मौसम हर रोज़ करवट बदलता है और जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती है, वैसे-वैसे शरीर पर इसका असर भी साफ नजर आने लगता है। ऐसे में शरीर को ठंडक देने और तरोताजा महसूस करने के लिए हम सभी कुछ न कुछ ठंडा और रिफ्रेशिंग तलाशते हैं। अक्सर लोग तुरंत राहत पाने के लिए कोल्ड ड्रिंक्स का सहारा लेते हैं, जो कुछ समय के लिए अच्छा तो लगते हैं, लेकिन असल में शरीर को अंदर से ठंडक नहीं पहुंचाते। यहीं पर काम आती हैं हमारी ट्रेडिशनल समर ड्रिंक्स, जो न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती हैं, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद मानी जाती हैं।

ये देसी ड्रिंक्स शरीर को नेचुरल रूप से ठंडक देते हैं, हाइड्रेट रखते हैं और लू से बचाने में भी मदद करते हैं। खास बात यह है कि इन्हें आप आसानी से 10-15 मिनट में तैयार कर सकते हैं। ऐसे में इस गर्मी, अगर आप खुद को हेल्दी और फ्रेश रखना चाहते हैं, तो इन ट्रेडिशनल समर ड्रिंक्स को अपनी डाइट का हिस्सा ज़रूर बनाएं।

1. कोकम शरबत

kokum sherbatImage Source

कोकम, जो महाराष्ट्र और गोवा में पाया जाता है, गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह ट्रेडिशनल समर ड्रिंक हल्का खट्टा-मीठा होता है और पाचन में भी मदद करता है। कोकम शरबत शरीर में हाइड्रेशन बनाए रखने के साथ-साथ हीट स्ट्रोक से भी बचाता है।

2. बाबरी बेओल

जम्मू-कश्मीर की यह ट्रेडिशनल समर ड्रिंक्स बहुत खास है। इसे सब्जा के बीज, दूध, पानी और नारियल से बनाया जाता है। लोकल लैंग्वेज में इसे कन शरबत भी कहा जाता है, इसमें कन का मतलब कीमती मोती होता है। दरअसल, जब सब्जा के बीज पानी में भिगोए जाते हैं तो वे ट्रांसपेरेंट मोतियों जैसे दिखते हैं। यह ट्रेडिशनल समर ड्रिंक स्वाद में हल्का और बेहद रिफ्रेशिंग होता है।

3. बेल का शरबत

Bel sherbatImage Source

बेल का फल आयुर्वेद में बेहद इफेक्टिव माना जाता है और इससे बना शरबत एक बेहतरीन ट्रेडिशनल समर ड्रिंक है। यह शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ पाचन तंत्र को मजबूत करता है। गर्मियों में लू से बचने के लिए यह एक असरदार देसी उपाय है। इसका स्वाद मीठा और हल्का-सा मिट्टी जैसा (earthy) होता है, जो इसे खास बनाता है।

4. सत्तू ड्रिंक

बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश का मशहूर सत्तू ड्रिंक आजकल पूरे देश में लोकप्रिय हो रहा है। यह एक प्रोटीन-रिच ट्रेडिशनल समर ड्रिंक है, जो भुने हुए चने के आटे से बनता है। इसे नमकीन या मीठा दोनों तरीके से बनाया जा सकता है। यह ट्रेडिशनल समर ड्रिंक न सिर्फ शरीर को ठंडा रखता है, बल्कि लंबे समय तक ऊर्जा भी देता है।

5. फालसा शरबत

फालसा एक छोटा-सा मौसमी फल है, जिससे बना शरबत गर्मियों में बेहद पसंद किया जाता है। यह एक टेस्टी और रिफ्रेशिंग ट्रेडिशनल समर ड्रिंक है, जो शरीर की गर्मी को कम करने में मदद करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद हैं।

गर्मी से राहत पाने के लिए अगर आप कुछ हेल्दी और नेचुरल ऑप्शन्स ढूंढ रहे हैं, तो ये ट्रेडिशनल समर ड्रिंक्स आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं। स्वाद से भरपूर ये देसी पेय न सिर्फ शरीर को ठंडक देते हैं, बल्कि आपको अंदर से हाइड्रेट और एनर्जेटिक भी बनाए रखते हैं।

फीचर्ड इमेज सोर्स

Kapil Sharma Podcast | From Amritsar To The World | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 21

Kapil Sharma's life is the Indian success story everyone needs to know

Thank You For Coming, Internet Fame & More | Shibani Bedi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 19

Join us as we speak to one of the most loved content creators in India and what it really means to be famous on the internet

Richa Chadha On Fukrey 3, Ali Fazal, And Missing Delhi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 18

Whether it’s Bholi Punjaban in Fukrey, or Nagma Khatoon in Gangs of Wasseypur, Richa Chadha never fails to impress.

Sacred Games, Being Single At 40, And More | Kubbra Sait | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 17

Kubbra has some riveting stories to share in this episode of AfterHours with All About Eve.

No more related posts found.