सुबह की शुरुआत अगर हेल्दी आदतों से हो, तो पूरे दिन शरीर हल्का और एनर्जेटिक महसूस करता है। इसी वजह से कई लोग सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश खाने की सलाह देते हैं। जी हां, किशमिश खाने के फायदे बहुत सारे हैं।

दिखने में छोटी-सी किशमिश असल में पोषक तत्वों का खजाना होती है। लेकिन आपने सोचा है कि अगर आप इसे रोज़ाना एक महीने तक खाते हैं, तो शरीर में क्या बदलाव आएंगे?

यही सवाल मैंने न्यूट्रि इतु की फाउंडर और डाइटिशियन इतु छाबड़ा से पूछा। इतु के मुताबिक, “किशमिश में आयरन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। अगर इसे सही मात्रा में रोज़ खाया जाए, तो यह शरीर के लिए फायदेमंद होती है।”

क्या हैं किशमिश खाने के फायदे

raisins health benefitsImage Source

पाचन तंत्र होता है मजबूत

किशमिश में फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करता है। रोज़ाना 8-10 भीगी हुई किशमिश खाने से कब्ज की समस्या में राहत मिल सकती है।
एक्सपर्ट्स के अनुसार, फाइबर आंतों की सफाई करता है और गट हेल्थ को बेहतर बनाता है, जिससे खाना आसानी से पचता है।

खून की कमी में फायदेमंद

किशमिश आयरन का अच्छा स्रोत है। अगर आप एक महीने तक इसे नियमित रूप से खाते हैं, तो शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बेहतर हो सकता है। खासकर महिलाओं में खून की कमी (एनीमिया) की समस्या आम होती है, ऐसे में किशमिश मददगार साबित हो सकती है।

त्वचा में आता है नेचुरल ग्लो

किशमिश खाने के फायदे की बात करें, तो एक फायदा है कि इससे स्किन में ग्लो आता है। किशमिश में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स होते हैं, जो शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करते हैं। इसका असर त्वचा पर भी दिखता है। लगातार सेवन से स्किन साफ, हेल्दी और ग्लोइंग दिख सकती है।

एनर्जी लेवल बढ़ता है

अगर आपको दिनभर थकान महसूस होती है, तो किशमिश आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है। इसमें नैचुरल शुगर (ग्लूकोज और फ्रुक्टोज) होती है, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा देती है। सुबह या वर्कआउट से पहले इसे खाना फायदेमंद रहता है।

दिल की सेहत होती है बेहतर

किशमिश में पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में मदद करते हैं। एक महीने तक नियमित सेवन करने से हार्ट हेल्थ बेहतर रह सकती है और हाई बीपी का खतरा कम हो सकता है।

हड्डियां होती हैं मजबूत

अगर आपकी हड्डियां कमज़ोर हैं, तो किशमिश आपके लिए अच्छी हो सकती है। इसमें कैल्शियम और बोरॉन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी हैं। नियमित सेवन से हड्डियों और दांतों को मजबूती मिलती है।

किशमिश खाने का सही तरीका

eating raisins daily effectsImage Source

किशमिश खाने के फायदे आपको तभी मिलेंगे, जब आप सही तरीके से किशमिश खाएंगे। इसका ज़्यादा से ज़्यादा फायदा उठाने के लिए 8-10 किशमिश रातभर पानी में भिगो दें। सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश खाएं। आप किशमिश का पानी भी पी सकते हैं।

भीगी हुई किशमिश सूखी किशमिश से ज़्यादा फायदेमंद मानी जाती है, क्योंकि यह आसानी से पच जाती है और शरीर में जल्दी असर दिखाती है।

किन लोगों को किशमिश खाते हुए सावधानी बरतनी चाहिए?

किशमिश खाने के फायदे तो हैं, लेकिन ध्यान रखें कि इसमें शुगर की मात्रा ज़्यादा होती है, इसलिए डायबिटीज के मरीजों को इसे लिमिट में खाना चाहिए। रोज़ाना इसे खाने से बचें, क्योंकि इससे ब्लड शुगर बढ़ सकता है।

किशमिश में कैलोरी अधिक होती है। अगर आप वेट लॉस कर रहे हैं, तो इसका ज़्यादा सेवन आपकी प्रोग्रेस को धीमा कर सकता है।

कुछ लोगों को किशमिश खाने से गैस, ब्लोटिंग या एलर्जी हो सकती है। ऐसे में इसे खाने से पहले डॉक्टर या डाइटीशियन की सलाह लेना बेहतर होता है।

अगर आप रोज़ाना लिमिट में किशमिश खाते हैं, तो एक महीने के अंदर आपको पाचन में सुधार, एनर्जी लेवल में बूस्ट और त्वचा में निखार नज़र आएगा। इसके अलावा भी आपको किशमिश खाने के फायदे मिलेंगे।

फीचर्ड इमेज सोर्स

Kapil Sharma Podcast | From Amritsar To The World | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 21

Kapil Sharma's life is the Indian success story everyone needs to know

Thank You For Coming, Internet Fame & More | Shibani Bedi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 19

Join us as we speak to one of the most loved content creators in India and what it really means to be famous on the internet

Richa Chadha On Fukrey 3, Ali Fazal, And Missing Delhi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 18

Whether it’s Bholi Punjaban in Fukrey, or Nagma Khatoon in Gangs of Wasseypur, Richa Chadha never fails to impress.

Sacred Games, Being Single At 40, And More | Kubbra Sait | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 17

Kubbra has some riveting stories to share in this episode of AfterHours with All About Eve.