कभी आपने सोचा है कि महिलाओं का वजन जल्दी-जल्दी क्यों बढ़ जाता है? जी हां, थोड़ी-सी डाइट बदलने या कुछ दिन कम एक्टिव रहने से ही कुछ महिलाओं का वजन जल्दी बढ़ने लगता है, जबकि पुरुषों में ऐसा नहीं होता।
यह सिर्फ ‘ज़्यादा खाना’ या ‘कम एक्सरसाइज’ का मामला नहीं है। इसके पीछे शरीर का स्ट्रक्चर, हार्मोन, लाइफस्टाइल और बायोलॉजी से जुड़ी कई वजहें काम करती हैं।
असल में, महिलाओं का शरीर फैट को ज़्यादा आसानी से स्टोर कर लेता है। यही वजह है कि कई बार महिलाएं वही डाइट फॉलो करती हैं जो उनके घर के पुरुष करते हैं, लेकिन फिर भी उनका वजन जल्दी बढ़ जाता है। ऐसा क्यों होता है, आइए जानें।
1. हार्मोन के कारण बढ़ता है महिलाओं का वजन
Image Source
महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन (Estrogen) नाम का हार्मोन ज़्यादा होता है। यह हार्मोन शरीर में फैट को स्टोर करने में मदद करता है, खासकर हिप्स, जांघों और पेट के आसपास।
यह इसलिए भी होता है क्योंकि महिलाएं प्रेग्नेंसी से गुजरती हैं, ऐसे में शरीर थोड़ी-सी ज़्यादा कैलोरी को भी फैट के रूप में जमा करने की कोशिश करता है।
दूसरी तरफ, पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन ज्यादा होता है, जो मसल्स बढ़ाने और फैट कम रखने में मदद करता है। यही कारण है कि पुरुषों का मेटाबॉलिज्म अक्सर तेज होता है।
2. महिलाओं का मेटाबॉलिज्म थोड़ा धीमा होता है
मेटाबॉलिज्म का मतलब है कि शरीर कितनी तेजी से कैलोरी को एनर्जी में बदलता है। महिलाओं का वजन मेटाबॉलिज्म पर सबसे ज़्यादा निर्भर करता है।
पुरुषों के कम्पेरिज़न में महिलाओं का बेसल मेटाबॉलिक रेट (BMR) थोड़ा कम होता है। यानी अगर एक महिला और एक पुरुष बराबर कैलोरी खाएं और बराबर एक्टिविटी करें, तो भी महिला के शरीर में कैलोरी थोड़ा ज़्यादा स्टोर हो सकती है। इसी वजह से कई महिलाओं को वजन कंट्रोल करने के लिए डाइट और एक्टिविटी पर थोड़ा ज़्यादा ध्यान देना पड़ता है।
3. शरीर में ज़्यादा फैट पर्सेंटेज के कारण महिलाओं का वजन बढ़ता है
Image Source
नेचुरली महिलाओं के शरीर में पुरुषों की तुलना में फैट पर्सेंटेज ज़्यादा होता है। जहां पुरुषों में एवरेज 10-20% फैट होता है, वहीं, महिलाओं में यह 20-30% तक हो सकता है।
यह भी एक बायोलॉजिकल कारण है। शरीर आगे की ज़रूरतों के लिए एनर्जी को फैट की तरह सेव करता है, जिससे महिलाओं का वजन जल्दी बढ़ने की संभावना भी बढ़ जाती है।
इसे भी पढ़ें: इन 3 बड़े कारणों की वजह से महिलाओं को लगती है पुरुषों से ज़्यादा भूख… आपके Hungry होने का क्या है Reason?
4. लाइफस्टाइल और जिम्मेदारियां बढ़ाती हैं महिलाओं का वजन
कई बार वजन बढ़ने का कारण सिर्फ शरीर नहीं, बल्कि लाइफस्टाइल भी होता है। आज भी बहुत-सी महिलाएं घर और काम दोनों संभालती हैं।
इस चक्कर में अक्सर उनकी नींद कम हो जाती है, स्ट्रेस बढ़ जाता है और अपने लिए एक्सरसाइज का समय नहीं मिल पाता। स्ट्रेस और नींद की कमी भी वजन बढ़ाने वाले हार्मोन को एक्टिव कर देती है।
5. एजिंग और हार्मोनल बदलाव के कारण
उम्र के साथ-साथ हार्मोनल बदलाव बहुत तेजी से होता है। जैसे-
- पीरियड्स शुरू होना
- प्रेग्नेंसी
- डिलीवरी के बाद का समय
- मेनोपॉज
ऐसे में शरीर का हार्मोनल बैलेंस बदलता है, जिससे मेटाबॉलिज्म धीमा हो सकता है और वजन बढ़ना आसान हो जाता है।
6. इमोशनल ईटिंग भी एक कारण हो सकता है
महिलाएं अक्सर इमोशनल ईटिंग ज़्यादा करती हैं। जब स्ट्रेस, थकान या कोई परेशानी होती है, तो महिलाएं मीठा या जंक फूड ज़्यादा खाने लगती हैं। अगर यह आदत नियमित हो जाए, तो धीरे-धीरे महिलाओं का वजन बढ़ने लगता है।
वजन घटाने और मैनेज करने के लिए क्या कर सकती हैं महिलाएं?
Image Source
1. रोज़ाना थोड़ी-बहुत फिजिकल एक्टिविटी करें
वजन कंट्रोल करने के लिए रोज़ाना शरीर को एक्टिव रखना बहुत ज़रूरी है। रोज़ कम से कम 30-40 मिनट की एक्टिविटी मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाती है और कैलोरी बर्न करने में मदद करती है।
2. बैलेंस्ड और न्यूट्रिशन से भरपूर डाइट लें
डाइटिंग करने के बजाय सही और बैलेंस्ड खाना ज़रूरी है। अपनी डाइट में प्रोटीन, फाइबर, फल, सब्जियां और साबुत अनाज शामिल करें। ये चीजें पेट को लंबे समय तक भरा रखती हैं और अनहेल्दी स्नैकिंग की आदत को कम करती हैं।
3. अच्छी और पूरी नींद लें
कई लोग यह नहीं जानते कि नींद का वजन से सीधा संबंध होता है। अगर नींद पूरी नहीं होती, तो शरीर में ऐसे हार्मोन बढ़ जाते हैं जो भूख को बढ़ा देते हैं। कोशिश करें कि रोज़ 7-8 घंटे की अच्छी नींद ज़रूर लें।
4. स्ट्रेस को मैनेज करना सीखें
ज़्यादा तनाव भी वजन बढ़ने का एक बड़ा कारण हो सकता है। जब हम स्ट्रेस में होते हैं, तो अक्सर इमोशनल ईटिंग शुरू हो जाती है। स्ट्रेस को कम करने के लिए मेडिटेशन, योग, डीप ब्रीदिंग जैसी एक्टिविटीज करें।
5. छोटे-छोटे लेकिन लगातार बदलाव करें
वजन घटाने के लिए अचानक बहुत सख्त डाइट या भारी वर्कआउट शुरू करने की ज़रूरत नहीं होती। छोटे-छोटे बदलाव ज़्यादा असरदार होते हैं। जैसे लिफ्ट की जगह सीढ़ियां लेना, ज्यादा पानी पीना, स्नैकिंग कम करना और नियमित समय पर खाना। जब ये आदतें धीरे-धीरे लाइफस्टाइल का हिस्सा बन जाती हैं, तो महिलाओं का वजन कम हो सकता है।
फीचर्ड इमेज सोर्स