Most-Awaited Bollywood Movies 2026: ‘धुरंधर’ ने साल 2025 को जाते-जाते बेहद यादगार बना दिया था। इसी तरह कुछ फिल्में ऐसी हैं जिसका इंतजार फैन्स बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं। 2026 में आने वाली फिल्मों की लिस्ट बहुत ही धामकेदार है। क्या आप 2026 की Upcoming Bollywood Movies के बारे में जानना चाहेंगे?

इस साल आपके फेवरेट स्टार्स नए-नए अवतार में देखने को मिलेंगे। शाहरुख खान, सलमान खान, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, आदि एक्टर्स बड़े पर्दे पर अपना जलवा बिखेरेंगे। कई बड़े बैनर्स भी बेहतरीन स्टार कास्ट के साथ 2026 में आ रहे हैं। चलिए आप भी एक बार इस लिस्ट को देख लीजिए और तैयार हो जाइए फुल एंटरटेनमेंट के लिए।

1. Border 2- 23 जनवरी 2026

 

View this post on Instagram

 

A post shared by tseriesfilms (@tseriesfilms)

साल 2026 की सबसे बड़ी रिलीज़ में से एक होगी Border 2, जो गणतंत्र दिवस के वीकेंड पर आ रही है। 1997 की क्लासिक फिल्म की यह सीक्वल 1971 के भारत-पाक वॉर पर बेस्ड है। सनी देओल फिर से लीड रोल में नज़र आएंगे, साथ में वरुण धवन, आहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ भी हैं। यह फिल्म भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना की वीरता को दर्शाएगी।

2. Mardaani 3- 27 फरवरी 2026

रानी मुखर्जी अपनी मशहूर कॉप रोल शिवानी शिवाजी रॉय में वापसी कर रही हैं। 2019 में आई ‘मर्दानी 2’ के बाद अब इसका तीसरा पार्ट आ रहा है। यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी यह क्राइम थ्रिलर है। फिल्म में रानी के अलावा जान्की बोदिवाला भी हैं।

3. Dhurandhar 2- 19 मार्च 2026

actresses in action movies

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ 2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी। अब ईद 2026 पर इसका सीक्वल आ रहा है। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी यह स्पाई थ्रिलर है। फिल्म 19 मार्च 2026 को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम – पांच भाषाओं में रिलीज़ होगी। यह पहली बार होगा जब ‘धुरंधर’ पूरे इंडिया में एक साथ रिलीज़ होगी। इसमें सारा अली खान, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, आदि स्टार्स होंगे।

4. Love and War- 20 मार्च 2026

संजय लीला भंसाली की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक। तीन दिग्गज एक्टर्स – रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल एक साथ पहली बार नज़र आएंगे। भंसाली की फिल्में अपनी शानदार विजुअल्स और ग्रांड सेट्स के लिए मशहूर होती हैं। यह पीरियड रोमांस ड्रामा होली, रमज़ान, राम नवमी और गुड़ी पड़वा – सभी त्योहारों के साथ आ रही है।

5. Battle of Galwan- 17 अप्रैल 2026

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

सलमान खान की यह फिल्म 2026 की सबसे ज्यादा बात की जाने वाली फिल्मों में से एक है। यह 2020 में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई गलवान घाटी की लड़ाई पर बनी है। फिल्म का टीज़र सलमान के बर्थडे यानी 27 दिसंबर को रिलीज़ हुआ था, जिसमें इस ऐतिहासिक लड़ाई की झलक दिखी। चित्रांगदा सिंह सलमान के साथ लीड रोल में हैं।

इसे भी पढ़ें: Homebound देख ली? अब इन Oscar-Nominated बॉलीवुड फिल्मों को भी करें अपनी लिस्ट में शामिल

6. King- 2026

Upcoming Bollywood Movies की बात करें और शाहरुख खान की ‘किंग’ का ज़्रिक न हो, ऐसा कैसे हो सकता है? इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार हो रहा है। हो भी क्यों न? शाहरुख खान और उनकी बेटी सुहाना खान पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नज़र आएंगे। यह एक जबरदस्त एक्शन-थ्रिलर है। सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन और अनिल कपूर समेत कई बड़े स्टार्स हैं। विकिपीडिया के मुताबिक, फिल्म का बजट करीब 350 करोड़ रुपये है, जो इसे साल की सबसे महंगी फिल्मों में से एक बनाता है।

7. Drishyam 3- 2 अक्टूबर 2026

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Star Studio18 (@starstudio18)

अजय देवगन तीसरी बार विजय सालगांवकर के रोल में वापस आ रहे हैं। फिल्म की शूटिंग इस समय कई शहरों में चल रही है। फिल्म की कहानी ‘दृश्यम’ की टाइमलाइन में आगे बढ़ेगी और सालगांवकर फैमिली की ज़िंदगी में नए ट्विस्ट आएंगे। अभिषेक पाठक, आमिल कीयान खान और परवेज शेख ने फिल्म लिखी है और अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट की है।

8. Ramayana Part 1- दिवाली 2026

साल की और शायद भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म। निर्देशक नितेश तिवारी की यह फिल्म दो भागों में बन रही है। प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के मुताबिक, दोनों फिल्मों का बजट मिलाकर $500 मिलियन यानी करीब ₹4000 करोड़ से ज़्यादा है। इस फिल्म में रणबीर कपूर, साईं पल्लवी, यश, सनी देओल, रवि दुबे, लारा दत्ता, शीबा चड्ढा, आदि एक्टर्स होंगे।

…अब बताइए है न ये Upcoming bollywood movies की बेहतरीन लिस्ट! आप इनमें से किन फिल्मों को देखने के लिए एक्साइटेड हैं? यह आर्टिकल अगर आपको पसंद आया, तो इसे लाइक ज़रूर करें।

फीचर्ड इमेज सोर्स

Kapil Sharma Podcast | From Amritsar To The World | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 21

Kapil Sharma's life is the Indian success story everyone needs to know

Thank You For Coming, Internet Fame & More | Shibani Bedi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 19

Join us as we speak to one of the most loved content creators in India and what it really means to be famous on the internet

Richa Chadha On Fukrey 3, Ali Fazal, And Missing Delhi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 18

Whether it’s Bholi Punjaban in Fukrey, or Nagma Khatoon in Gangs of Wasseypur, Richa Chadha never fails to impress.

Sacred Games, Being Single At 40, And More | Kubbra Sait | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 17

Kubbra has some riveting stories to share in this episode of AfterHours with All About Eve.