यह तो शायद सभी को मालूम है कि धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाना कितना ज़रूरी होता है। अगर आप बाहर हैं, तो सनस्क्रीन री-अप्लाई करने की सलाह दी जाती है। अब ऐसे में लड़कियों की दुविधा होती है कि मेकअप के बाद सनस्क्रीन कैसे लगाएं, ताकि स्किन भी प्रोटेक्टेड रहे और मेकअप भी खराब न हो।
लेकिन क्या आपको पता है कि मेकअप के बाद दोबारा सनस्क्रीन लगाना बिल्कुल पॉसिबल है? कैसे? तो जवाब है कि अगर आप सही टेक्नीक्स अपनाती हैं, तो यह पॉसिबल हो सकता है। वही टेक्नीक्स हम आपके साथ इस आर्टिकल में शेयर करेंगे।
मेकअप के बाद सनस्क्रीन कैसे लगाएं?

1. मिस्ट-एंड-प्रेस मेथड
अगर आप चाहती हैं कि सनस्क्रीन लगाने से मेकअप बिल्कुल भी खराब न हो, तो यह ट्रिक काफी काम की है।
- सबसे पहले चेहरे पर हल्का-सा सेटिंग स्प्रे मिस्ट करें और तुरंत बाद डैम्प ब्यूटी स्पंज की मदद से सनस्क्रीन को जेंटली प्रेस करें।
- सेटिंग स्प्रे की हल्की नमी स्किन पर एक तरह की बफर लेयर बना देती है, जिससे सनस्क्रीन आसानी से ब्लेंड हो जाती है और मेकअप भी टस से मस नहीं होता है।
2. सनस्क्रीन पाउडर
अगर मेकअप के बाद सनस्क्रीन दोबारा लगानी हो, तो सनस्क्रीन पाउडर एक अच्छा और मेकअप-फ्रेंडली ऑप्शन माना जाता है।
- यह आमतौर पर लूज़ पाउडर या प्रेस्ड पाउडर के रूप में मिलता है, जिसमें SPF मौजूद होता है।
- खास बात यह है कि इसे लगाने से आपका पहले से लगा मेकअप, जैसे ब्लश या हाईलाइटर स्मज नहीं होता और स्किन प्रोटेक्टेड भी रहती है।
इसे भी पढ़ें: क्या है Makeup Colour Theory? Flawless लुक पाने के लिए है सबसे ज़्यादा ज़रूरी!
3. पैटिंग टेक्निक
मेकअप के बाद सनस्क्रीन कैसे लगाएं, अगर आप यह सोच रही हैं, तो यह तरीका आपके काम आएगा।
- इसमें आप थोड़ी-सी सनस्क्रीन पहले हाथ की बैक साइड पर लेते हैं और फिर साफ उंगलियों की मदद से उसे चेहरे पर धीरे-धीरे पैट करते हुए लगाते हैं।
- इस टेक्निक में सनस्क्रीन को रब नहीं किया जाता, बल्कि हल्के-हल्के टैपिंग मोशन से लगाया जाता है।
- इससे सनस्क्रीन इवनली स्प्रेड हो जाती है और फाउंडेशन या कंसीलर की लेयर भी खराब नहीं होती।
4. टिंटेड सनस्क्रीन
क्या आपने कभी टिंटेड सनस्क्रीन यूज़ की है? अगर नहीं तो अब करके देखें, यह एक अच्छा ऑप्शन है।
- इसमें SPF के साथ हल्का फाउंडेशन कवरेज भी मिलता है, जिससे चेहरा फ्रेश और नैचुरल दिखता है।
- मेकअप स्पंज की मदद से थोड़ी-सी टिंटेड सनस्क्रीन लें और चेहरे पर हल्के-हल्के डैब करें।
- खासकर उन जगहों पर लगाएं जहां आपको थोड़ा कवरेज टच-अप चाहिए।
- इसके बाद इसे हल्के से ब्लेंड कर लें। इससे आपको स्मूद, फ्लॉलेस लुक के साथ हल्का ग्लोइंग कवरेज और अच्छी सन प्रोटेक्शन मिलती है।
मेकअप के बाद सनस्क्रीन लगाते समय न करें ये गलतियां

गलत सनस्क्रीन फॉर्मूला न लगाएं
- अगर सनस्क्रीन का टेक्सचर बहुत थिक और क्रीमी है, तो मेकअप के बाद सनस्क्रीन लगाते समय वह मेकअप की लेयर को खराब कर सकता है।
- इस वजह से स्किन पर पिलिंग और प्रोडक्ट सेपरेशन भी हो सकता है।
गलत समय पर सनस्क्रीन न लगाएं
- मेकअप टच-अप के तुरंत बाद सनस्क्रीन न लगाएं। इससे मेकअप ठीक से सेट नहीं हो पाता।
- 5-10 मिनट रुककर सनस्क्रीन लगाने से मेकअप अच्छे से सेट होगा।
गंदे मेकअप टूल्स का इस्तेमाल न करें
- एक ही स्पंज या ब्रश को बार-बार बिना साफ किए इस्तेमाल बिल्कुल न करें।
- ऐसा करने से ब्रश या स्पंज के बैक्टीरिया स्किन पर ट्रांसफर हो सकते हैं।
- सनस्क्रीन दोबारा लगाते समय हमेशा क्लीन टूल्स का इस्तेमाल करें।
इसे भी पढ़ें: Wedding Essentials: हर Bride के Vanity Box में जरूर होनी चाहिए ये 5 चीज़ें
अगर आप इन सभी टिप्स और टेक्नीक्स का ध्यान रखेंगी, तो यकीन मानिए मेकअप के बाद सनस्क्रीन लगाना आसान होगा। ऐसे में आपका लुक भी खराब नहीं होगा और सन प्रोटेक्टेड रहेंगी।
फीचर्ड इमेज सोर्स