फरवरी का यह सप्ताह कई लोगों के लिए नई शुरुआत, तो कुछ के लिए पुराने फैसलों पर सोचने का मौका लेकर आ रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि 2-8 फरवरी का राशिफल इस वीक फीलिंग्स, काम और रिश्तों पर फोकस रहेगा।
वैसे भी फरवरी को ‘Month of Love’ कहा जाता है, अब ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि किस राशि के लिए यह हफ्ता फ्रूटफल होने वाला है। यह तो तय है कि इस वीक कहीं धैर्य की परीक्षा होगी, तो कहीं मेहनत का मीठा फल मिलेगा। आइए जानते हैं आपकी राशि के लिए यह सप्ताह कैसा रहने वाला है?
मेष राशि

यह सप्ताह आपके आत्मविश्वास को मजबूत करेगा। कामकाज में जो रुकावटें थीं, वे अब धीरे-धीरे दूर होंगी। नौकरी या व्यापार में आपकी मेहनत लोगों को दिखेगी। घर का माहौल भी सहयोगी रहेगा। हालांकि गुस्से में कोई फैसला लेने से बचें। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी, बस खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण ज़रूरी है। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन आराम को नज़रअंदाज़ न करें।
वृषभ राशि
इस सप्ताह आप सुकून और स्थिरता महसूस करेंगे। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे मन हल्का रहेगा। कामकाज में धीरे-धीरे प्रगति होगी, लेकिन जल्दबाज़ी से बचना ज़रूरी है। पैसों के मामले में सोच-समझकर कदम उठाएं। रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। 2-8 फरवरी का राशिफल आपको सेहत को लेकर भी सतर्क करता है। अपनी हेल्थ को लापरवाही न करें, खान-पान पर ध्यान देना फायदेमंद रहेगा।
मिथुन राशि
2-8 फरवरी का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों को इस समय समझदारी से काम लेना होगा। आपके विचार लोगों को पसंद आएंगे और काम में नई ज़िम्मेदारी भी मिल सकती है। पढ़ाई, लिखाई या रचनात्मक काम से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है। रिश्तों में हर बात को साफ और स्पष्ट तरीके से सामने लाएं। इस वीक मेंटली थोड़ी थकान हो सकती है, इसलिए खुद को समय देना ज़रूरी है।
कर्क राशि
भावनाओं के लिहाज़ से यह सप्ताह संतुलन सिखाएगा। घर-परिवार का साथ मिलेगा और किसी पुराने मुद्दे का हल निकल सकता है। कामकाज में स्थिरता रहेगी, लेकिन धैर्य बनाए रखना ज़रूरी होगा। आपका 2-8 फरवरी का राशिफल फाइनेंशियल कंडीशन को लेकर अच्छे साइन्स दिखा रहा है। पैसे कमाने के कुछ सोर्स आपको मिल सकते हैं। पार्टनर के साथ आपका रिलेशनशिप भी अच्छा रहेगा। सेहत ठीक रहेगी, बस ज़्यादा सोचने से बचें और खुद का ध्यान रखें।
सिंह राशि
इस सप्ताह आपकी ऊर्जा और आत्मविश्वास लोगों को प्रभावित करेगा। कामकाज में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। नेतृत्व से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। हालांकि अपनी सेहत को नज़रअंदाज़ न करें, थकान महसूस हो सकती है। खर्च सोच-समझकर करें। रिश्तों में अहंकार से बचना बेहतर रहेगा।
कन्या राशि
यह सप्ताह योजनाओं को सही दिशा में ले जाने का है। कामकाज में आपकी समझ और मेहनत की सराहना होगी। पैसों के मामले में सोच-समझकर फैसले लें, फायदा होगा। परिवार के साथ तालमेल बना रहेगा। रिश्तों में स्पष्टता ज़रूरी है। सेहत ठीक रहेगी, लेकिन दिनचर्या को संतुलित रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
तुला राशि

इस हफ्ते रिश्ते और सहयोग अहम भूमिका निभाएंगे। कामकाज में टीमवर्क से अच्छे नतीजे मिलेंगे। किसी पुराने संपर्क से फायदा हो सकता है। घर का माहौल शांत रहेगा। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी। प्रेम संबंधों में समझ और भरोसा बढ़ेगा। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन मानसिक शांति के लिए खुद को समय दें।
वृश्चिक राशि
2-8 फरवरी का राशिफल के अनुसार, यह आपके लिए कड़ी मेहनत और धैर्य का सप्ताह है। कामकाज में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें अच्छे से निभाएंगे। पैसों के मामले में थोड़ा संभलकर चलें। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके रोमांटिक रिलेशन की बात करें, तो वो भी बेहतर होगा। सेहत ठीक रहेगी, लेकिन इस समय स्ट्रेस आपको ज़्यादा परेशान कर सकता है।
इसे भी पढ़ें: Yearly Horoscope 2026: आपके लिए कैसा होगा नया साल? जानें मेष से लेकर मीन तक का वार्षिक राशिफल
धनु राशि
यह सप्ताह नई योजनाओं और सोच का है। कामकाज में आगे बढ़ने के मौके भी मिलेंगे और ऐसा भी हो सकता है कि यात्रा या नए अनुभव का मौका मिले। अगर रिश्तों में मनमुटाव चल रहा है, तो वो कम्युनिकेशन न करने के कारण है। आपस में बातचीत करके रिश्तों को मजबूत बना सकते हैं। 2-8 फरवरी का राशिफल देखें, तो आपकी फाइेंशियल कंडीशन भी इस दौरान ठीक रहेगी, लेकिन फिजूलखर्ची से बचें। अपने रूटीन में डिसिप्लिन लाएं।
मकर राशि
इस हफ्ते आपकी मेहनत रंग लाएगी। कामकाज में स्थिरता और भरोसा मिलेगा। आर्थिक फैसले आपके पक्ष में रहेंगे। परिवार के साथ समय बिताने से मन खुश रहेगा। रिश्तों में समझदारी जरूरी होगी। सेहत ठीक रहेगी, लेकिन काम और आराम के बीच संतुलन बनाए रखें।
कुंभ राशि
आपका 2-8 फरवरी का राशिफल बताता है कि इस सप्ताह नए विचार और नए संपर्क आपके काम को आसान बनाएंगे। कामकाज में आपकी सोच अलग नज़र आएगी, जिससे फायदा होगा। किसी प्रोजेक्ट में दोस्तों और कलीग्स का साथ भी मिलेगा। आपके रिश्ते अपने लोगों से और ज़्यादा बेहतर होंगे और फाइनेंशियल कंडीशन नॉर्मल रहेगी। सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन ज्यादा सोचने से बचें।
मीन राशि

इस सप्ताह इमोशनली स्ट्रॉन्ग रहेंगे और समझेंगे कि आप किन चीज़ों को अपने जीवन में चाहते हैं और किन चीज़ों को निकालना। परिवार और दोस्तों का साथ आपको सुकून देगा। कामकाज में धीरे-धीरे आगे बढ़ेंगे, लेकिन स्टेबिलिटी अच्छी होगी। पैसों के मामले में संतुलन बनाए रखना ज़रूरी है। रिश्तों में अपनापन बढ़ेगा। सेहत ठीक रहेगी, बस खुद को थकाने से बचें।
2-8 फरवरी का राशिफल के अनुसार, यह सप्ताह खुद को समझने, रिश्तों को संभालने और काम में संतुलन बनाने का है। तो, इसलिए खुद पर भरोसा करें और धैर्य के साथ अपने काम करें।
फीचर्ड इमेज सोर्स