Hansika Motwani Divorce: मशहूर अदाकारा हंसिका मोटवानी और उनके बिजनेसमैन पति सोहेल खतूरिया की राहें ऑफिशियली अलग हो चुकी हैं। यह हंसिका के फैन्स के लिए भी चौंकाने वाली खबर है। शायद किसी ने नहीं सोचा था कि साल 2022 में हुई यह भव्य शादी इस तरह से खत्म होगी।
दिसंबर 2022 में जब हंसिका मोटवानी ने बिजनेसमैन सोहेल खतूरिया के साथ सात फेरे लिए, तो यह सिर्फ एक शादी नहीं, बल्कि ग्रैंड सेलिब्रेशन था। जयपुर के एक शानदार महल में हुई इस शाही शादी की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गई थीं। पेस्टल रंगों की सजावट, राजसी लोकेशन और हंसिका का ब्राइडल लुक, सब कुछ इतना खूबसूरत था कि फैंस इसे ‘फेयरीटेल वेडिंग’ कहने लगे थे।
इतना ही नहीं, हंसिका और सोहेल की शादी को Jio Hotstar पर दिखाया भी गया था। दोनों के बीच अलगाव को लेकर कई सारी खबरें शादी के बाद से ही शुरू हो गई थीं। मगर क्या आपको पता है कि अपनी वेडिंग के दौरान हंसिका थोड़ा परेशान थीं? उन्हें सोहेल के पास्ट को लेकर कुछ सवाल थे। उनकी परेशानी क्या थी, आइए जानें।
हंसिका मोटवानी का Love Shaadi Drama
Image Source
हंसिका और सोहेल की शादी जयपुर के एक ऐतिहासिक किले में हुई थी, जिसकी तस्वीरें किसी डेस्टिनेशन वेडिंग के सपने जैसी लग रही थीं। हल्दी, मेहंदी से लेकर संगीत और फेरे तक, हर रस्म बड़े ही ग्रैंड अंदाज़ में हुई। उनकी शादी को एक रियलिटी शो Love Shaadi Drama के ज़रिए दर्शकों के साथ शेयर किया गया था।
हंसिका चाहती थीं कि वे अपने खास पलों को अपने फैंस के साथ शेयर करें। इस शादी के राइट्स Jio Hotstar ने खरीदे थे। शो का नाम ‘Love Shaadi Drama’ था। इस शो में हंसिका के इस सेलिब्रेशन की खास झलकियां थीं।
वायरल हुए थे हंसिका के ब्राइडल लुक्स
Image Source
शादी के दौरान हंसिका ने कई खूबसूरत लुक्स कैरी किए थे। हल्दी में उनका पीला आउटफिट, मेहंदी में उनका हल्का और एलिगेंट अंदाज़ और फेरों के समय उनका ट्रेडिशनल लाल ब्राइडल लुक, हर तस्वीर इंटरनेट पर खूब पसंद की गई थी।
फैंस ने कमेंट्स में उन्हें ‘ड्रीम ब्राइड, ‘रॉयल प्रिंसेस’ और ‘परफेक्ट ब्राइडल गोल्स’ तक के टैग्स दिए थे। कई लोगों ने तो यह भी लिखा था कि उनकी शादी किसी बॉलीवुड फिल्म के वेडिंग सीन जैसी लग रही है।
इस शो ने फैंस को शादी के पीछे की कहानी और तैयारियों का भी करीब से अनुभव दिया। ऐसा लगा जैसे दर्शकों को इस भव्य शादी में वर्चुअल तौर पर शामिल होने का मौका मिल गया हो।
Love Shaadi Drama के एक एपिसोड में परेशान थीं हंसिका
Image Source
शो के एक एपिसोड में ऐसा भी पल आया था, जब हंसिका थोड़ी भावुक और नर्वस नज़र आईं। शादी की तैयारियों के बीच उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें कभी-कभी चिंता होती है कि सब कुछ सही रहेगा या नहीं।
ट्रेलर के एक हिस्से में हंसिका की अलग-अलग भावनाएं भी दिखाई देती हैं। एक सीन में वह थोड़ी नाराज़ और भावुक नज़र आती हैं और कहती हैं, “It was very tough for me! You always told me not to look at anyone’s past.” इससे यह साफ झलकता है कि शादी की तैयारियों के बीच वह कुछ बातों को लेकर काफी परेशान थीं।
इसी दौरान, उनकी मां Mona Motwani उन्हें समझाती हुई नज़र आती हैं और उन्हें शांत रहने के लिए कहती हैं। लेकिन हंसिका जवाब देती है, “This is not a good feeling!” यानी उन्हें अंदर से कुछ ठीक नहीं लग रहा था।
उनकी यह ईमानदार बात उस समय कई दर्शकों को काफी रिलेटेबल लगी थी। आखिर शादी जैसा बड़ा फैसला हर किसी के लिए भावनाओं और उम्मीदों से भरा होता है।
उस समय सोशल मीडिया पर हंसिका मोटवानी की शादी की तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हुए थे। शायद यही वजह है कि आज भी जब उनकी शादी की चर्चा होती है, तो लोगों को सबसे पहले वही खूबसूरत तस्वीरें और महल में हुआ वह भव्य समारोह याद आ जाता है।
फीचर्ड इमेज सोर्स