गर्मियों के मौसम में कुर्तियों से ज़्यादा आरामदायक और स्टाइलिश कुछ नहीं है। और अगर आपके पास भी ढेर सारी कुर्तियां हैं, तो इस मौसम में उनको स्टाइल करके आप बहुत सी बेहतरीन लुक्स बना सकती हैं। इसलिए हमने बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों से कुछ फैशन टिप्स ली हैं खास आपके लिए।

कम्फर्ट और फैशन के लिए मैचिंग पैंट सेट स्टाइल करें

अगर आपको चाहिए कुछ आरामदायक और फैशनेबल, तो आप भी बेबो की तरह एक मैचिंग पैंट सेट को स्टाइल कर सकती हैं। और आप इसको अपने ऑफिस से लेकर घूमने जाने तक कही भी पहन सकती हैं। यह लुक हल्की भी है और शानदार भी, जो इस गर्मी के मौसम में एकदम बढ़िया लगेगा।

कुछ पैस्टेल रंग ट्राई करें

गर्मियों में पैस्टेल रंग आँखों को सुकून देते हैं। तो इस बार, पैस्टेल रंग की कुर्तियों को मैचिंग सलवार या शरारे के साथ पहन कर एक ट्रेंडी लुक बनाएँ। आप अपने सफ़ेद कुर्ते को भी सुन्दर, रंगीन शरारे और दुपट्टे के साथ पहन सकती हैं।

अपने कुर्तों को जैकेट के साथ पहनें

अगर आप इस मौसम में कुछ हटके दिखना चाहती हैं, तो सोनम कपूर आहूजा का यह लुक आपको काफी पसंद आएगा।  सोनम ने पीले कुर्ते के साथ एक शानदार हरे रंग की जैकेट पहनी है। तो आप भी इस मौसम में कुछ रंग-बिरंगे कुर्तों को जैकेट के साथ मैच करके एक ट्रेंडी लुक बना सकती हैं।

सफ़ेद कुर्तों को रंगीन दुपट्टे के साथ पहनें

सफ़ेद कुर्ते गर्मियों में बहुत खूबसूरत लगते हैं, और आप इन्हें किसी भी तरह पहन सकती हैं। पर अगर आपको चाहिए कुछ रंगीन, तो आप अपने सफ़ेद सूट को एक रंगीन दुपट्टे के साथ पहन सकती हैं। यह स्टाइल आपकी पूरी लुक को चार चाँद लगा देगा।

अलग-अलग रंगों को मिक्स करें

आप अपनी लुक में अलग-अलग रंग डालकर एक रंग-बिरंगी लुक बना सकती हैं। और जैसे अनन्या पांडे ने तीन अलग रंग मिलाकर ऑउटफिट बनाया है, आप भी ऐसा लुक ट्राइ सकती हैं। इसके साथ अपनी पसंदीदा जुत्ती और झुमके पहनना ना भूलें।

 

  • Tags:

Kapil Sharma Podcast | From Amritsar To The World | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 21

Kapil Sharma's life is the Indian success story everyone needs to know

Thank You For Coming, Internet Fame & More | Shibani Bedi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 19

Join us as we speak to one of the most loved content creators in India and what it really means to be famous on the internet

Richa Chadha On Fukrey 3, Ali Fazal, And Missing Delhi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 18

Whether it’s Bholi Punjaban in Fukrey, or Nagma Khatoon in Gangs of Wasseypur, Richa Chadha never fails to impress.

Sacred Games, Being Single At 40, And More | Kubbra Sait | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 17

Kubbra has some riveting stories to share in this episode of AfterHours with All About Eve.

No more related posts found.