क्या आप भी कोरियन ड्रामा देखना पसदं करती हैं, लेकिन बस सब-टाइटल्स पढ़ते-पढ़ते थक जाती हैं? सोचिए, अगर आपको बार-बार सब-टाइटल्स पर ध्यान न देना पड़े तो? जी बिल्कुल, आप Hindi dubbed k-dramas का मज़ा ले सकती हैं।

अक्सर लोग पैसे देकर या बेकार की थर्ड-पार्टी साइट्स में शोज़ ढूंढते हैं, जहां ज़्यादा advertisement सिरदर्द कर देते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे उन प्लेटफॉर्म्स की लिस्ट जहां पर आप फ्री में Hindi dubbed K-dramas देख सकती हैं।

Netflix पर अवेलेबल Hindi Dubbed K-dramas

best platform for hindi dubbed korean dramaImage Source

क्रैश लैंडिंग ऑन यू (Crash Landing on You)

यह एक बेहतरीन रोमांटिक ड्रामा है जो Netflix पर हिंदी डब में देखा जा सकता है। कहानी यून से-री नाम की एक अमीर साउथ कोरियन बिज़नेसवुमन की है, जो पैराग्लाइडिंग करते समय तूफान में फंस जाती है और नॉर्थ कोरिया में उतर जाती है। वहां एक आर्मी ऑफिसर री जंग-ह्यूक उसे बचाता है और आर्मी से छुपाता है। दोनों देशों के बीच की दीवार के बावजूद दोनों के बीच प्यार पनपने लगता है। यह ड्रामा रोमांस, कॉमेडी और इमोशन का परफेक्ट मिक्स है।

स्क्विड गेम (Squid Game)

दुनियाभर में तहलका मचाने वाला यह थ्रिलर Netflix पर हिंदी में भी उपलब्ध है। इस सीरीज़ में कर्ज में डूबे 456 लोग एक रहस्यमय सर्वाइवल गेम में हिस्सा लेते हैं, जहां बचपन के खेल खेलकर अरबों जीते जा सकते हैं। लेकिन हारने की कीमत है- मौत! यह सस्पेंस से भरपूर सीरीज़ असमानता और इंसानी लालच पर गहरा कमेंट करती है। अगर आपको थ्रिलर पसंद है, तो इसे अपनी Hindi Dubbed K-dramas की वॉचलिस्ट में शामिल ज़रूर करें।

होमटाउन चा-चा-चा (Hometown Cha-Cha-Cha)

यह एक बेहद स्वीट रोमांटिक स्टोरी है जो Netflix पर हिंदी में देखी जा सकती है। एक सफल डेंटिस्ट यून हे-जिन अपना क्लिनिक छोड़कर एक छोटे से गांव में शिफ्ट हो जाती है। वहां वह हांग डू-शिक से मिलती है, जो गांव का मिस्टर परफेक्ट है और हर काम में सबकी मदद करता है। दोनों की तू-तू-मैं-मैं, धीरे-धीरे दोस्ती और फिर प्यार में बदल जाती है। इसे देखकर आपके चेहरे पर पूरा टाइम स्माइल रहेगी, उसकी गारंटी मेरी है!

विन्सेंजो (Vincenzo)

korean drama hindi dubbed free downloadImage Source

यह एक्शन, कॉमेडी और रोमांस का धमाकेदार कॉम्बिनेशन है जो Netflix पर हिंदी में मिलेगा। विन्सेंज़ो एक इटैलियन माफिया का कोरियन-इटैलियन वकील है जो कोरिया लौटता है। वहां वह एक भ्रष्ट कॉर्पोरेशन के खिलाफ लड़ाई में शामिल हो जाता है। स्टाइलिश एक्शन सीन्स, ब्लैक कॉमेडी और दिलचस्प किरदार इस शो को खास बनाते हैं।

बिजनेस प्रपोज़ल (Business Proposal)

यह एक मजेदार रोमांटिक कॉमेडी है जो Netflix पर है। शिन हा-री अपनी सहेली की जगह ब्लाइंड डेट पर जाती है, ताकि वह रिजेक्ट हो जाए। लेकिन प्लॉट ट्विस्ट यह है कि वह डेट उसकी कंपनी के CEO कांग ते-मू के साथ है! CEO उसे पसंद कर लेता है और फेक डेटिंग का प्रपोज़ल देता है। यहां से शुरू होती है एक क्यूट और हंसी से भरी लव स्टोरी।

इसे भी पढ़ें: K-Drama की दुनिया में नए हैं, तो बिल्कुल मिस न करें ये 5 कोरियन शोज़…हर एपिसोड में मिलेगा कॉमेडी का नया डोज़!

