ठंडी हवाएं चलने लगती हैं और उसका असर हमारी त्वचा में दिखने लगता है। सर्दियों में रूखी त्वचा की देखभाल करना बेहद जरूरी है क्योंकि सर्द मौसम में स्किन एकदम डल और खुरदरी हो जाती है। इसलिए सर्दियों में रूखी त्वचा को दूर करने के हैक्स आपको पता होने चाहिए।
आप त्वचा की देखभाल कैसे कर सकती हैं, इसके लिए हमने दिल्ली की जानी-मानी डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. दीपाली भारद्वाज से बात की। उनसे जाना कि सर्दियों में आखिर त्वचा रूखी होने का कारण क्या है और किस तरह से आप ड्राई स्किन की समस्या को टैकल कर सकती हैं। आइए इस लेख में जानें कि सर्दियों में रूखी त्वचा की देखभाल सही ढंग से कैसे की जानी चाहिए।
सर्दियों में स्किन ड्राई क्यों हो जाती है?

Image Source
ठंडी हवा में मॉइश्चर की कमी होती है। वहीं, त्वचा सीबम (त्वचा का नेचुरल लूब्रिकेंट) प्रोडक्शन भी कम करती है। बाहर की ठंडी हवा और घर के अंदर की गर्म हवा से स्किन बैरियर कमजोर हो जाता है। यह नमी को ठीक से लॉक नहीं कर पाता और इसलिए हमारी स्किन अक्सर रूखी और बेजान नजर आती है।
क्या ड्राई स्किन को किया जा सकता है ट्रीट?
डॉ. दीपाली भारद्वाज कहती हैं, “अगर आप सही स्किन केयर रूटीन आजमाएं, तो त्वचा को सर्दियों में भी सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाया जा सकता है। ड्राई स्किन को मॉइश्चर की जरूरत होती है। ऐसे में अच्छे और हैवी मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करना जरूरी है।”
सर्दियों में रूखी त्वचा की देखभाल के लिए मॉइश्चराइजर सबसे अहम कदम है। चेहरे को धोने के लिए कभी भी गर्म पानी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए और जरूरत से ज्यादा एक्सफोलिएशन से बचना चाहिए।
रूखी त्वचा की देखभाल के हैक्स-

Image Source
स्किन केयर रूटीन में शामिल करें सौम्य क्लींजर
क्रीम बेस्ड क्लींजर का इस्तेमाल करना आपकी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है, खासकर तब जब मौसम बदल रहा हो या हवा में नमी कम हो।
- फोमिंग बेस्ड क्लींजर की जगह क्रीम-बेस्ड और सौम्य क्लींजर का इस्तेमाल करें।
- क्रीम बेस्ड क्लींजर में मॉइश्चराइजिंग एजेंट्स होते हैं जो स्किन की हाइड्रेशन को बनाए रखते हैं और चेहरे पर एक नेचुरल ग्लो लाते हैं।
सर्दियों में ड्राई स्किन से बचने के लिए गुनगुने पानी से धोएं चेहरा
अगर आप गर्म पानी से नहाती हैं या मुंह धोती हैं, तो अब ऐसा न कीजिएगा! गर्म पानी स्किन के नेचुरल ऑयल्स को हटा देता है। इसलिए सर्दियों में रूखी त्वचा की देखभाल के लिए गुनगुना पानी बेहतर विकल्प है। यह त्वचा को कोमलता से साफ करता है, पोर्स को खोलने में मदद करता है और स्किन की नमी को संतुलित रखता है।
त्वचा को हाइड्रेट करने के लिए गीली त्वचा को करें मॉइश्चराइज

