कभी-कभी ऐसा होता है न कि बाल अचानक बहुत ज़्यादा फ्रिजी हो जाते हैं? रोज़ उलझे-उलझे रहते हैं और संभलते ही नहीं। जरूरी नहीं कि सिर्फ ह्यूमिडिटी में ही बाल फ्रिजी हों ये प्रॉब्लम किसी भी सीजन में हो सकती है। ऐसे में सही Frizzy Hair Treatment आपके बहुत काम आता है।
अच्छी बात यह है कि आपको हर बार महंगे हेयर स्पा या एक्सपर्ट ट्रीटमेंट पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं। घर पर रखी आसान चीज़ों से भी बढ़िया Frizzy Hair Treatment किया जा सकता है। बस सही हेयर मास्क चुनिए और बालों की फ्रिजीनेस को कंट्रोल में रखिए। चलिए फिर आपको बताएं कुछ ऐसे Hair Masks जो आपके बालों को तुरंत स्मूद और मैनेजेबल बना देंगे।
1. चावल, एलोवेरा और फ्लैक्स सीड वाला मास्क
Image Source
अगर आप घर पर ही आसान Frizzy Hair Treatment ढूंढ रही हैं, तो यह मास्क बेस्ट है। राइस वॉटर तो आपने भी आजमाया होगा, लेकिन उसके जादू को बढ़ाने के लिए फ्लैक्स सीड बहुत जरूरी हैं। अगर आप चावल के पानी में थोड़े अलसी के बीजों को डालकर पकाएंगी, तो बेहतरीन मास्क तैयार हो जाएगा। अलसी और चावल का पानी बालों में शाइन देगा। वहीं, एलोवेरा नमी को लॉक करेगा। इस तरह यह मास्क फ्रिज को तुरंत कंट्रोल में करता है।
कैसे बनाएं हेयर मास्क?
- 2 चम्मच चावल को 3 कप पानी में उबालकर थोड़ा गाढ़ा होने दें।
- अब इसमें 1 चम्मच फ्लैक्स सीड डालकर 3-4 मिनट और उबालें।
- यह जेल जैसी कंसिस्टेंसी में आ जाए, तो इसे छान लें। इसमें 1 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाकर मास्क तैयार करें।
कैसे लगाएं?
- नहाने से पहले बालों को अच्छे से सुलझाकर लें।
- मास्क को अच्छी तरह से पूरी लेंथ पर लगाएं।
- 30 मिनट तक इसे रहने दें और फिर माइल्ड शैंपू से बाल धो लें।
2. दूध, एलोवेरा और विटामिन-ई का स्मूथनिंग मास्क
दूध का लैक्टिक एसिड बालों को मुलायम बनाता है और उनकी रफनेस कम करता है। एलोवेरा बालों में नेचुरल स्लिप लाकर उलझनें खोलता है और नमी बरकरार रखता है, जिससे फ्रिज काफी कम हो जाता है। विटामिन-ई से डैमेज बाल रिपेयर होते हैं और बालों में चमक आती है। इस हेयर मास्क को अगर आप 15 दिन भी लगाएं, तो आपके बालों का टेक्सचर बेहतर होगा और फ्रिजीनेस कंट्रोल होगी। यह मास्क एक बेहतरीन Frizzy Hair Treatment की तरह काम करता है।
कैसे बनाएं हेयर मास्क?
- हेयर मास्क बनाने के लिए 2 चम्मच दूध में 1 चम्मच एलोवेरा जेल और 1/2 चम्मच विटामिन-ई ऑयल डालें।
- सभी चीजों को अच्छे से मिला लें। बस आपका हेयर मास्क तैयार है।
कैसे लगाएं?
- बालों को हल्का-सा गीला कर लें। मास्क को बालों के मि़ड- लेंथ से लेकर ऐंड्स तक अच्छी तरह लगाएं।
- 20 मिनट के लिए इसे छोड़ दें। फिर शैंपू और कंडीशनर से बाल धो लें।
इसे भी पढ़ें: Dandruff Home Remedies: बस 2 घरेलू नुस्खों से डैंड्रफ होगा कंट्रोल और बालों में आएगी चमक, आप भी जरूर आजमाएं
3. गुड़हल और शहद का स्मूथनिंग मास्क
Image Source
गुड़हल की पंखुड़ियां बालों को नेचुरल स्लिप देती हैं, जिससे फ्रिज़ तुरंत कम होता है। शहद बालों में नमी भरता है और उन्हें अंदर से सॉफ्ट और हेल्दी बनाता है। यह मास्क बालों को स्मूद, शाइनी और ज्यादा manageable बनाता है। इससे बाल रूखे या फूले हुए नहीं लगते और आसानी से कंघी हो जाते हैं।
कैसे बनाएं हेयर मास्क?
- हेयर मास्क बनाने के लिए 5-6 गुड़हल की पंखुड़ियों को हल्के गुनगुने पानी के साथ पीस लें।
- अब इसमें 1 चम्मच शहद मिलाएं।
- दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स करें। आपका मास्क तैयार है।
कैसे लगाएं?
- बालों को हल्का-सा गीला कर लें। मास्क को जड़ों से लेकर ऐंड्स तक अच्छी तरह लगाएं।
- 30-40 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर गुनगुने पानी और माइल्ड शैंपू से बाल धो लें।
फीचर्ड इमेज सोर्स