले स्लाइस को ठंडा करें या रस निकालें। इसे उंगली से डैब करके आंखों के नीचे लगाएं।
- स्लाइस को ठंडा करके भी आंखों के ऊपर रख सकते हैं।
आंखों की सूजन आम समस्या है, लेकिन थोड़ी-सी केयर और सही आदतों से आप इससे छुटकारा पा सकते हैं।
बस ध्यान रखें कि अगर सूजन लंबे समय तक बनी रहे या दर्द हो, तो डॉक्टर से सलाह लेना ज़रूरी है।
फीचर्ड इमेज सोर्स