क्या आपको दिनभर सुस्ती महसूस होती है? सुबह उठने के बाद भी ऐसा लगता है कि नींद पूरी नहीं हुई? अगर हां, तो आपको यह समझना ज़रूरी है कि हर समय नींद आना केवल थकान नहीं है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं।
आजकल की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में लोग इस समस्या को नज़रअंदाज़ कर देते हैं, लेकिन अगर आपको हर समय नींद आती रहती है, तो यह आपके शरीर का साइन हो सकता है कि अंदर कुछ गड़बड़ है। आइए जानते हैं कि हर समय नींद आने के क्या कारण हो सकते हैं।
1. नींद की कमी हो सकती है वजह
Image Source
सबसे आम कारण है पूरी नींद न लेना। एक एडल्ट व्यक्ति को रोजाना 7-8 घंटे की नींद ज़रूरी होती है। देर रात तक मोबाइल चलाना या काम करना आपकी स्लीप साइकिल को बिगाड़ देता है, जिससे हर समय नींद आती रहती है।
2. खराब डाइट के कारण आती है हर समय नींद
अगर आपकी डाइट में ज़रूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी है, तो आपके शरीर को पोषण नहीं मिल पाता है। इसकी वजह से भी हर समय नींद आ सकती है। खासतौर पर आयरन, विटामिन B12 और विटामिन D की कमी से शरीर में एनर्जी कम हो जाती है और थकान बढ़ती है।
3. डिहाइड्रेशन हो सकता है कारण
कम पानी पीना भी एक अहम कारण हो सकता है। शरीर में पानी की कमी होने पर ब्लड फ्लो पर असर पड़ता है, जिससे सुस्ती और थकावट महसूस होती है।
4. तनाव और मानसिक थकान

लगातार स्ट्रेस या ओवरथिंकिंग से दिमाग थकता है और ढंग से आराम नहीं कर पाता है। मानसिक थकान का असर आपकी नींद की क्वालिटी और दिनभर की एनर्जी पर पड़ता है। यही वजह है कि उठने के बाद भी आपको हर समय नींद आती रहती है।
इसे भी पढ़ें: अगर बार-बार थक रही हैं आप, तो जरूरी ब्रेक लेने की है जरूरत…जानें Mental Exhaustion के Warning Signs
5. थायरॉयड की वजह से आती है हर समय नींद
अगर आपको थायरॉयड है, तो भी ऐसा हो सकता है कि आप थकान महसूस करें। खासकर हाइपोथायरॉयडिज्म में शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है, जिससे दिनभर सुस्ती, कमजोरी और नींद आने जैसी समस्या बढ़ जाती है।
6. स्लीप डिसऑर्डर के कारण आती है नींद
अगर आप पूरी नींद लेने के बाद भी थका हुआ महसूस करते हैं, तो इसके पीछे स्लीप एपनिया जैसी समस्या हो सकती है। यह एक स्लीप डिसऑर्डर है, जिसमें सोते समय बार-बार सांस रुकती है, जिससे नींद गहरी और आरामदायक नहीं हो पाती। ऐसे में जब आप सुबह उठते हैं, तो थकान महसूस करते हैं और हर समय नींद आती है।
7. ज़्यादा कैफीन या शुगर लेने से आती है हर समय नींद
Image Source
बहुत ज़्यादा कॉफी पीने से या मीठा खाने से भी बार-बार नींद आती है। इन चीज़ों से थोड़ी देर के लिए एनर्जी मिलती है, लेकिन बाद में शरीर और ज़्यादा थका हुआ महसूस करता है।
इस थकान से कैसे बचें?
अगर आप बार-बार नींद आने की समस्या से जूझ रहे हैं, तो इन उपायों को करके देखें-
- रोजाना कम से कम 7-8 घंटे की पूरी और अच्छी नींद लें, ताकि शरीर को सही तरह से आराम मिल सके।
- हेल्दी और बैलेंस डाइट लें, जिसमें सभी ज़रूरी पोषक तत्व शामिल हों, ताकि दिनभर एनर्जी बनी रहे।
- हर दिन कम से कम 7-8 गिलास पानी पिएं, क्योंकि शरीर में पानी की कमी भी थकान और सुस्ती बढ़ा सकती है।
- स्क्रीन टाइम कम करें, खासकर सोने से पहले, ताकि आपकी नींद की क्वालिटी बेहतर हो सके।
- रोजाना हल्की-फुल्की एक्सरसाइज या वॉक ज़रूर करें, इससे शरीर एक्टिव रहता है और नींद भी बेहतर आती है।
इसे भी पढ़ें: छोटी-छोटी बातों पर भी होने लगती है Anxiety? एक बार आजमाएं 5-4-3-2-1 तकनीक, मिनटों में शांत होगा मन
हर समय नींद आने के इन कारणों को समझें और अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव करें। इससे आप अपनी एनर्जी और सेहत दोनों को बेहतर बना सकते हैं।
फीचर्ड इमेज सोर्स