16-22 मार्च साप्ताहिक राशिफल कई राशियों के लिए खास संकेत लेकर आया है। इस सप्ताह ग्रहों की स्थिति बेहद रोचक बनी हुई है। मीन राशि में सूर्य, शनि और शुक्र का संयोग बन रहा है, जो कई लोगों के लिए नए मौके और बदलाव ला सकता है।

इसके अलावा, 19 मार्च 2026 से नवरात्रि भी शुरू हो रही है। इस वजह से भी यह वीक काफी स्पेशल है और इस दौरान कॉस्मिक एनर्जी हाई रहेगी। हालांकि, कुछ राशियों को थोड़ा सतर्क रहने की ज़रूरत हो सकती है।

आइए जानते हैं कि मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए यह सप्ताह कैसा रहने वाला है?

मेष साप्ताहिक राशिफल

aries weekly horoscope

मेष राशि वालों के लिए 16-22 मार्च साप्ताहिक राशिफल करियर में आगे बढ़ने के संकेत दे रहा है। इस सप्ताह नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। हालांकि, किसी भी फैसले में जल्दबाजी करने से बचें। आर्थिक मामलों में राहत मिल सकती है और रुका हुआ पैसा वापस मिलने के योग बन रहे हैं।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

वृषभ राशि के जातकों का यह वीक काफी शुभ संकेत दे रहा है। धन से जुड़े मामलों में लाभ मिल सकता है। नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और पैतृक संपत्ति से भी फायदा हो सकता है।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

मिथुन राशि वालों के लिए 16-22 मार्च साप्ताहिक राशिफल अधूरे काम पूरे होने के संकेत दे रहा है। जो योजनाएं लंबे समय से रुकी हुई थीं, वे अब आगे बढ़ सकती हैं। ऑफिस में सहयोग मिलेगा और काम के सिलसिले में यात्रा भी करनी पड़ सकती है।

कर्क साप्ताहिक राशिफल

कर्क राशि के जातकों के लिए 16-22 मार्च साप्ताहिक राशिफल मानसिक शांति लेकर आ सकता है। लंबे समय से चल रहा तनाव कम होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। निवेश करने की सोच रहे हैं तो सोच-समझकर फैसला लें।

सिंह साप्ताहिक राशिफल

सिंह राशि वालों के लिए 16-22 मार्च साप्ताहिक राशिफल मिक्स रिजल्ट्स दे सकता है। वर्कप्लेस पर आपकी मेहनत की सराहना होगी, लेकिन अहंकार या गुस्से से नुकसान हो सकता है। इसलिए इस सप्ताह अपने व्यवहार पर खास ध्यान दें।

इसे भी पढ़ें: Yearly Horoscope 2026: आपके लिए कैसा होगा नया साल? जानें मेष से लेकर मीन तक का वार्षिक राशिफल

कन्या साप्ताहिक राशिफल

कन्या राशि के जातक इस हफ्ते थोड़ा मानसिक दबाव ले सकते हैं। कई समय से आप कुछ बातों को लेकर सोच रहे हैं, मगर फिजूल की बातों के बारे में न सोचें। कुछ समय में चीज़ें ठीक होने लगेंगे। वर्कप्लेस में आपकी मेहनत की सराहना होगी। बिजनेस करने वालों को नए अवसर मिल सकते हैं।

तुला साप्ताहिक राशिफल

libra horoscope

तुला राशि वालों के लिए 16-22 मार्च साप्ताहिक राशिफल तरक्की के संकेत दे रहा है। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। वैवाहिक जीवन में भी खुशियां बढ़ेंगी।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए 16-22 मार्च साप्ताहिक राशिफल खुशखबरी लेकर आ सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में भी राहत मिल सकती है।

धनु साप्ताहिक राशिफल

धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह क्रिएटिविटी बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। आर्ट्स, राइटिंग या क्रिएटिव काम से जुड़े लोगों को पहचान मिल सकती है। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

मकर साप्ताहिक राशिफल

मकर राशि के जातकों का इस वीक आत्मविश्वास बढ़ेगा, जो उनके लिए अच्छा साबित होगा। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन या ट्रांसफर के योग बन सकते हैं। इस हफ्ते प्रॉपर्टी से जुड़े कुछ मामलों में भी आपको सफलता मिल सकती है।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

कुंभ राशि वालों के लिए 16-22 मार्च साप्ताहिक राशिफल आर्थिक मजबूती का संकेत दे रहा है। किस्मत का साथ मिलने से कई काम पूरे होंगे। व्यापारियों के लिए यह समय लाभदायक साबित हो सकता है।

मीन साप्ताहिक राशिफल

pisces horoscope

मीन राशि के जातकों के लिए 16-22 मार्च साप्ताहिक राशिफल राहत देने वाला साबित हो सकता है। रुके हुए काम पूरे होंगे और मानसिक तनाव कम होगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में भी आपके पक्ष में फैसला आ सकता है।

फीचर्ड इमेज सोर्स

Kapil Sharma Podcast | From Amritsar To The World | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 21

Kapil Sharma's life is the Indian success story everyone needs to know

Thank You For Coming, Internet Fame & More | Shibani Bedi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 19

Join us as we speak to one of the most loved content creators in India and what it really means to be famous on the internet

Richa Chadha On Fukrey 3, Ali Fazal, And Missing Delhi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 18

Whether it’s Bholi Punjaban in Fukrey, or Nagma Khatoon in Gangs of Wasseypur, Richa Chadha never fails to impress.

Sacred Games, Being Single At 40, And More | Kubbra Sait | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 17

Kubbra has some riveting stories to share in this episode of AfterHours with All About Eve.