क्या आप जानती हैं कि जिस चावल के पानी को हम अक्सर बेकार समझकर फेंक देते हैं, वही आपकी त्वचा और बालों के लिए किसी टॉनिक से कम नहीं है? चावल के पानी के फायदे की बात करें, तो एक नहीं कई सारे फायदे सामने आते हैं। जापान और कोरिया की महिलाओं की चमकदार त्वचा और लंबे, घने बालों का राज चावल के पानी में ही छिपा है। यह Ancient ब्यूटी सीक्रेट दुनिया भर में मशहूर हो चुका है।
अगर आप चावल के पानी के फायदे जानना चाहती हैं और इसे घर पर बनाने का तरीका जानना चाहती हैं, तो यह लेख आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकता है। इस लेख में हम आपको यह बताएंगे कि इसे कैसे Use किया जा सकता है?
चावल के पानी में क्या है खास?
Image Source
चावल का पानी विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स का खजाना है। इसमें विटामिन-बी, विटामिन-ई, मिनरल्स और एमिनो एसिड्स भरपूर मात्रा में होते हैं। साथ ही, इसमें Inositol नाम का इंग्रीडिएंट होता है जो बालों की ग्रोथ बढ़ाता है और स्किन सेल्स को रिपेयर करता है।
त्वचा के लिए चावल के पानी के फायदे
1. चमकदार और निखरी त्वचा
चावल के पानी में मौजूद स्टार्च त्वचा को सॉफ्ट और स्मूथ बनाता है। इसे रोजाना इस्तेमाल करने से त्वचा में नेचुरल शाइन आती है और रंग साफ होता है।
2. एंटी-एजिंग गुण
चावल का पानी त्वचा की झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री-रेडिकल्स से लड़ते हैं और त्वचा को जवां बनाए रखते हैं।
3. सनबर्न से राहत
अगर त्वचा धूप से झुलस गई है, तो चावल का पानी स्किन को ठंडक देता है और सूजन कम करता है। यह नेचुरल सूदिंग एजेंट की तरह काम करता है।
4. मुंहासों और दाग-धब्बों में कमी
चावल के पानी के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मुंहासों को कम करते हैं और दाग-धब्बों को हल्का करते हैं। यह त्वचा के पोर्स को टाइट भी करता है।
5. ऑयल कंट्रोल
अगर आपकी ऑयली स्किन है, तो चावल का पानी नेचुरल टोनर की तरह काम करता है और एक्सेस ऑयल को कंट्रोल करता है।
बालों के लिए चावल के पानी के फायदे
Image Source
1. बालों की ग्रोथ तेज करे
चावल के पानी में मौजूद अमिनो एसिड बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं और नए बालों को ग्रो में मदद करते हैं।
2. बालों को मजबूत और चमकदार बनाए
Inositol बालों को अंदर से रिपेयर करता है और टूटने से बचाता है। इसके नियमित इस्तेमाल से बाल स्मूथ और शाइनी होते हैं।
3. डैंड्रफ से छुटकारा
चावल का पानी स्कैल्प को साफ रखता है और डैंड्रफ पैदा करने वाले फंगस को खत्म करता है।
4. बालों को उलझने से बचाए
बालों की सर्फेस को स्मूद बनाकर यह उलझने नहीं देता है। इससे बाल भी सॉफ्ट और मैनेजेबल होते हैं।
5. स्प्लिट एंड्स कम करे
चावल के पानी का नियमित उपयोग बालों के दो मुंहेपन को कम करता है।
घर पर चावल का पानी बनाने के तरीके
विधि-1: सीधा तरीका (Soaking Method)
सामग्री:
- आधा कप चावल (कोई भी चावल लें- सफेद, बासमती, या ब्राउन)
- 2-3 कप पानी
बनाने का तरीका:
- चावल को अच्छे से 2-3 बार धो लें, ताकि धूल-मिट्टी साफ हो जाए।
- एक कटोरे में धुले हुए चावल डालें और पानी मिलाएं।
- चावल को 30 मिनट से 1 घंटे तक पानी में भिगोकर रखें।
- अब चावल को मसलें और पानी को छान लें।
- यह चावल का पानी तैयार है! इसे एक साफ बोतल में रख लें।
शेल्फ लाइफ: फ्रिज में 4-5 दिन तक रख सकते हैं।
विधि 2: फर्मेंटेड चावल का पानी (Fermented Rice Water)
यह सबसे पावरफुल तरीका है क्योंकि फर्मेंटेशन से और भी ज्यादा पोषक तत्व निकलते हैं।
बनाने का तरीका:
- जैसे आपने विधि 1 में प्रोसेस किया है, ठीक वैसे ही करें।
- इसे रूम टेंपरेचर पर 24-48 घंटे के लिए रख दें।
- जब पानी से हल्की खट्टी गंध आने लगे, मतलब यह फर्मेंट हो गया है।
- अब इसे उबाल लें, ताकि फर्मेंटेशन रुक जाए। ठंडा करके फ्रिज में रखें।
फायदा: फर्मेंटेड चावल के पानी में एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा कई गुना बढ़ जाती है।
चावल के पानी का इस्तेमाल कैसे करें?

Image Source
स्किन के लिए उपयोग
1. फेस टोनर की तरह
- चेहरा धोने के बाद, रुई की सहायता से चावल का पानी पूरे चेहरे पर लगाएं।
- 20 मिनट के लिए छोड़ दें।
- फिर सादे पानी से धो लें या ऐसे ही सूखने दें।
- दिन में दो बार इस्तेमाल करें।
2. फेस मास्क
- 2 चम्मच चावल का पानी
- 1 चम्मच शहद
- आधा चम्मच मुल्तानी मिट्टी सभी को मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद धो लें।
3. फेस वॉश
- सुबह चेहरा धोते समय चावल के पानी से चेहरा धोएं।
- हल्के हाथों से मालिश करें और फिर सादे पानी से धो लें।
बालों के लिए उपयोग
1. हेयर रिन्स
- शैम्पू करने के बाद, चावल के पानी को बालों पर डालें।
- 5-10 मिनट के लिए बालों में मसाज करें।
- फिर सादे पानी से धो लें।
- हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल करें।
2. हेयर मास्क
- आधा कप चावल का पानी
- 2 चम्मच नारियल तेल
- 1 चम्मच एलोवेरा जेल इस मिश्रण को बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक लगाएं। 30 मिनट बाद धो लें।
3. लीव-इन कंडीशनर
- पतले चावल के पानी को स्प्रे बोतल में भरें।
- धुले हुए गीले बालों पर स्प्रे करें।
- बालों को प्राकृतिक रूप से सूखने दें (धोने की जरूरत नहीं)।
4. स्कैल्प ट्रीटमेंट
- रुई की मदद से चावल का पानी सीधे स्कैल्प पर लगाएं।
- 15-20 मिनट मालिश करें।
- फिर शैम्पू से धो लें।
अगर आप पहली बार राइस वॉटर का इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें। साथ ही, हमेंशा ताजा या फ्रिज में रखा हुआ चावल का पानी ही इस्तेमाल करें।
फीचर्ड इमेज सोर्स