कभी-कभी हमें ऐसी फिल्में देखने का भी मन करता है, जिनमें ज़्यादा दिमाग लगाने की ज़रूरत न हो। बस स्नैक्स लेकर बैठो और एंटरटेनमेंट का मज़ा लो। बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में बनी हैं जिन्हें लोग ‘ब्रेन-रॉटिंग’ कहते हैं। यानी कहानी बहुत लॉजिकल नहीं होती, लेकिन फिल्म इतनी फनी और मसालेदार होती है कि देखते हुए मज़ा आ ही जाता है। ये Brain-rotting movies आपके बोरिंग दिन को इवेंटफुल बना देती हैं।

अगर वीकेंड में या किसी बेहद खराब शाम के बाद आपका कुछ हल्का-फुल्का देखने का मन करे, तो इन फुल ऑन एंटरटेनिंग फिल्मों को आप अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

1. Tees Maar Khan

funny bollywood comedy moviesImage Source

अगर ओवर-द-टॉप कॉमेडी देखनी हो, तो तीस मार खान ज़रूर देखिए। फिल्म में अक्षय कुमार एक ऐसे कॉन आर्टिस्ट का रोल करते हैं जो खुद को दुनिया का सबसे बड़ा मास्टरमाइंड समझता है।

यह बढ़िया brain-rotting movies में से एक फिल्म है। कहानी में कई जगह लॉजिक गायब हो जाता है और मजेदार टोन और सुपरहिट आइटम सॉन्ग इसे काफी एंटरटेनिंग बना देता है। कई लोगों के लिए यह फिल्म एक क्लासिक “गिल्टी प्लेज़र” है। ब्रेन-रॉटिंग

2. Action Replayy

टाइम ट्रैवल और बॉलीवुड कॉमेडी का अजीब लेकिन दिलचस्प कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है एक्शन रिप्ले में। फिल्म में अक्षय कुमार और ऐश्वर्या राय की जोड़ी नज़र आती है।

कहानी एक बेटे की है जो टाइम मशीन के जरिए अपने माता-पिता के अतीत में पहुंच जाता है, ताकि उनकी लव स्टोरी को सही कर सके। 70s का फैशन, मजेदार गाने और कॉमिक सीन फिल्म को हल्का-फुल्का और मजेदार बना देते हैं।

3. Main Prem Ki Diwani Hoon

brain-rotting filmsImage Source

इस फिल्म में करीना कपूर के एक्सप्रेशन देखकर आपकी हंसी न निकले, ऐसा नहीं हो सकता। अगर आपको एक्स्ट्रा ड्रामा और एक्सप्रेशन्स वाली फिल्में देखना पसंद है, तो मैं प्रेम की दीवानी हूं  अपनी वॉचलिस्ट में ज़रूर शामिल करें। फिल्म में करीना के साथ ऋतिक रोशन और अभिषेक बच्चन हैं।

फिल्म के कई सीन और डायलॉग आज सोशल मीडिया पर मीम बन चुके हैं। ओवरएक्टिंग और ओवरड्रामेटिक सीन की वजह से यह फिल्म आज brain-rotting movies की कैटेगरी में भी गिनी जाती है।

4. Cirkus

हम सभी ने रोहित शेट्टी की एक्शन कम कॉमेडी फिल्में देखी हैं। उनकी फिल्मों में रोमांस, कॉमेडी, एक्शन, गाने, सब बढ़िया होते हैं। हालांकि, उनकी फिल्म सर्कस  पूरी तरह कन्फ्यूजन और कॉमेडी पर टिकी हुई है। इसमें रणवीर सिंह हैं, वो भी डबल रोल में। सिर्फ वो ही नहीं, फिल्म के कई कैरेक्टर्स डबल रोल्स में हैं, जो इसे बेहतरीन Brain-rotting movies में से एक बनाते हैं।

कहानी दो जुड़वां भाइयों की है जिन्हें बचपन में अलग कर दिया जाता है। बड़े होकर जब उनकी ज़िंदगी आपस में टकराती है, तो गलतफहमियों और मजेदार सिचुएशन्स की लंबी सीरीज़ शुरू हो जाती है। फिल्म लॉजिक से ज्यादा एंटरटेनमेंट पर फोकस करती है।

इसे भी पढ़ें: Upcoming Bollywood Movies in 2026: ‘बॉर्डर-2’ से लेकर ‘किंग’ तक, 2026 में इन धांसू फिल्मों का लाइन-अप है मज़ेदार!

5. Housefull 3

entertaining bollywood moviesImage Source

Brain-rotting movies की बात हो और हाउसफुल का नाम न आए, ऐसा कैसा हो सकता है? हाउसफुल ऐसी फिल्म है, जिसके सारे पार्ट्स आपको हंसाते हैं। अगर आपको नॉन-स्टॉप कॉमेडी पसंद है, तो हाउसफुल 3 आपकी लिस्ट में ज़रूर होनी चाहिए। फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन की तिकड़ी जबरदस्त कॉमिक केमिस्ट्री दिखाती है।

कहानी में झूठ, गलतफहमियां और अजीब सिचुएशन्स इतनी ज्यादा हैं कि आप कई बार सोचेंगे कि ये हो क्या रहा है! लेकिन यही फिल्म का मज़ा भी है।

6. Dhamaal

धमाल बॉलीवुड की सबसे मजेदार कॉमेडी फिल्मों में से एक मानी जाती है। चार दोस्तों को अचानक एक छिपे हुए खजाने के बारे में पता चलता है और फिर शुरू होती है उस खजाने तक पहुंचने की पागलपंती भरी दौड़।

फिल्म में कई सारे एक्टर्स हैं और सभी की कॉमिक टाइमिंग कमाल की है। कई सीन इतने फनी हैं कि आज भी लोगों को याद हैं। फिल्म में बचकाने जोक्स और अनएक्सपेक्टेड कहानी आपको इतना हंसाएगी कि आप लोट-पोट हो जाएंगे।

इसके अलावा भी ऐसी कई फिल्में हैं, जिन्हें ब्रेन-रॉट का दर्जा दिया गया है। उन फिल्मों की लिस्ट हम आपके साथ आगे शेयर करेंगे। अब अगर आपका भी एंटरटेन होने का मन करे, तो इन Brain-rotting movies को ज़रूर देखें।

फीचर्ड इमेज सोर्स

 

Kapil Sharma Podcast | From Amritsar To The World | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 21

Kapil Sharma's life is the Indian success story everyone needs to know

Thank You For Coming, Internet Fame & More | Shibani Bedi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 19

Join us as we speak to one of the most loved content creators in India and what it really means to be famous on the internet

Richa Chadha On Fukrey 3, Ali Fazal, And Missing Delhi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 18

Whether it’s Bholi Punjaban in Fukrey, or Nagma Khatoon in Gangs of Wasseypur, Richa Chadha never fails to impress.

Sacred Games, Being Single At 40, And More | Kubbra Sait | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 17

Kubbra has some riveting stories to share in this episode of AfterHours with All About Eve.