मेरी बेस्ट फ्रेंड और उसके हसबैंड का नेचर बिल्कुल अलग है। जब हम कभी साथ में किसी पार्टी में जाते हैं, तो उसका हसबैंड बिल्कुल बिंदास तरह से पार्टी एन्जॉय करता है। मगर वो थोड़ा झूमकर फ़िर अपने स्पेस में चली जाती है। एकल किनारे बैठकर Spotify shuffle कर रही होती है। पता है सोशल मीडिया पर ऐसे पार्टनर्स के लिए black cat-golden retriever का टर्म यूज़ होता है।

आजकल Instagram पर यह Black Cat-Golden Retriever Theory काफी ट्रेंड कर रही है। यह थ्योरी क्या है? चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं।

क्या है Black Cat-Golden Retriever Theory?

black cat golden retriever coupleImage Source

आपने देखा होगा कि एक काली बिल्ली और गोल्डन रिट्रीवर कुत्ते का नेचर कैसा होता है! वैसे ही असल ज़िंदगी में कुछ लोग होते हैं। किसी की एनर्जी शांत रहने वाली बिल्ली की तरह होती है और कुछ अपनी एनर्जी से माहौल जमाने वाले कुत्ते की तरह होते हैं। इसे रिश्ते की नज़र से देखें तो Golden retriever वाले पार्टनर्स वे होते हैं जो हमेशा एनर्जेटिक और सोशल होते हैं। वे हर प्लान के लिए तैयार होते हैं। Black cat वाले पार्टनर्स थोड़े रिज़र्व रहने वाले होते हैं।

साइकोलॉजी में इसे ‘Theory of Complementarity’ कहते हैं। मतलब जो एक में कम है, वो दूसरे में ज़्यादा है। और यही बैलेंस किसी भी रिश्ते को दिलचस्प बनाता है।

मान लीजिए, एक इंसान थोड़ा चुप रहने वाला है, अपनी भावनाएं ज़्यादा दिखाता नहीं। तो दूसरा खुलकर बोलने वाला, अपने प्यार और केयर को साफ-साफ जताने वाला हो सकता है। एक जल्दी फैसले ले लेता है, तो दूसरा सोच-समझकर कदम रखता है।

कैसे पहचानें कि आप Black Cat हैं या Golden Retriever?

अगर आपको नए लोगों से मिलने के बाद घर आकर खुद को रिचार्ज करना पड़ता है। अगर आपको अपना स्पेस ज़्यादा पसंद है, तो आप black cat हैं। लोग आपको पहली नज़र में “mysterious” या “intimidating” कहते होंगे, पर जो आपको जानते हैं, वो जानते हैं कि आप कितने genuine हैं।

वहीं, अगर आप कहीं जाते ही माहौल बदल देते हैं। अगर आपको लास्ट मिनट में बनने वाले प्लान्स अच्छे लगते हैं, तो आप golden retriever हैं। आप वो हैं जो ब्लैक कैट जैसे लोगों को उनके comfort zone से बाहर निकालते हैं।

Black Cat-Golden Retriever का Dynamic कैसे करता है काम?

yin yang relationshipImage Source

आप मानें या न मानें, लेकिन हमें अक्सर हमारे से अलग व्यक्ति की ज़रूरत होती है। ऐसा इंसान जो हमें एक्साइट करे। हमारे और सोसाइटी के बीच एक ब्रिज़ की तरह काम करें। वहीं, खूब एनर्जी वाले लोगों को ऐसे लोगों की ज़रूरत होती है, जो उन्हें शांत रख सकें।

कुछ लोग आपको याद दिलाते हैं कि हर प्लान ज़रूरी नहीं होता। वहीं, कुछ लोग आपको बताते हैं कि बाहर निकलना, लोगों से मिलना खुद को evolve करने के लिए कितना ज़्यादा ज़रूरी है।

Black Cat-Golden Retriever वाले रिश्ते को कैसे बना सकते हैं Strong?

ब्लैक कैट- गोल्डन रिट्रीवर जैसा रिश्ता अपने आप नहीं चलता, उसे समझदारी से संभालना पड़ता है। जो कपल्स इसे निभा लेते हैं, वे ये 3 बातें सीख जाते हैं:

1. तुरंत जज नहीं करते

वे तुरंत ये मानकर नहीं चलते कि “तुम्हें मेरी परवाह नहीं” या “तुम मुझे कंट्रोल करना चाहते हो।” वे ये समझने की कोशिश करते हैं कि सामने वाले के व्यवहार के पीछे असली भावना क्या है।

इसे भी पढ़ें: Ketchup Challenge से Orange Peel Theory तक, क्या Viral Love Tests सच में रिश्ते की गहराई बता सकते हैं?

2. रिश्ता दोनों की ज़िम्मेदारी है

अच्छे रिश्तों में एक ही व्यक्ति हमेशा नज़दीकी बनाए रखने की जिम्मेदारी नहीं उठाता। दोनों समझते हैं कि रिश्ता चलाना दोनों का काम है। हर दिन बराबर 50-50 हो, ये ज़रूरी नहीं,लेकिन कोशिश दोनों की लगातार होनी चाहिए।

3. रिएक्ट नहीं, रिस्पॉन्ड करते हैं

तनाव के समय वे तुरंत गुस्से या डर से रिएक्ट नहीं करते। थोड़ा रुकते हैं, सोचते हैं, फिर शांत तरीके से बात करते हैं।

 

आखिर में, Black Cat-Golden Retriever वाले रिश्ते सिर्फ अट्रैक्शन से नहीं चलते, बल्कि इस बात से चलते हैं कि दो लोग एक-दूसरे की भावनाओं को कितनी समझदारी से संभालते हैं।

फीचर्ड इमेज सोर्स

 

Kapil Sharma Podcast | From Amritsar To The World | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 21

Kapil Sharma's life is the Indian success story everyone needs to know

Thank You For Coming, Internet Fame & More | Shibani Bedi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 19

Join us as we speak to one of the most loved content creators in India and what it really means to be famous on the internet

Richa Chadha On Fukrey 3, Ali Fazal, And Missing Delhi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 18

Whether it’s Bholi Punjaban in Fukrey, or Nagma Khatoon in Gangs of Wasseypur, Richa Chadha never fails to impress.

Sacred Games, Being Single At 40, And More | Kubbra Sait | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 17

Kubbra has some riveting stories to share in this episode of AfterHours with All About Eve.