Image Source
नहाने या चेहरा धोने के तुरंत बाद, जब त्वचा हल्की-सी गीली हो, तब मॉइश्चराइजर लगाना सबसे असरदार होता है।
- डॉ. दीपाली के मुताबिक, नहाने के बाद त्वचा को डैम्प करके सुखाएं।
- त्वचा को हल्का गीला रहने दें और 30 सेकंड के अंदर मॉइश्चर लगा लें।
- यह वह समय होता है जब त्वचा सबसे ज्यादा नमी सोखती है। इससे आपकी त्वचा मुलायम, ग्लोइंग और स्वस्थ बनी रहेगी। ध्यान रखें कि सर्दियों में स्किन हाइड्रेशन बहुत जरूरी है।
ड्राई स्किन के लिए थिक मॉइश्चराइजर करें चूज
ठंड में त्वचा को ज्यादा नमी की जरूरत होती है, इसलिए गाढ़े, हैवी या क्रीमी मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें। ऐसे मॉइश्चराइजर चुनें जिनमें सिरेमाइड्स, शीया बटर या हायल्यूरोनिक एसिड जैसे तत्व मौजूद हों।
- थिक मॉइश्चराइजर स्किन के नेचुरल बैरियर को मजबूत करते हैं और नमी को लंबे समय तक बनाए रखते हैं।
- सिरेमाइड्स त्वचा को रिपेयर करते हैं और शीया बटर गहराई से पोषण देता है।
- हायल्यूरोनिक एसिड स्किन में मॉइश्चर को लॉक करता है। इससे चेहरा स्मूद और प्लम्प दिखता है।
ओवरनाइट मास्क है रूखी त्वचा का उपाय
रात का समय स्किन के लिए रिपेयर और रिन्यू होने का सबसे अच्छा वक्त होता है, इसलिए ओवरनाइट मास्क का इस्तेमाल करना बेहद फायदेमंद है। ये मास्क आपकी त्वचा में नमी को लॉक कर देते हैं और सोते समय गहराई से हाइड्रेशन प्रदान करते हैं।
- सोने से पहले चेहरा साफ करें और टोनर लगाएं।
- इसके बाद ओवरनाइट मास्क लगाकर सो जाएं। सुबह आपको स्किन हेल्दी और मॉइश्चराइज्ड लगेगी।
फेस ऑयल से दूर करें स्किन की ड्राइनेस

Image Source
क्या आपको पता है कि फेस ऑयल्स आपकी कितनी मदद कर सकते हैं? खासकर ड्राई स्किन से परेशान रहने वाली महिलाओं के लिए ये स्किन केयर का अहम हिस्सा होना चाहिए।
- स्क्वालीन, रोजहिप या आर्गन ऑयल जैसे तेल रूखी त्वचा के लिए बेहतरीन उपाय हैं।
- यह ऑयल त्वचा को मुलायम बनाने के साथ नेचुरल ग्लो भी देते हैं।
- त्वचा को साफ करके जब सीरम और मॉइश्चराइजर लगाएं, तो कुछ सेकंड्स रुकें।
- अच्छे फेस ऑयल की बूंदों को हाथों में लेकर चेहरे पर समान रूप से लगाएं। इस स्टेप से नमी लॉक होगी और त्वचा पूरे दिन सॉफ्ट, स्मूद और ग्लोइंग नजर आएगा।
स्किन केयर करते वक्त प्रोडक्ट्स लेयरिंग का रखें ध्यान
कई महिलाओं को यह समझ नहीं आता है प्रोडक्ट्स की लेयरिंग कैसे होनी चाहिए। अगर आप सही क्रम में प्रोडक्ट्स लगाती हैं, तो वे पूरी क्षमता से काम करेंगे।
- चेहरे को सुखाने के बाद पहले सीरम लगाएं।
- सीरम लगाने के बाद मॉइश्चराइजर लगाएं। इससे त्वचा का हाइड्रेशन बेहतर होगा।
- आखिर मेंं फेस ऑयल लगाएं, जो सारी नमी को लॉक करेगा और स्किन को अतिरिक्त पोषण देगा।
डॉ. भारद्वाज कहती हैं कि स्किन को अंदर से ट्रीट करना भी बेहद जरूरी है, इसलिए अपने खान-पान का ध्यान रखें। अपनी डाइट में ओमेगा-3 के सोर्सेज जैसे- नट्स, सीड्स और फिश शामिल करें।
फीचर्ड इमेज सोर्स