हर हफ्ता अपनी अलग कहानी लेकर आता है। कहीं काम का प्रेशर, कहीं दिल की बातें, तो कहीं अचानक मिलने वाले मौके। ऐसे में अगर आपको पहले से हल्का-सा अंदाज़ा हो कि आने वाले दिन कैसे रहेंगे, तो फैसले लेना थोड़ा आसान हो जाता है। अपने कल के बारे में थोड़ा अंदाज़ा देने के लिए हम आपके लिए साप्ताहिक राशिफल 23-29 मार्च 2026 लेकर आए हैं।

इस हफ्ते कुछ राशियों के लिए काम बढ़िया रहेगा, तो कुछ को अपने खर्च और रिश्तों पर ध्यान देना होगा। कई लोगों के लिए ये समय खुद को समझने और धीरे चलने का है, तो कुछ के लिए मौके पर काम करने का।

अगर आप अपने वीक को थोड़ा बेहतर तरीके से प्लान करना चाहते हैं, तो साप्ताहिक राशिफल 23-29 मार्च 2026 को ध्यान से पढ़िए और जानें आपकी राशि क्या इशारा कर रही है!

मेष राशि

aries weekly horoscope

साप्ताहिक राशिफल 23-29 मार्च 2026 के अनुसार यह हफ्ता आपके लिए काफी बिजी रहने वाला है। काम की ज़िम्मेदारियां बढ़ेंगी और आपको एक साथ कई चीज़ें संभालनी पड़ सकती हैं, लेकिन अच्छी बात यह है कि आपकी मेहनत का रिज़ल्ट भी आपको मिलेगा।

हालांकि, इस भागदौड़ में आप अपने परिवार को थोड़ा कम समय दे पाएंगे, जिससे घर का माहौल थोड़ा टेंस हो सकता है। बेहतर होगा कि आप काम और घर के बीच बैलेंस बनाने की कोशिश करें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के इस हफ्ते खर्चे अचानक बढ़ सकते हैं। आप अपनी कम्फर्ट और छोटी-छोटी खुशियों पर पैसा खर्च कर सकते हैं, लेकिन बाद में इसका असर आपके बजट पर दिखेगा।
घर में किसी बात को लेकर बहस की स्थिति बन सकती है, इसलिए अपनी बात मनवाने की बजाय शांति से सिचुएशन संभालना आपके लिए बेहतर रहेगा।

मिथुन राशि

साप्ताहिक राशिफल 23-29 मार्च 2026 के अनुसार यह हफ्ता आपके लिए नए मौके लेकर आ सकता है। आपका मन कुछ नया करने का करेगा और अगर आपने सही प्लानिंग की, तो आपको अच्छा फायदा भी मिल सकता है।

हालांकि, किसी भी बड़े फैसले में जल्दबाज़ी करने से बचें। हर चीज़ को अच्छे से समझकर आगे बढ़ेंगे तो नुकसान से बच पाएंगे।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों, आपके लिए यह हफ्ता थोड़ा फीका रहने वाला है। आपका मूड थोड़ा अप-डाउन रह सकता है। कभी आप अच्छा महसूस करेंगे, तो कभी छोटी-छोटी बातों से परेशान हो सकते हैं।

काम का प्रेशर भी थोड़ा बढ़ सकता है, इसलिए खुद को ज़्यादा स्ट्रेस देने की बजाय धीरे-धीरे काम पूरा करना ही आपके लिए सही रहेगा।

सिंह राशि

इस हफ्ते सिंह राशि वालों का कॉन्फिडेंस हाई रहेगा। लोग आपकी बातों से इम्प्रेस होंगे और सोशल सर्कल भी बढ़ सकता है। लेकिन साप्ताहिक राशिफल 23-29 मार्च 2026 फिज़ूल के खर्च के साइन भी दे रहा है। इस दौरान दिखावे में आकर खर्च करने से बचें, क्योंकि बाद में यही चीज़ आपके लिए परेशानी बन सकती है।

