क्या आप भी कोरियन ड्रामा देखना पसंद करते हैं? अगर आप भी Netflix खोलते ही सबसे पहले कोरियन ड्रामाज़ की लिस्ट स्क्रॉल करते हैं, तो 2026 आपके लिए बेहद खास साल साबित होने वाला है। जी हां, Upcoming K-dramas on Netflix की ज़बरदस्त लिस्ट आई है। रोमांस, कॉमेडी, फैंटेसी, क्राइम और एक्शन.. 2026 में ये लाइन-अप हर कैटेगरी की ऑडियंस को खुश करने वाला है।

इस आर्टिकल में हम ऐसे ही Upcoming K-dramas आपको बताने वाले हैं। इन्हें आप अपनी वॉचलिस्ट में शामिल कर सकते हैं। तो दिल को थाम लीजिए और अपनी एक्साइटमेंट को काबू करके गौर करें हमारी इस फेहरिस्त में, जो खास आपके लिए तैयार की गई है।

Can This Love Be Translated?

Can This Love Be Translated-upcoming korean dramaImage Source

2026 की शुरुआत Netflix जिस K-drama से करने जा रहा है, वह यह मोस्ट-अवेटेड ड्रामा है। यह एक रोमांटिक कॉमेडी है, जिसमें प्यार के साथ-साथ हल्की-फुल्की गलतफहमियां भी देखने को मिलेंगी। कहानी जू हो-जिन नाम के एक मल्टीलिंगुअल इंटरप्रेटर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मशहूर एक्ट्रेस चा मू-ही का पर्सनल इंटरप्रेटर बन जाता है। दोनों के प्यार को लेकर विचार बिल्कुल अलग हैं, लेकिन समय के साथ उनके बीच एक खास कनेक्शन बनने लगता है। यह ड्रामा उन दर्शकों के लिए है, जिन्हें सॉफ्ट रोमांस और स्मार्ट ह्यूमर पसंद है।

एपिसोड्स: 10
Cast: Kim Seon Ho, Go Youn Jung, Lee Yi Dam, Choi Woo Sung, Fukushi Sota
रिलीज़ डेट: January 16, 2026

No Tail to Tell

फैंटेसी और रोमांस का मज़ेदार कॉम्बिनेशन लेकर आ रहा है No Tail to Tell। इसकी कहानी यून-हो नाम की एक नौ-पूंछ वाली गुमीहो पर आधारित है, जो इंसान बनने की बजाय अपनी जवानी को एंजॉय करना चाहती है। उसकी ज़िंदगी तब पूरी तरह बदल जाती है, जब उसकी मुलाकात कांग सी-योल से होती है- एक मशहूर लेकिन खुद से प्यार करने वाला फुटबॉल स्टार। यह ड्रामा हल्का, मज़ेदार और फैंटेसी पसंद करने वाले दर्शकों के लिए परफेक्ट है।

एपिसोड्स: 12
Cast: Kim Hye Yoon, Lomon, Jang Dong Joo, Lee Si Woo, Kim Tae Jung
रिलीज़ डेट: January 16, 2026

Undercover Miss Hong

undercover miss hong-upcoming k drama on netflixImage Source

अगर आपको कॉमेडी के साथ-साथ क्राइम ड्रामा पसंद है, तो Undercover Miss Hong आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होना चाहिए। कहानी होंग गम-बो की है, जो एक फाइनेंशियल सर्विस में काम करती है और एक बड़ी कंपनी की जांच के लिए अंडरकवर जाती है। वह खुद को 20 साल की लड़की बताकर कंपनी में घुसती है, जहां उसकी मुलाकात उस शख्स से होती है, जो कभी उससे प्यार करता था। इसके बाद कहानी में कॉमेडी, सस्पेंस और इमोशनल ट्विस्ट आते हैं।

एपिसोड्स: 16
Cast: Park Shin Hye, Go Kyung Pyo, Ha Yoon Kyung, Cho Han Gyeol, Kim Hyung Mook
रिलीज़ डेट: January 17, 2026

इसे भी पढ़ें: K-Drama की दुनिया में नए हैं, तो बिल्कुल मिस न करें ये 5 कोरियन शोज़…हर एपिसोड में मिलेगा कॉमेडी का नया डोज़!

Boyfriend on Demand

2026 के सबसे चर्चित K-dramas में से एक है Boyfriend on Demand। इसकी सबसे बड़ी वजह है लोकप्रिय गर्ल बैंड BLACKPINK की Jisoo की मौजूदगी। कहानी एक वेबटून प्रोड्यूसर सेओ मी-रे की है, जो बिना किसी रिस्क के प्यार ढूंढना चाहती है। वह एक वर्चुअल डेटिंग ऐप का इस्तेमाल करती है, लेकिन धीरे-धीरे उसे एहसास होता है कि असली भावनाएं स्क्रीन से बाहर होती हैं। यह ड्रामा खास तौर पर यंग ऑडियंस को खूब पसंद आने वाला है।

एपिसोड्स: 10
Cast: Kim Ji Soo, Seo In Guk, Ryu Abel, Park Ji Ho, Kang Min Woo
रिलीज़ डेट: 2026

The East Palace

UPCOMING K DRAMASImage Source

हिस्टोरिकल और फैंटेसी पसंद करने वालों के लिए The East Palace एक शानदार तोहफा है। कहानी एक भूत-मारने वाले और एक महल की दासी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो शाही महल में मौजूद आत्माओं को खत्म करने के लिए साथ आते हैं। इसमें एक्शन, रहस्य और इतिहास तीनों का जबरदस्त मेल देखने को मिलेगा।

एपिसोड्स: 8
Cast: Nam Joo Hyuk, Roh Yoon Seo, and Cho Seung Woo
रिलीज़ डेट: 2026

A Wonderful New World

A Wonderful New World एक अलग तरह का फैंटेसी ड्रामा है। इसमें एक आज की एक्ट्रेस पर Joseon Era की एक मशहूर लेकिन खतरनाक महिला की आत्मा आ जाती है। वह महिला कभी शाही परिवार का हिस्सा थी। हालांकि, बाद में वह कुछ कारणों की वजह से मौत की सज़ा पाकर मर जाती है। अब उसकी आत्मा 21वीं सदी में लौट आती है। यह ड्रामा इतिहास और आधुनिक दुनिया का दिलचस्प मेल दिखाएगा।

ये Upcoming K-Dramas on Netflix को आप भी नोट कर लें। ये लिस्ट छोटी है, लेकिन आगे आने वाले ड्रामाज़ के बारे में हम आपको अलगे लेख में ज़रूर बताएंगे। तब तक जुड़े रहें ऑल अबॉउट ईव के साथ।

फीचर्ड इमेज सोर्स

 

Kapil Sharma Podcast | From Amritsar To The World | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 21

Kapil Sharma's life is the Indian success story everyone needs to know

Thank You For Coming, Internet Fame & More | Shibani Bedi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 19

Join us as we speak to one of the most loved content creators in India and what it really means to be famous on the internet

Richa Chadha On Fukrey 3, Ali Fazal, And Missing Delhi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 18

Whether it’s Bholi Punjaban in Fukrey, or Nagma Khatoon in Gangs of Wasseypur, Richa Chadha never fails to impress.

Sacred Games, Being Single At 40, And More | Kubbra Sait | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 17

Kubbra has some riveting stories to share in this episode of AfterHours with All About Eve.