हम में से बहुत से लोग अच्छी नींद को महज़ आराम नहीं, बल्कि जीवन की ज़रूरत मानते हैं। जब नींद गहरी और शांत होती है, तब हमारा सारा दिन एनर्जी से भरा रहता है। वहीं, कुछ लोग मानते हैं कि अच्छी नींद के लिए वास्तु सही होना ज़रूरी है।

अगर कमरे का वास्तु गड़बड़ हो, तो आपको नींद ठीक तरह से नहीं आती। कुछ लोगों की नींद बार-बार टूटती भी है। अगर आपकी नींद भी पूरी नहीं हो पाती है, तो आपको कुछ ज़रूरी वास्तु टिप्स फॉलो करने चाहिए।

अच्छी नींद के लिए वास्तु में क्या बदलाव करने चाहिए, चलिए आपको इस आर्टिकल में विस्तार से बताएं।

1. सही दिशा में होना चाहिए सिर

Vastu sleeping directionImage Source

कोशिश करें कि सोते समय आपका सिर साउथ या वेस्ट डायरेक्शन की तरफ रहे। ऐसा माना जाता है कि इससे मन शांत रहता है और नींद गहरी आती है। अच्छी नींद के लिए वास्तु नियम को ज़रूर ध्यान में रखना चाहिए।

जहां तक हो सके, उत्तर की तरफ सिर करके सोने से बचें। अगर दिशा बदलना मुश्किल है, तो कम से कम लंबे समय तक एक ही गलत दिशा में सोने से बचने की कोशिश करें।

2. कमरे का रंग हल्का रखें

बहुत गहरा रंग वाला कमरा दिमाग़ को शांत नहीं होने देता। अपने बेडरूम में लाइट कलर्स का पेंट होना चाहिए। आप लाइंट ब्लू, क्रीम, हल्का गुलाबी या लाइट ग्रीन जैसे रंग अपने बेडरूम के लिए चुनें।

ऐसे रंग मन को शांत करते हैं। अगर दीवार का रंग बदलना मुमकिन नहीं है, तो बेडशीट, पर्दे या कुशन लाइट और सुकून देने वाले रंग के रखें।

3. कमरा जितना साफ़, नींद उतनी अच्छी होगी

Vastu tips for bedroom placementImage Source

बिखरा हुआ कमरा दिमाग़ को भी उलझन में रखता है। बिस्तर के पास कपड़ों का ढेर, बेड के नीचे भरा हुआ सामान, इधर-उधर पड़ी चीज़ें- ये सब मन को हैवी रखते हैं।

आपको रोज़ सुबह अपना बिस्तर साफ करना चाहिए। कोशिश करें कि बेड के नीचे ज़्यादा सामान न रखें। बेडरूम में चीज़ों को फैलाकर न रखें, जो चीज़ें काम की नहीं हैं, उन्हें कमरे से बाहर निकालें।

4. बेडरूम में शीशा कहां और कैसे रखें?

बेडरूम में शीशा रखना थोड़ा सोच-समझकर रखना चाहिए। बेहतर नींद के लिए वास्तु के इस उपाय पर ज़रूर गौर करें। चाहे फेंग शुई हो या वास्तु, दोनों ही कहते हैं कि शीशों की जगह सही होनी चाहिए। कमरे में दो शीशे आमने-सामने न लगाएं, इससे इन्फिनिट स्पेस की इमेज बनती है। ऐसा करने से मन बेचैन हो सकता है।

अगर बेडरूम में शीशा रखना ही है, तो कोशिश करें कि एक ही शीशा हो, ज़्यादा नहीं। और जब सोने लगें, तो उसे पर्दे से ढक दें या कवर कर दें।

5. बेडरूम में तस्वीरें और पेंटिंग्स लगाते हुए ध्यान रखें

Vastu remedies for insomniaImage Source

बेडरूम में लगी पेंटिंग्स और फोटो सिर्फ सजावट नहीं होतीं, उनका असर हमारे मन पर भी पड़ता है। इसलिए कोशिश करें कि ऐसी तस्वीरें लगाएं जिनमें दो लोग साथ हों या कोई पेयर हो।

नींद के लिए वास्तु की बात करें, तो यह नियम फॉलो करना ज़रूरी है, क्योंकि कहा जाता है कि बेडरूम में हैवी फिलिंग्स की पेंटिंग्स आपको उदासी से भर देती हैं।

हमेशा ऐसी आर्ट चुनें जो सुकून देने वाली हो। बहुत ज़्यादा उदास, गुस्से वाली या हैवी फीलिंग्स वाली पेंटिंग्स से बचें।

 

देखा आपने, अच्छी नींद के लिए वास्तु कितना ज़रूरी है! आप भी इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें और अपने बेडरूम के साथ-साथ अपने दिमाग को भी डीकल्टर करें, ताकि आप चैन से सो सकें।

फीचर्ड इमेज सोर्स

Kapil Sharma Podcast | From Amritsar To The World | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 21

Kapil Sharma's life is the Indian success story everyone needs to know

Thank You For Coming, Internet Fame & More | Shibani Bedi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 19

Join us as we speak to one of the most loved content creators in India and what it really means to be famous on the internet

Richa Chadha On Fukrey 3, Ali Fazal, And Missing Delhi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 18

Whether it’s Bholi Punjaban in Fukrey, or Nagma Khatoon in Gangs of Wasseypur, Richa Chadha never fails to impress.

Sacred Games, Being Single At 40, And More | Kubbra Sait | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 17

Kubbra has some riveting stories to share in this episode of AfterHours with All About Eve.