“सजी सुर्ख जोड़े में चांद-सी दुल्हन…” कल रश्मिका मंदना को दुल्हन के जोड़े में देख मेरे मुंह से यही बोल निकले। वहीं, विजय देवराकोंडा भी किसी राजा से कम नहीं लग रहे थे। मगर इन सबके बीच Vijay-Rashmika Wedding Jewellery इवेंट का हाइलाइट रही।

तेलुगु और कोड़ावा परंपराओं से हुई यह शादी किसी फेयरी टेल से कम नहीं थी। 26 फरवरी 2026 को दोनों उदयपुर में जब शादी के बंधन में बंधे, तो यह सिर्फ़ एक सेलेब्रिटी वेडिंग नहीं थी, बल्कि ट्रेडिशन, पावर और हाई-फैशन का परफेक्ट फ्यूज़न था।

शादी में जिस चीज़ ने सबका ध्यान खींचा, वो रश्मिका और विजय की गोल्ड ज्वेलरी थी। मांग टीका से लेकर बाजूबंद और पायल तक, रश्मिका और विजय ने अपने खास दिन पर किलोभर टेंपल ज्वेलरी पहनकर डेक्कन रॉयल्टी को एक नए अंदाज़ में पेश किया।

रश्मिका की इंगेजमेंट रिंग के अलावा इस शादी में बिल्कुल भी डायमंड ज्वेलरी नहीं देखी गई। क्या आपको पता है कि इसके पीछे एक खास रीज़न भी है? दोनों का रीगल लुक बहुत ही सोच-समझकर तैयार किया गया था। विजय और रश्मिका की शादी के लिए लगभग 10 महीने से तैयारी चल रही थी। आइए जानते हैं कि Vijay-Rashmika Wedding Jewellery कैसे तैयार हुई थी।

रश्मिका मंदना की ज्वेलरी में था समृद्धि और परंपरा का कॉम्बिनेशन

हैदराबाद के SHREE Jewellers ने Vijay-Rashmika Wedding Jewellery को तैयार किया था। दोनों के लिए ज्वलेरी तैयार करने के लिए लगभग 10 महीने लगे थे। SHREE Jewellers ने NDTV को दिए गए इंटरव्यू में बताया था कि दोनों की ज्वेलरी तैयार करते वक्त उन्होंने दोनों के कल्चर्स का ध्यान रखा।

आपको जानकर हैरानी होगी कि रश्मिका ने अपने खास दिन पर कुल 11 पीस पहने थे। हर पीस को सोच-समझकर चुना गया था, ताकि वह उनकी पर्सनैलिटी और उनके बॉडी स्ट्रक्चर के साथ पूरी तरह मेल खाए।

रश्मिका की ज्वेलरी में हाई-रिलीफ नक्शी डिटेलिंग और बारीक ग्रेन्युलेशन वर्क शामिल था, जिसे अनुभवी कारीगरों ने हाथों से तैयार किया था। इसकी प्रेरणा दक्षिण भारतीय मंदिरों में उकेरी गई अद्भुत मूर्तियों से ली गई थी। एंटीक मैट पॉलिश ने इन आभूषणों को एक अलग खूबसूरती दी।

रश्मिका ने लेयर्ड चोकर के साथ पारंपरिक कसु माला, स्टेटमेंट झुमके, जड़ा बिल्ला, चंपस्वरलू (ईयरचेन), हाथफूल, माथापट्टी, कंगन, बाजूबंद, कमरबंद और पायल पहने थे।

विजय देवराकोन्डा का बोल्ड गोल्ड स्टेटमेंट लुक

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda wedding looksImage Source

रश्मिका बेहद सुंदर लग रही थीं, लेकिन विजय के लुक ने सभी का ध्यान खींचा। विजय एक वॉरियर-प्रिंस की तरह तैयार हुए थे। उन्होंने बड़े और हैवी गोल्ड के सर्कुलर स्टड्स पहने थे।

विजय ने हैवी गोल्ड हैरम्स लेयर किए थे। हालांकि, नोटिस करने वाली चीज़ थी, वो टेंपल नेकलेस, जिस पर देवी-देवताओं के मोटिफ़ और गोल मेडलियन बने थे।

