कहते हैं ना कि ब्रेकअप में सारे गाने समझ आ जाते हैं। लेकिन असली बात तो तब पता चलती है जब कोई दोस्त आपकी ज़िंदगी से दूर चला जाता है। वो दोस्त जिसके साथ आपने रात 2 बजे तक फोन पर बकवास की, जिसे आपकी सारी शर्मनाक कहानियां पता थीं और जिसके बिना कॉलेज या ऑफिस बोरिंग लगता था। सच है कि Friendship Breakups शायद ज़्यादा दर्द देते हैं।
जब दोस्ती का रिश्ता टूटता है तो लगता है जैसे किसी ने आपकी ज़िंदगी की प्लेलिस्ट से आपका फेवरेट सॉन्ग डिलीट कर दिया हो। जिस दोस्त के सामने आपने अपना रॉ-सेल्फ रखा था, जब वो ही आपकी ज़िंदगी से चला जाए, तो आपकी दुनिया का एक हिस्सा खो जाता है।
क्या आपने कभी सोचा है कि दोस्ती का टूटना इतना परेशान क्यों करता है? या क्या आपको कभी इस रिश्ते से मूव ऑन करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा है? अगर हां, तो चलिए इस लेख में हम जानते हैं कि आप इस ब्रेकअप से कैसे उबर सकते हैं।
Friendship Breakups से मूव ऑन कैसे करें?
Image Source
अपनी फीलिंग्स को एक्सेप्ट कर लो
जी हां, Friendship breakups से उबरने का सबसे पहला अहम स्टेप है कि आप अपनी फीलिंग्स को एक्सेप्ट करें। रोना है तो रोइए, गुस्सा है तो निकालिए। ‘बस एक दोस्त था’ कहकर अपनी फीलिंग्स को दबाने की ज़रूरत नहीं है। आपका दुख उतना ही वैलिड है जितना किसी और का।
सोशल मीडिया से ब्रेक लें
आप दोनों एक-दूसरे की फ्रेंडलिस्ट का हिस्सा होते हैं। ऐसे में एक-दूसरे की एक्टिविटीज़ का पता चलता रहता है। हर वक्त उनकी स्टोरीज़ देखना, उनकी पोस्ट्स को स्टॉक करना बंद करें। अगर आप Friendship Breakups से सही में उबरना चाहते हैं, तो उनकी प्रोफाइल को म्यूट कर दें। यह कोई बदले की भावना नहीं है, बल्कि खुद अच्छा फील करने का मौका है। अगर आपने एक-दूसरे को अनफॉलो नहीं किया है, तो यह ज़रूरी हो जाता है।
अपने दूसरे रिश्तों को समय दें
Image Source
हां, हां, वो दोस्त बेहद खास था, लेकिन उसके लिए बाकी दोस्तों को या अन्य रिश्तों को होल्ड में रखना सही नहीं है। अपने परिवार, दूसरे दोस्तों और करीबी लोगों के साथ वक्त बिताएं। आप देखेंगे कि बहुत सारे लोग हैं जो आपकी परवाह करते हैं।
इसे भी पढ़ें: क्या होता है Karmic Relationship, जिसमें प्यार और तकरार होती है Intense! इन 5 Signs से पहचानें
अपनी ज़िंदगी पर फोकस करें
अगर Friendship Breakups से निकलना मुश्किल लग रहा है, तो कुछ समय के लिए बस खुद को समय दें। नई चीज़ें सीखें, अपने शौक को वक्त दें, जिम जाएं, किताबें पढ़ें। जब आप खुद में बिज़ी रहेंगे तो उस खालीपन का अहसास कम होगा।
चीजों को एक्सेप्ट करें, ग्रेटफुल रहें और बैक बिचिंग न करें
कोई दोस्त हमारी ज़िंदगी से भले ही कैसी भी सिचुएशन के कारण गया हो, लेकिन यह याद रखना ज़रूरी है कि कभी वो आपके साथ था। उसने आपको कई जगहों पर सपोर्ट किया था। बस उन चीज़ों को ध्यान में रखें। Friendship breakup को एक्सेप्ट करें और कभी किसी और के सामने उनकी बैक बिचिंग न करें। जब आप चीज़ों को लेकर ग्रेटफुल होंगे, तो दर्द कम होता है।
बस याद रखिए, हर अलविदा एक नई शुरुआत भी है। Friendship Breakups से निकलना आसान नहीं है, लेकिन खुद पर ध्यान देना भी ज़रूरी है। ध्यान रखें कि यह वक्त भी गुजर जाएगा।
फीचर्ड इमेज सोर्स