कन्या राशि

साप्ताहिक राशिफल 23-29 मार्च 2026 बताता है कि आपको इस हफ़्ते अपनी फीलिंग्स हर किसी के साथ शेयर करने से बचना चाहिए। कुछ लोग आपकी बातों को समझने की बजाय उनका गलत इस्तेमाल कर सकते हैं।

काम में थोड़ा लापरवाही करने का मन हो सकता है, लेकिन ध्यान रखें कि छोटी-सी गलती भी आपके काम पर असर डाल सकती है।

तुला राशि

tula horoscope

साप्ताहिक राशिफल 23-29 मार्च 2026 के अनुसार घर का माहौल इस हफ्ते काफी पॉज़िटिव रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा और पुराने मनमुटाव भी खत्म हो सकते हैं। पैसों को लेकर मन में हल्की-सी कमी महसूस हो सकती है, इसलिए जो है उसमें संतोष रखना ज़रूरी होगा।

वृश्चिक राशि

इस हफ्ते पुरानी ज़िम्मेदारियां या कर्ज वृश्चिक राशि वालों को परेशान कर सकते हैं। आपको इन्हें टालने की बजाय समझदारी से निपटाना होगा। गुस्से पर कंट्रोल रखना बहुत ज़रूरी है, क्योंकि आपका एक रिएक्शन रिश्तों में दूरी ला सकता है।

इसे भी पढ़ें: Yearly Horoscope 2026: आपके लिए कैसा होगा नया साल? जानें मेष से लेकर मीन तक का वार्षिक राशिफल

धनु राशि

घर की कुछ बातें आपके मन को डिस्टर्ब कर सकती हैं। ऐसे में आपको शांत रहकर हर चीज़ को समझने की ज़रूरत है। काम के मामले में आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको तारीफ़ भी मिल सकती है, जिससे आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा।

मकर राशि

साप्ताहिक राशिफल 23-29 मार्च 2026 के अनुसार इस हफ्ते काम का प्रेशर ज़्यादा रहेगा। इससे आपका मूड थोड़ा चिड़चिड़ा हो सकता है और आप जल्दी परेशान हो सकते हैं। अगर आप धैर्य से काम करेंगे, तो धीरे-धीरे हालात आपके पक्ष में आते नज़र आएंगे।

कुंभ राशि

साप्ताहिक राशिफल 23-29 मार्च 2026 कहता है कि इस हफ्ते आपको हल्की-फुल्की सेहत की परेशानी हो सकती है। लेकिन समय रहते ध्यान देने से आप इसे आसानी से संभाल सकते हैं। परिवार का सपोर्ट आपको मानसिक तौर पर मजबूत बनाएगा और आप हर स्थिति को बेहतर तरीके से हैंडल कर पाएंगे।

मीन राशि

pisces horoscope

साप्ताहिक राशिफल 23-29 मार्च 2026 के अनुसार, आप इस हफ्ते ज़्यादा समझदारी से फैसले लेंगे। आपका फोकस काम पर रहेगा और आपको अच्छे रिज़ल्ट भी मिल सकते हैं। आपका शांत और बैलेंस्ड व्यवहार आपको दूसरों से अलग बनाएगा और लोग आपकी तारीफ़ करेंगे।

फीचर्ड इमेज सोर्स

Kapil Sharma Podcast | From Amritsar To The World | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 21

Kapil Sharma's life is the Indian success story everyone needs to know

Thank You For Coming, Internet Fame & More | Shibani Bedi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 19

Join us as we speak to one of the most loved content creators in India and what it really means to be famous on the internet

Richa Chadha On Fukrey 3, Ali Fazal, And Missing Delhi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 18

Whether it’s Bholi Punjaban in Fukrey, or Nagma Khatoon in Gangs of Wasseypur, Richa Chadha never fails to impress.

Sacred Games, Being Single At 40, And More | Kubbra Sait | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 17

Kubbra has some riveting stories to share in this episode of AfterHours with All About Eve.