इसके साथ ही, भारी-भरकम गोल्ड स्टेटमेंट कफ़ जिनपर उकेरी गई गहरी फ्लोरल नक़्क़ाशी की जितनी तारीफ़ की जाए उतनी कम है। वहीं, बाजूबंद और कमरबंद उनके लुक में एक अथॉरिटी एड कर रहे थे।

Vijay-Rashmika Wedding Jewellery इस बात का सबूत है कि दोनों ने अपनी शादी में सिर्फ गहने नहीं पहने, बल्कि परंपरा को जिया।

विजय और रश्मिका ने सिर्फ़ गोल्ड ज्वेलरी पहनना ही क्यों चुना?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vijay Deverakonda (@thedeverakonda)

किसी भी सेलेब्रिटी शादी में आप स्टार्स को जेमस्टोन्स या डायमंड से लदा देखेंगे, लेकिन इस मायने में भी Vijay-Rashmika Wedding Jewellery काफी अलग थी। उन्होंने अपने वेडिंग डे के लिए किसी भी कीमती जेमस्टोन या डायमंड की बजाय ‘ऑल-गोल्ड’ लुक चुना। इसके पीछे एक खास मान्यता भी जुड़ी है।

दक्षिण भारतीय शादियों में हीरों को कम प्राथमिकता दी जाती है, क्योंकि माना जाता है कि उनमें कोल्ड एनर्जी होती है। शादी जैसे खास अवसर पर वॉर्म और पॉज़िटिव एनर्जी की आवश्यकता होती है और गोल्ड वो बैलेंस और स्टेबिलिटी देता है।

सिर्फ एनर्जी ही नहीं, गोल्ड शुभता का भी प्रतीक है। यही कारण है कि दक्षिण भारतीय दुल्हनें पारंपरिक रूप से गोल्ड ज्वेलरी को प्राथमिकता देती हैं। माना जाता है कि गोल्ड नई शुरुआत के लिए ऑस्पीशियस होता है।

खास है विजय-रश्मिका का ज्वेलरी Significance

Rashmika Mandanna and Vijay Deverakondas heritage wedding jewellery Image Source

Vijay-Rashmika Wedding Jewellery का खास significance था। दोनों ने टेंपल गोल्ड को उसके सबसे पारंपरिक रूप में चुना। आप रश्मिका के टेंपल चोकर को ही लें। इसमें बारीक दानेदार काम और बीच में लक्ष्मी जी का मोटिफ था, जिसे सुख-समृद्धि का प्रतीक कहा जाता है।

कसु माला विरासत का प्रतीक है। इसे समृद्धि से जोड़ा जाता है। कमरबंद, जिसे वड्डानम कहते हैं, तेलुगु शादी में अहम होता है। इस पर उभरी नक्काशी (रेपुसे स्टाइल) आर्किटेक्चर को रश्मिका के हैदराबादी रूट्स को रिप्रेजेंट कर रही थी।

इस शादी में गहने सिर्फ ट्रेंड के लिए नहीं थे। वे घर-परिवार, आस्था और विरासत से जुड़े थे। हर पीस ऐसा था जिसे आगे आने वाली पीढ़ियां भी पहन सकें।

Vijay-Rashmika Wedding Jewellery वाकई खास थी और दोनों का लुक उनके रूट्स और कल्चर को दिया गया स्पेशल और हार्टवॉर्मिंग ट्रिब्यूट था।

फीचर्ड इमेज सोर्स

Kapil Sharma Podcast | From Amritsar To The World | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 21

Kapil Sharma's life is the Indian success story everyone needs to know

Thank You For Coming, Internet Fame & More | Shibani Bedi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 19

Join us as we speak to one of the most loved content creators in India and what it really means to be famous on the internet

Richa Chadha On Fukrey 3, Ali Fazal, And Missing Delhi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 18

Whether it’s Bholi Punjaban in Fukrey, or Nagma Khatoon in Gangs of Wasseypur, Richa Chadha never fails to impress.

Sacred Games, Being Single At 40, And More | Kubbra Sait | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 17

Kubbra has some riveting stories to share in this episode of AfterHours with All About Eve.