आजकल रिश्तों को परखने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते। आप बस TikTok खोलिए, Instagram Reels देखिए और आपको हर दिन नए ” Viral Love Tests” देखने को मिलते हैं। कभी Ketchup Challenge, कभी Orange Peel Theory, कभी ‘Jealousy Test’… हर हफ्ते एक नया ट्रेंड और हर ट्रेंड के साथ एक नया सवाल, “क्या मेरा पार्टनर सच में मुझसे प्यार करता है?”
ये ट्रेंड्स देखने में अच्छे लगते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि क्या सच में एक संतरे का छिलका हटाना या केचप की बोतल खोलने में मदद करना, किसी रिश्ते की गहराई बता सकता है? क्या यह रिश्ते परखने का सही तरीका है? इस बारे में साइकोलॉजिस्ट क्या कहते हैं, चलिए जानते हैं।
Orange Peel Theory: प्यार या सिर्फ आलस?
Image Source
Orange Peel Theory से शुरुआत करते हैं। तमाम Viral love tests में यह एक ट्रेंड काफी पॉपुलर हुआ। इस थ्योरी के अनुसार, अगर आप अपने पार्टनर के सामने संतरा रख दें और वे बगैर कुछ बोले बिना उसे छील दे, तो वो आपसे बेइंतहा प्यार करता है।
सुनने में कितना क्यूट लगता है, है ना? लेकिन ज़रा सोचिए, अगर पार्टनर ने संतरा नहीं छीला, तो क्या वो आपसे प्यार नहीं करता? इंटरनेट पर लोगों ने इसे खूब ट्राई भी किया। कुछ के पार्टनर ने हंसते हुए छील दिया, कुछ ने ‘खुद छील लो’ कहकर पूरी थ्योरी को ठंडे बस्ते में डाल दिया और दोनों ही रिश्ते शायद उतने ही प्यारे थे।
Ketchup Challenge: बोतल खुली तो प्यार सच्चा?
अब Ketchup Challenge को लें। इसमें पार्टनर को कसकर बंद की हुई केचप की बोतल खोलने के लिए देना होता है। अगर वो बिना नाटक किए चुपचाप ढक्कन खोल दे, तो Love confirmed! अगर उसने बोतल वापस कर दी या मना किया, तो फिर क्या ही कहने?
ये Viral Love Tests इसलिए इतने चर्चित हुए क्योंकि इसमें कहीं न कहीं एक मैसेज छुपा हुआ है। वो मैसेज है कि आपका पार्टनर आपकी छोटी-छोटी ज़रूरतों पर ध्यान देता है। यह भावना बिल्कुल वाजिब है। लेकिन क्या एक बोतल या संतरा उसका जवाब दे सकता है? शायद नहीं!
प्यार नहीं इमोशनल प्रेशर हैं ये Viral Love Tests

इन वायरल टेस्ट्स पर जानी-मानी क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. भावना बर्मी का नज़रिया बेहद दिलचस्प है। वह कहती हैं, “ये वायरल लव टेस्ट्स असल में हमारी उस गहरी इंसानी ज़रूरत को दर्शाते हैं जो चाहती है कि कोई हमें बिना कहे समझे, बिना मांगे दे। लेकिन जब हम किसी रिश्ते को एक केचप बोतल या संतरे के ज़रिए परखने लगते हैं, तो हम दरअसल उस पार्टनर को एक परीक्षा में बिठा रहे होते हैं। इस परीक्षा के नियम भी सिर्फ हमें पता होते हैं। यह emotional pressure का एक subtle रूप है। किसी के प्यार को महसूस करने के लिए ज़रूरी है उससे बातचीत करना न कि कोई सोशल मीडिया चैलेंज से उसे परखना”
डॉ. बर्मी आगे कहती हैं कि इन टेस्ट्स में जो सबसे बड़ा खतरा है, वो है “pass या fail” की मानसिकता। जब हम रिश्तों को binary नज़रिए से देखने लगते हैं, तो हम उस पूरी complexity को नज़रअंदाज़ कर देते हैं जो एक असली रिश्ते की पहचान होती है।
ये टेस्ट्स फॉलो करने से पहले ध्यान रखें ये ज़रूरी बातें-
- किसी भी ट्रेंड को फॉलो करने से पहले अपने पार्टनर से खुलकर बात करें। यह ना हो कि एक ही नियम बनाए और दूसरे को अंदाज़ा भी न हो।
- हर इंसान का comfort zone अलग होता है। अपने पार्टनर की फीलिंग्स का सम्मान करें।
- सोशल मीडिया पर जो दिखता है वो हमेशा असली नहीं होता। ट्रेंड आपके रिश्ते के लिए सही है या नहीं, यह ज़रूर परखें।
- अगर ट्रेंड में प्राइवेट बातें या तस्वीरें शेयर करनी हों, तो दोनों की मर्ज़ी होनी चाहिए।
- अगर पार्टनर किसी ट्रेंड में शामिल नहीं होना चाहता, तो उसे मजबूर न करें।
- कुछ ट्रेंड्स सिर्फ likes और views के लिए होते हैं, असली ज़िंदगी में उनका कोई फायदा नहीं।
- ट्रेंड्स के चक्कर में अपने रिश्ते की असली खूबसूरती को मत खोइए।
फीचर्ड इमेज सोर्स