‘मुझे ओवरकोट पहनना है लेकिन मैं छोटी हूं, तो ये मुझ पर अच्छे नहीं लगेंगे”,  क्या आपके दिमाग में भी यही चलता है? अरे मैडम, आप ऐसा सोचने वाली अकेली नहीं हैं। कई लड़कियों को अपनी कम हाइट के कारण ओवरकोट्स पहनने में Embarassment फील होता है। अगर आप इंटरनेट पर Overcoat styling tips सर्च करेंगी, तो आपको कई सारे टिप्स मिलेंगे। ये बताता है कि ओवरकोट स्टाइल करना कोई रॉकेट साइंस नहीं है।

अब आप आलिया भट्ट, रानी मुखर्जी, नेहा कक्कड़ जैसी हसीनाओं को देखिए। उनकी हाइट भी ज़्यादा नहीं है, लेकिन वे कॉन्फिडेंस के साथ हर कपड़ा कैरी करती हैं। ओवरकोट भी उन्हीं में से एक है। अच्छा ड्रेस सेंस और कॉन्फिडेंस हो तो सब अच्छा लगता है। इसके साथ ही, अगर बढ़िया स्टाइलिंग हैक्स भी पता चल जाएं, तो आप ओवरकोट पहनकर लंबी दिख सकती हैं। इस आर्टिकल में चलिए आपको ओवरकोट स्टाइल करने के टिप्स बताएं।

1. ओवरकोट की लंबाई

how to style an overcoat on short heightImage Source

अगर आपकी हाइट कम है, तो कोट की लंबाई मैटर करती है। शॉर्ट हाइट वाली महिलाओं के लिए मिड-काफ लेंथ आइडियल रहती है। लेकिन अगर आप फ्लोर-लेंथ केप स्टाइल कोट पहनना चाहती हैं, तो लॉन्ग ट्रेंच कोट को वाइड-लेग जींस और फिटेड टी-शर्ट के साथ पहनें। यह लुक बेहद स्टाइलिश और बैलेंस्ड दिखाता है।

2. बेल्ट लगाना न भूलें

जब ओवरकोट पहनें, तो उसके साथ एक स्टाइलिश बेल्ट जरूर कैरी करें। यह आपकी कमर को डिफाइन करेगा और पूरा लुक लंबा दिखाएगा। बिना बेल्ट के ढीला कोट आपको भारी और छोटा दिख सकता है। Overcoat styling tips के इस इपॉर्टेंट रूल को नजरअंदाज़ न करना।

3. सिंगल ब्रेस्टेड ओवरकोट चुनें

हाइट कम है, तो अपने लिए सिंगल ब्रेस्टेड ओवरकोट चुनें। डबल ब्रेस्टेड कोट में बटन की दो लाइनें होती हैं जो चौड़ाई का इल्यूज़न देती हैं। सिंगल ब्रेस्टेड कोट में बीच में एक ही लाइन होती है जो वर्टिकल लाइन बनाती है और आपको लंबा दिखाती है।

4. मोनोक्रोम कॉम्बिनेशन रहेगा बेस्ट

short height overcoat stylingImage Source

ये Ovecoat styling tips के गोल्डन रूल्स में से एक है। कोशिश करें कि आप एक ही कलर की ड्रेस और कोट पहनें। जैसे काली जींस के साथ काला कोट या ब्राउन पैंट्स के साथ कैमल कलर का कोट। यह कॉम्बिनेशन आपको बिना किसी ब्रेक के लंबा दिखाएगा।

5. वर्टिकल डिटेल्स चुनें

ओवरकोट चुनते समय वर्टिकल लाइन्स पर ध्यान दें, चाहे वो स्ट्राइप्स हों या फिर सीम लाइन्स। वर्टिकल डिटेलिंग में बॉडी ज़्यादा लंबी और स्लिम दिखाई देती है। इसी वजह से वर्टिकल लाइन्स पहनने पर हाइट का इल्यूज़न मिलता है। वहीं, हॉरिजॉन्टल पैटर्न बॉडी को चौड़ा दिखाते हैं, इसलिए ऐसे डिज़ाइन्स से बचना बेहतर होता है।

6. कॉलर और लैपल का ध्यान

आप किसी से भी Overcoat styling tips मांगेगे, तो वो ये टिप जरूर बताएंगे। छोटे कॉलर और स्लिम लैपल्स वाले डिज़ाइन आपकी कम हाइट को बैलेंस्ड दिखाने में मदद करते हैं। बड़े और चौड़े कॉलर आपके अपर बॉडी फ्रेम को भारी दिखा सकते हैं, जिससे हाइट कम नज़र आती है।

 

… तो मेरी प्यारी सखियों बस इतना ध्यान रखो कि कम हाइट कभी भी रुकावट नहीं बन सकती है! सही फिटिंग, स्मार्ट स्टाइलिंग और थोड़े कॉन्फिडेंस के साथ आप किसी भी ओवरकोट को रॉक कर सकती हैं। जब भी कोट पहनें, तो बस इन Overcoat styling tips को ध्यान रखना।

फीचर्ड इमेज सोर्स

Kapil Sharma Podcast | From Amritsar To The World | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 21

Kapil Sharma's life is the Indian success story everyone needs to know

Thank You For Coming, Internet Fame & More | Shibani Bedi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 19

Join us as we speak to one of the most loved content creators in India and what it really means to be famous on the internet

Richa Chadha On Fukrey 3, Ali Fazal, And Missing Delhi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 18

Whether it’s Bholi Punjaban in Fukrey, or Nagma Khatoon in Gangs of Wasseypur, Richa Chadha never fails to impress.

Sacred Games, Being Single At 40, And More | Kubbra Sait | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 17

Kubbra has some riveting stories to share in this episode of AfterHours with All About Eve.