बॉलीवुड में हर साल सैकड़ों फिल्में रिलीज़ होती हैं, लेकिन हर अच्छी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चमक नहीं पाती। कुछ अंडररेटेड बॉलीवुड मूवीज शोर-शराबे में दब जाती हैं, तो कुछ अपने समय से आगे होने के कारण लोगों तक नहीं पहुंच पातीं। लेकिन जब आप इन्हें देखते हैं, तो एहसास होता है- “यार, ये तो कमाल की थी!”

आज हम ऐसी ही कुछ अंडररेटेड बॉलीवुड फिल्मों की बात कर रहे हैं, जो कंटेंट, एक्टिंग और कहानी के मामले में किसी से कम नहीं हैं।

1. अ डेथ इन द गूंज, 2016

critically acclaimed hindi filmsImage Source

डायरेक्टर- कोंकणा सेन शर्मा

स्टार कास्ट- विक्रांत मैसी, कल्की केकलां, रणवीर शोरी

कहां देखें- अमेजन प्राइम वीडियो

यह एक स्लो लेकिन गहराई से असर करने वाली फिल्म है, जो धीरे-धीरे अपने इमोशन्स के जरिए आपको अंदर तक छू जाती है। यह कहानी है शुटू की, जो अपने ही लोगों के बीच रहकर भी खुद को बेहद अकेला और अनदेखा महसूस करता है।

फिल्म बहुत ही सटल तरीके से दिखाती है कि कैसे छोटी-छोटी बातें, मजाक में कही गई चीजें और बार-बार इग्नोर किया जाना किसी इंसान को अंदर से तोड़ सकता है। यही वजह है कि यह अंडररेटेड बॉलीवुड मूवीज की लिस्ट में एक खास जगह डिज़र्व करती है।

हर सीन में एक साइलेंट इंटेंसिटी है, जो बिना ज्यादा ड्रामा के ही बहुत कुछ कह जाती है। यह फिल्म मेंटल हेल्थ, इमोशनल नेग्लेक्ट और इंसानी संवेदनाओं को बेहद सेंसिटिव और रियल तरीके से पेश करती है।

इसे भी पढ़ें: Brain-Rotting Bollywood Movies: वीकेंड में देखें ये मज़ेदार हिंदी फिल्में, हंस-हंसकर हो जाएंगे लोट-पोट

2. मसान, 2015

डायरेक्टर- नीरज घेवान

स्टार कास्ट- विक्की कौशल, ऋचा चड्ढा और संजय मिश्रा

कहां देखें- डिज़्नी हॉटस्टार

मसान बनारस की पृष्ठभूमि पर बनी एक बेहद सेंसिटिव और रियल फिल्म है। इसमें दो अलग-अलग कहानियां साथ-साथ चलती हैं- एक समाज के दबाव से जूझती है, तो दूसरी अपने सपनों को पूरा करने की कोशिश करती है।

यह फिल्म प्यार, नुकसान और आगे बढ़ने की हिम्मत के बारे में है। इसकी सादगी, गहराई और रियलिस्टिक अप्रोच इसे खास बनाती है। यह उन अंडररेटेड बॉलीवुड मूवीज में से है जो खत्म होने के बाद भी आपके साथ रहती हैं।

3. तितली, 2014

bollywood drama moviesImage Source

डायरेक्टर- कानू बेह्ल

स्टार कास्ट- शशांक अरोड़ा, रणवीर शोरी, शिवानी रघुवंशी

कहां देखें- अमेजन प्राइम वीडियो

तितली एक डार्क और रॉ फिल्म है, जो दिल्ली के एक क्राइम फैमिली की सच्चाई को बेहद बेबाक तरीके से दिखाती है। इसमें टिटली नाम का लड़का इस हिंसक और घुटन भरे माहौल से बाहर निकलकर अपनी अलग जिंदगी जीने का सपना देखता है।

लेकिन उसका परिवार, जो अपराध और हिंसा में डूबा हुआ है, उसे बार-बार उसी दुनिया में खींच लाता है। यही संघर्ष इस फिल्म की जान है। यह फिल्म बहुत ही रियल और अनफिल्टर्ड है। यही वजह है कि अंडररेटेड बॉलीवुड मूवीज की बात हो और तितली का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। अगर आप कुछ हटकर, रॉ और इंटेंस सिनेमा देखना चाहते हैं, तो इस फिल्म को ज़रूर देखें।

इसे भी पढ़ें: Upcoming Bollywood Movies in 2026: ‘बॉर्डर-2’ से लेकर ‘किंग’ तक, 2026 में इन धांसू फिल्मों का लाइन-अप है मज़ेदार!

4. उड़ान, 2010

डायरेक्टर- विक्रमादित्य मोटवानी

स्टार कास्ट- रोनित रॉय, रजत बर्मेचा, राम कपूर, मनजोत सिंह, आनंद तिवारी

कहां देखें- नेटफ्लिक्स

उड़ान एक ऐसी फिल्म है जो धीरे-धीरे दिल में उतरती है। यह कहानी है 17 साल के रोहन की, जिसे स्कूल से निकाल दिया जाता है और उसे अपने सख्त, गुस्सैल और शराबी पिता के साथ रहने के लिए मजबूर होना पड़ता है।

यह उस संघर्ष की कहानी है जो हर उस इंसान के अंदर चलता है, जो अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीना चाहता है। रोहन का सपना है- लिखना, आज़ाद होना और अपनी पहचान बनाना। लेकिन उसके पिता की सख्ती और दबाव उसके हर सपने को कुचलने की कोशिश करते हैं।

इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसकी सादगी और ईमानदारी है। कोई ओवरड्रामेटिक सीन नहीं, कोई दिखावा नहीं… बस एक रिलेटेबल कहानी है। इस फिल्म को हर किसी को अपनी अंडररेटेड बॉलीवुड मूवीज की लिस्ट में शामिल करना चाहिए।

अगर आप वही घिसी-पिटी स्टोरी से बोर हो चुके हैं और कुछ नया, रियल और दिल से जुड़ा कंटेंट देखना चाहते हैं, तो ये अंडररेटेड बॉलीवुड मूवीज आपकी वॉचलिस्ट में ज़रूर होनी चाहिए।

फीचर्ड इमेज सोर्स

Kapil Sharma Podcast | From Amritsar To The World | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 21

Kapil Sharma's life is the Indian success story everyone needs to know

Thank You For Coming, Internet Fame & More | Shibani Bedi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 19

Join us as we speak to one of the most loved content creators in India and what it really means to be famous on the internet

Richa Chadha On Fukrey 3, Ali Fazal, And Missing Delhi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 18

Whether it’s Bholi Punjaban in Fukrey, or Nagma Khatoon in Gangs of Wasseypur, Richa Chadha never fails to impress.

Sacred Games, Being Single At 40, And More | Kubbra Sait | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 17

Kubbra has some riveting stories to share in this episode of AfterHours with All About Eve.