कभी-कभी हम सब अपने ही ख़्यालों में एक छोटी-सी लव स्टोरी जी लेते हैं- बारिश, कॉफी, लंबी बातें और वो ‘Perfect moment’ जिसका इंतज़ार सबको रहता है। अगर ये सब आपको रिलेटेबल लगता है, तो शायद आप भी एक hopeless romantic हैं।

यह शब्द सुनते ही थोड़ा नेगेटिव- सा लगता है, जैसे आप प्रैक्टिकल नहीं हैं या ज़रूरत से ज़्यादा इमोशनल हैं। लेकिन सच्चाई थोड़ी अलग है। Hopeless romantic होना मतलब आप प्यार को सिर्फ एक रिलेशनशिप स्टेटस नहीं, बल्कि एक फीलिंग या एक एक्सपीरियंस मानते हैं। आप उस कनेक्शन में यकीन रखते हैं जो दिल से महसूस होता है, ना कि सिर्फ समझ से।

चलिए इस आर्टिकल में उन 3 मेज़र साइन्स का ज़िक्र करें, जो बताते हैं कि आप एक hopeless romantic हैं।

Hopeless Romantic का क्या मतलब है?

hopeless romantic in relationshipsImage Source

वो इंडिविजुअल जो प्यार और रोमांस को बहुत गहराई और थोड़ी idealistic नज़र से देखता है, उसे hopeless romantic कहते हैं। इनके लिए प्यार में छोटी-छोटी चीज़ें भी बहुत मायने रखती हैं। ये लोग सोलमेट्स और फेयरी-टेल जैसी एंडिंग्स में विश्वास रखते हैं। इनके दिमाग में अक्सर एक परफेक्ट लव स्टोरी चलती रहती है, जहां हर पल मीनिंगफुल होता है और हर कनेक्शन खास लगता है।

1. आप छोटे-छोटे जेश्चर में भी प्यार ढूंढ लेते हैं

आपके लिए प्यार बड़े जेश्चर इतने मायने नहीं रखते। किसी का घर पहुंचकर आपको मैसेज कर देना, बिना वजह आपकी पसंद का गाना भेज देना या आपका मूड समझकर चुपचाप साथ बैठना… ये सारी चीज़ें आपके लिए बहुत मायने रखती हैं। आप हर छोटी चीज़ में effort देख लेते हैं और उसे दिल से महसूस करते हैं।

2. दिल टूटने के बाद भी आप प्यार पर भरोसा नहीं छोड़ते

हो सकता है आपने हार्ट-ब्रेक देखा हो, किसी ने आपका भरोसा तोड़ा हो या चीज़ें आपकी उम्मीद के हिसाब से नहीं चली हों। लेकिन इसके बावजूद, आप पूरी तरह cynical नहीं बने। आप अब भी believe करते हैं कि सही इंसान मिलेगा, सही समय आएगा, और प्यार फिर से खूबसूरत लगेगा।

3. आप रिश्तों में पूरी तरह इन्वेस्ट करते हैं

what is a hopeless romanticImage Source

जब आप किसी को पसंद करते हैं, तो बस टाइम पास के लिए नहीं करते। आप असल में दूसरों के साथ कनेक्ट करने की कोशिश करते हैं। आप बातें याद रखते हैं, छोटी-छोटी चीज़ों पर ध्यान देते हैं और अपने पार्टनर या दोस्तों को हमेशा स्पेशल फील करवाते हैं। आप आधे-अधूरे रिश्तों में believe नहीं करते। आप या तो पूरी तरह साथ निभाते हैं या बिल्कुल नहीं।

क्या हैं Hopeless Romantic होने के फायदे और नुकसान?

अगर आप एक hopeless romantic हैं, तो आपको यह जानना भी ज़रूरी है कि इसके फायदे और नुकसान भी हैं। एक तरफ ये माइंडसेट आपकी जिंदगी में प्यार, गहराई और मीनिंग लाता है, वहीं दूसरी तरफ कभी-कभी यही सोच आपको मुश्किलों में भी डाल सकती है। इसलिए ज़रूरी है कि आप इसके pros और cons दोनों को समझें।

Hopeless Romantic होने के फायदे:

  • आपके लिए प्यार एक मीनिंगफुल एक्सपीरियंस है। आप रिश्तों को हल्के में नहीं लेते, बल्कि हर मोमेंट को दिल से महसूस करते हैं।
  • आपका प्यार पर विश्वास आसानी से नहीं टूटता। मुश्किल समय में भी आप उम्मीद बनाए रखते हैं कि सब ठीक हो सकता है। यह ऑप्टिमिज़्म आपको इमोशनली स्ट्रॉन्ग बनाता है।
  • Hopeless romantics छोटी-छोटी चीज़ों को भी खास बना देते हैं। चाहे एक सिंपल डेट हो या एक मैसेज, आप हर मोमेंट में रोमांस जोड़ देते हैं।

Hopeless Romantic होने के नुकसान:

pros and cons of being a hopeless romanticImage Source

  • जब आप प्यार को बहुत आइडियल बना लेते हैं, तो रियल लाइफ उससे मैच नहीं कर पाती। हर रिश्ता परफेक्ट नहीं होता और जब चीज़ें आपके मुताबिक नहीं होती हैं, तो disappointment होना लाजमी है।
  • कभी-कभी परफेक्ट लव स्टोरी की चाहत में आप कुछ warning signs को नज़रअंदाज़ कर देते हैं।
  • आप हर चीज़ को आइडियल मानकर चलते हैं, जिससे छोटी-छोटी imperfections भी बड़ी लगने लगती हैं। इससे आप जल्दी फ्रस्ट्रेट हो जाते हैं।
  • हार्ट-ब्रेक या रिजेक्शन आपको ज़्यादा इंटेंस तरीके से फील हो सकता है।

अगर आप hopeless romantic हैं, तो आपको पता ही होगा कि यह एहसास कितना खूबसूरत है! हां, इसमें अक्सर चोट आपको ही लगती है। चोट कम पहुंचे इसके लिए ज़रूरत है दिल और दिमाग के बीच सही बैलेंस बनाने की, ताकि आप प्यार को महसूस भी करें और उसे जी भी सकें।

फीचर्ड इमेज सोर्स

Kapil Sharma Podcast | From Amritsar To The World | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 21

Kapil Sharma's life is the Indian success story everyone needs to know

Thank You For Coming, Internet Fame & More | Shibani Bedi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 19

Join us as we speak to one of the most loved content creators in India and what it really means to be famous on the internet

Richa Chadha On Fukrey 3, Ali Fazal, And Missing Delhi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 18

Whether it’s Bholi Punjaban in Fukrey, or Nagma Khatoon in Gangs of Wasseypur, Richa Chadha never fails to impress.

Sacred Games, Being Single At 40, And More | Kubbra Sait | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 17

Kubbra has some riveting stories to share in this episode of AfterHours with All About Eve.