गर्मी और उमस भरे मौसम में बालों की हालत सबसे जल्दी बिगड़ती है। तेज धूप, पसीना और हवा में मौजूद नमी मिलकर बालों को ड्राई, फ्रिज़ी और अनमैनेजेबल बना देते हैं। बाहर निकलते ही बाल फूले हुए और बेजान नज़र आने लगते हैं, मानो सारी मेहनत बेकार हो गई हो। ऐसे में सवाल है कि फ्रिज़ी बालों को मैनेज कैसे किया जाए?
आपको बता दें कि इसका जवाब है सही हेयर केयर रूटीन अपनाकर। कुछ आसान आदतों को अपनाकर आप इस मौसम में भी अपने बालों को स्मूद, सॉफ्ट और कंट्रोल में रख सकती हैं।
अगर आप भी हर मौसम में अच्छे बाल चाहती हैं, तो ये आसान और असरदार टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं:
1. गर्म पानी से बाल धोने से बचें

कई बार हम स्कैल्प को धोने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं। मगर बहुत गर्म पानी बालों के नेचुरल ऑयल को छीन लेता है, जिससे बाल ड्राई और ज़्यादा फ्रिज़ी हो जाते हैं। कोशिश करें कि आप बालों को हल्के गुनगुने या ठंडे पानी से वॉश करें। इससे बालों की नमी बनी रहती है और फ्रिज़ी बालों को मैनेज किया जा सकता है।
2. लीव-इन कंडीशनर से करें फ्रिजी बालों को मैनेज
फ्रिज़ी बालों के लिए leave-in conditioner किसी जादू से कम नहीं होता। यह बालों को एक्स्ट्रा नमी देता है और एक प्रोटेक्टिव लेयर बनाता है। बाल धोने के बाद हल्के गीले बालों पर इसे लगाएं, खासकर लेंथ और एंड्स पर।
3. माइक्रोफाइबर टॉवल या कॉटन टी-शर्ट का इस्तेमाल करें
नॉर्मल टॉवल बालों में फ्रिक्शन बढ़ाते हैं, जिससे फ्रिज़ और बढ़ सकता है। इसके बजाय माइक्रोफाइबर टॉवल या सॉफ्ट कॉटन टी-शर्ट से बालों को हल्के-हल्के दबाकर सुखाएं। इससे बाल कम टूटते हैं और बहुत स्मूद रहते हैं।
4. एंटी-फ्रिज़ सीरम या ऑयल से करें फ्रिज़ी बालों को मैनेज

फ्रिज़ी बालों को मैनेज करने के लिए एंटी-फ्रिज़ी सीरम या हल्का ऑयल बहुत काम आता है। इतना ही नहीं, इससे बालों में एक चमक भी आती है। ऐसे प्रोडक्ट चुनें जिनमें जोजोबा या आगर्न जैसे इंग्रीडिएंट्स हों। ये बालों को नरिश करते हैं और फ्लायअवे को कंट्रोल करते हैं।
5. हीट स्टाइलिंग से दूरी बनाएं
बार-बार स्ट्रेटनर, कर्लिंग आयरन या ब्लो ड्रायर का इस्तेमाल बालों को और ज़्यादा ड्राई और डैमेज कर देता है। इससे फ्रिज भी बढ़ता है। अगर ज़रूरी हो तो हीट का इस्तेमाल कम करें और लो हीट सेटिंग पर ही करें। वरना एयर ड्राइंग सबसे बेहतर ऑप्शन है। फ्रिज़ी बालों को मैनेज करने के लिए हीट स्टाइलिंग कम से कम करना ही बेहतर है।
6. हफ्ते में एक बार हेयर मास्क ज़रूर लगाएं
फ्रिजी बालों को डीप हाइड्रेशन की ज़रूरत होती है। अगर ऐसा न हो, तो फ्रिज़ी बालों को मैनेज करना मुश्किल हो जाता है। बालों को स्मूद बनाने के लिए हफ्ते में एक बार हेयर मास्क ज़रूर लगाएं। मिल्क, बादाम या दूसरे नरिशिंग इंग्रीडिएंट्स वाले मास्क बालों को हेल्दी बनाते हैं और फ्रिज़ कम करते हैं।
इसे भी पढ़ें: कौन-सा शैम्पू है आपके बालों के लिए बेस्ट? यहां जानें सही हेयर केयर गाइड
7. सिल्क पिलो कवर से करें फ्रिज़ी बालों को मैनेज

कॉटन पिलो कवर बालों में फ्रिक्शन बढ़ाता है, जिससे सुबह बाल और ज़्यादा उलझे और फ्रिज़ी लगते हैं। सिल्क या सैटिन पिलो कवर पर सोने से बालों की नमी बनी रहती है और वे स्मूद रहते हैं।
फ्रिज़ी बालों को मैनेज करना मुश्किल ज़रूर है, लेकिन नामुमकिन नहीं। छोटी-छोटी आदतों में बदलाव और सही प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से आप अपने बालों को हर मौसम में हेल्दी और खूबसूरत बना सकती हैं।
फीचर्ड इमेज सोर्स