कभी-कभी ज़िंदगी बिना किसी खास वजह के भी भारी लगने लगती है। सब कुछ ठीक होते हुए भी मन थोड़ा खाली-सा, थोड़ा कन्फ्यूज़्ड-सा रहता है। ऐसे दिनों में हमें किसी बड़े सॉल्यूशन की नहीं, बल्कि छोटे-छोटे कम्फर्ट की ज़रूरत होती है और यहीं पर feel-good bollywood movies हमारी सबसे अच्छी दोस्त बन जाती हैं। खासकर बॉलीवुड हिंदी मूवीज़, जो इमोशन्स को इतनी सादगी और गहराई से दिखाती हैं कि लगता है कोई हमारी ही कहानी स्क्रीन पर चल रही है।
अगर आप भी इन दिनों थोड़ा “लॉस्ट” फील कर रहे हैं, तो ये feel good movies आपको ना सिर्फ एंटरटेन करेंगी, बल्कि अंदर से थोड़ा सुकून भी देंगी।
1. करीब-करीब सिंगल
Image Source
Irrfan Khan और Parvathy Thiruvothu की यह फिल्म एक अलग तरह की लव स्टोरी है। यह शोर-शराबे से दूर, बहुत ही साइलेंट और रियल फील देती है। कहानी दो अजनबियों की है, जो एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए मिलते हैं और फिर एक अनोखे सफर पर निकल पड़ते हैं।
ये feel-good bollywood movies में से एक फिल्म है, जो आपको एहसास कराती है कि “सिंगल” होना कोई कमी नहीं है। कभी-कभी अकेलापन ही हमें खुद को समझने और हील होने का मौका देता है।
2. ज़िंदगी मिलेगी न दोबारा
तीन दोस्तों की ये जर्नी एक रोड ट्रिप से कहीं ज्यादा है। यह डर को फेस करने, पास्ट को छोड़ने और खुद को अपनाने की कहानी है। Hrithik Roshan, Farhan Akhtar और Abhay Deol की केमिस्ट्री इतनी नैचुरल लगती है कि आप खुद को उनके साथ ट्रैवल करता हुआ महसूस करते हैं।
यह फिल्म हमें याद दिलाती है कि हम अक्सर फ्यूचर की टेंशन में प्रेज़ेंट को जीना भूल जाते हैं।
3. वेकअप सिड
Image Source
कभी-कभी हमें लगता है कि हम लाइफ में कहीं अटक गए हैं। ना आगे बढ़ पा रहे हैं, ना ही समझ पा रहे हैं कि करना क्या है? Ranbir Kapoor और Konkona Sen Sharma की यह कहानी बताती है कि हर किसी की अपनी टाइमलाइन होती है।
कुछ feel-good bollywood movies होती हैं न जो आपको ये भरोसा देती है कि “लॉस्ट” फील करना भी जर्नी का एक हिस्सा है। बस यह फिल्म भी वहीं भरोसा दिलाती है।
इसे भी पढ़ें: Upcoming Bollywood Movies in 2026: ‘बॉर्डर-2’ से लेकर ‘किंग’ तक, 2026 में इन धांसू फिल्मों का लाइन-अप है मज़ेदार!
4. डियर ज़िंदगी
जब आपके मन में बहुत सारे सवाल हों और जवाब कहीं नज़र ना आए, तो ये फिल्म एक सुकून-सा एहसास देती है। Alia Bhatt और Shah Rukh Khan की यह कहानी बहुत ही सॉफ्ट और हीलिंग टोन में चलती है।
यह फिल्म आपको सिखाती है कि अपने इमोशन्स को समझना और एक्सेप्ट करना कितना ज़रूरी है।
5. क्वीन

Image Source
Kangana Ranaut की यह फिल्म एक साधारण-सी लड़की की असाधारण जर्नी को बहुत खूबसूरती से दिखाती है। शादी टूटने के बाद जहां कोई भी इंसान टूट सकता है, वहीं रानी अपने हनीमून पर अकेले जाने का फैसला लेती है और यहीं से शुरू होती है उसकी असली कहानी।
इस सफर में वो नई जगहें देखती है, नए लोगों से मिलती है और सबसे ज़रूरी- खुद को समझना सीखती है। धीरे-धीरे वो उस डर और असुरक्षा से बाहर निकलती है, जो उसे पीछे रोक रही थी।
ये उन feel-good bollywood movies में से एक है, जो आपको सिखाती है कि जिंदगी में सबसे ज़रूरी रिश्ता खुद के साथ होता है।
6. कारवान
Irrfan Khan, Dulquer Salmaan और Mithila Palkar की यह फिल्म एक सिंपल-सी रोड ट्रिप से शुरू होती है, लेकिन धीरे-धीरे लाइफ के गहरे सवालों तक पहुंच जाती है। कहानी में हल्का-फुल्का ह्यूमर भी है, इमोशनल मोमेंट्स भी हैं और वो रियल लाइफ वाली उलझनें भी, जिनसे हम सब कभी ना कभी गुजरते हैं।
इस सफर के दौरान किरदार सिर्फ रास्ते तय नहीं करते, बल्कि अपने अंदर चल रही कन्फ्यूजन और इमोशन्स को भी समझने लगते हैं। फिल्म आपको बिना भारी किए, बहुत ही सॉफ्ट तरीके से ये एहसास कराती है कि लाइफ हमेशा प्लान के हिसाब से नहीं चलती और शायद यही उसकी खूबसूरती है।
इसे भी पढ़ें: कमाल की एक्टिंग, कहानी और कास्ट के बाद भी पीछे रह गईं ये Underrated Movies, आप भी एक बार ज़रूर देखें
जब आप खुद को थोड़ा खोया हुआ महसूस करें, तो खुद को फोर्स मत करें कि सब कुछ तुरंत ठीक हो जाए। कभी-कभी बस एक अच्छी मूवी, एक कप चाय और थोड़ा “मी-टाइम” ही काफी होता है।
ये feel-good bollywood movies आपको जवाब नहीं देंगी, लेकिन आपको अपने सवालों के थोड़ा और करीब ज़रूर ले जाएंगी।
फीचर्ड इमेज सोर्स