Amazon Prime Video के Hindi Dubbed K-dramas

द लेजेंड ऑफ द ब्लू सी (The Legend of the Blue Sea)

यह एक फैंटेसी रोमांस है जिसे Prime Video पर हिंदी में देखा जा सकता है। कहानी एक मरमेड की है जो समुद्र से बाहर आकर एक चालाक कॉन-आर्टिस्ट से मिलती है। दोनों के पिछले जन्म का कनेक्शन और प्रेजेंट में उनकी लव स्टोरी बेहद खूबसूरत तरीके से दिखाई गई है। कोरिया के शाहरुख खान कहे जाने वाले ली मिन-हो और जून जी-ह्यून की केमिस्ट्री लाजवाब इस शो में लाजवाब है।

डेसेंडेंट्स ऑफ द सन (Descendants of the Sun)

romantic korean drama hindi dubbedImage Source

यह एक क्लासिक रोमांटिक ड्रामा है जो Prime पर हिंदी में मिल जाएगा। एक स्पेशल फोर्स कैप्टन और एक डॉक्टर के बीच की लव स्टोरी, जो युद्ध प्रभावित इलाकों में ड्यूटी करते हैं। उनका प्यार, ड्यूटी के प्रति समर्पण और बलिदान- सब कुछ दिल छू जाता है। आपको बता दें कि 2016 का यह शो वर्ल्डवाइड हिट रहा था। फिर इसे देखना बिल्कुल न भूलें।

माई लव फ्रॉम द स्टार (My Love from the Star)

यह एक यूनीक लव स्टोरी है जो Prime पर हिंदी में देखी जा सकती है। 400 साल पहले पृथ्वी पर फंसा एक एलियन, जो अब प्रोफेसर बन चुका है, एक फेमस लेकिन चुलबुली एक्ट्रेस से प्यार कर बैठता है। उसे अपने ग्रह पर वापस जाना है, लेकिन प्यार उसे रोक लेता है। साइंस फिक्शन और रोमांस का ये मिश्रण बेहद दिलचस्प है, जिसे देखकर आपको भी मज़ा आएगा।

Disney+ Hotstar पर देखें ये Hindi Dubbed K-dramas

एक्स्ट्राऑर्डिनरी अटॉर्नी वू (Extraordinary Attorney Woo)

यह एक इंस्पायरिंग और हार्टवॉर्मिंग ड्रामा है जो Hotstar पर हिंदी में उपलब्ध है। वू यंग-वू ऑटिज्म स्पेक्ट्रम पर है लेकिन वह एक जीनियस वकील है। अपनी अनोखी सोच से वह हर केस को सुलझाती है। यह शो दिखाता है कि अलग होना कमजोरी नहीं, ताकत हो सकती है। बेहद इमोशनल और मोटिवेशनल सीरीज़ है, जिसे एक बार तो ज़रूर देखना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Upcoming K-dramas on Netflix: हॉरर से लेकर थ्रिलर और रोमांस तक, नेटफ्लिक्स पर आने वाले हैं ये गज़ब के K-dramas

मूविंग (Moving)

यह एक सुपरहीरो थ्रिलर है जो Hotstar पर हिंदी पर मिल जाएगा। कुछ लोगों के पास सुपरपावर हैं और सरकार उन्हें सीक्रेट एजेंट के तौर पर इस्तेमाल करती है। अब उनके बच्चों में भी ये पावर आने लगी है और खतरा उनके करीब आ रहा है। एक्शन, सस्पेंस और फैमिली ड्रामा का शानदार मिश्रण इस शो में कई अप्स-एंड-डाउन हैं। इसे देखकर आपकी नज़रें टीवी से नहीं हटेंगी।

Netflix, Prime Video और Hotstar पर ही नहीं, बल्कि ऐसे कई और भी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स हैं, जहां आप Hindi Dubbed K-dramas देख सकते हैं। अगर आपको भी ऐसे प्लेटफॉर्म्स के बारे में पता है, तो उनके बारे में हमें भी ज़रूर बताइएगा।

फीचर्ड इमेज सोर्स

Kapil Sharma Podcast | From Amritsar To The World | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 21

Kapil Sharma's life is the Indian success story everyone needs to know

Thank You For Coming, Internet Fame & More | Shibani Bedi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 19

Join us as we speak to one of the most loved content creators in India and what it really means to be famous on the internet

Richa Chadha On Fukrey 3, Ali Fazal, And Missing Delhi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 18

Whether it’s Bholi Punjaban in Fukrey, or Nagma Khatoon in Gangs of Wasseypur, Richa Chadha never fails to impress.

Sacred Games, Being Single At 40, And More | Kubbra Sait | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 17

Kubbra has some riveting stories to share in this episode of AfterHours with All About Eve.