नवरात्रि के नौ दिन लोग या तो फास्ट रखते हैं या एकदम सात्विक खाना खाते हैं। ऐसे में जब बाहर निकलते भी हैं, तो काफी सोच-समझकर रेस्टोरेंट्स चुने जाते हैं। बाहर नवरात्रि मेन्यू कहां मिलेगा यह सोचकर हम कुछ नहीं खाते।
ऐसे में व्रत हो या नहीं, तो भी खाने का मज़ा कम नहीं होना चाहिए। तो हमने सोचा क्यों न आपको दिल्ली-एनसीआर के ऐसे रेस्टोरेंट्स के बारे में बताएं जहां इन दिनों सात्विक थाली या नवरात्रि मेन्यू तैयार किया जाता है। आप नवरात्रि के आख़िरी दिनों में यानी अष्टमी या नवमी को भी जा सकते हैं और फीस्टिंग का मज़ा ले सकते हैं।
Dana Choga, गुरुग्राम
View this post on Instagram
दाना चोगा दिल्ली-एनसीआर का एक बेहतरीन रेस्टोरेंट है जिसका खाना मुझे काफी अच्छा लगता है। आपको बता दूं कि नवरात्रि में स्पेशल मेन्यु तैयार करते हैं। अगर आप वो बेसिक आलू की सब्जी और कुट्टू की पूड़ी खाकर थक गए हैं, तो यहां आपको काफी बेहतरीन वैरायटीज़ मिलेंगी। पनीर टिक्का से लेकर जीरा आलू और आलू कटलेट का मज़ा आपको ज़रूर लेना चाहिए। हां आख़िरी में फिरनी खाना बिल्कुल न भूलिएगा। तो अब देर कैसी? आप भी अपने फास्टिंग को इस नवरात्रि मेन्यू के साथ एंड कर सकते हैं।
कीमत- 1000 रुपये. दो लोगों के लिए
Dasaprakash, नोएडा
View this post on Instagram
Dasaprakash का एक ऐसा रेस्टोरेंट है जहां साउथ इंडियन खाने के शौकीन लोगों को व्रत में भी निराश नहीं होना पड़ता। यहां नवरात्रि के लिए स्पेशल मेन्यू तैयार किया गया है। अगर आप सोच रहे हैं कि व्रत में साउथ इंडियन कहां से मिलेगा, तो यह आपके लिए बेहतरीन जगह है। आप इनके नवरात्रि मेन्यू से कुट्टू का डोसा और केले के रायता ट्राई कर सकते हैं। पनीर पसंद करते हैं, तो पनीर मखनी ज़रूर टेस्ट करें।
एक और बात, केले के पत्तों पर खाने का एक्सपीरियंस लेना बिल्कुल मत छोड़िएगा, वो अलग ही मज़ा है। तो इस नवरात्रि अपनी फास्टिंग को साउथ इंडियन ट्विस्ट के साथ एंजॉय करें।
कीमत- 800 रुपये, दो लोगों के लिए
Kiyan, The Roseate, न्यू दिल्ली
View this post on Instagram
Kiyan, The Roseate दिल्ली का एक बेहतरीन रेस्टोरेंट है जहां का माहौल ही आपका मन शांत कर देता है। अगर आपको प्रीमियम एक्सपीरियंस चाहिए, तो आपके लिए बेहतरीन जगह हो सकती है। पूल के किनारे बैठकर इनके नवरात्रि मेन्यू का अनुभव लेना बेहद खास हो सकता है। सोचिए जरा, कुट्टू पूड़ी, समक राइस, साबुदाना खीर, पनीर मखनी, सब्जी से भरी थाली हो और बढ़िया पूल साइड व्यू हो, तो इससे बढ़िया क्या हो सकता है? अगर इस नवरात्रि बस खुद को थोड़ा पैम्पर करने का मन करे, तो आपको पता ही कहां जाना है।
कीमत- 2800 रुपये, दो लोगों के लिए
Tea Lounge, Eros Hotel, न्यू दिल्ली
View this post on Instagram
कोज़ी और रिलैक्स करना चाहते हैं, तो Eros Hotel के Tea Lounge को एक्सप्लोर कीजिएगा। इन्होंने अपने नवरात्रि मेन्यू को काफी खास अंदाज़ में तैयार किया है। अगर आपको सिर्फ फास्टिंग-फ्रेंडली स्नैक्स खाने हैं, तो वो आपको ज़रूर मिलेंगे। अगर आप पूरी थाली नहीं खाना चाहते और बस हल्का-फुल्का कुछ चाहिए, तो यह आपके लिए परफेक्ट जगह है। साबुदाना, नारियाल और व्रत के मसालों से बने फ्लेवरफुल स्नैक्स को तरह-तरह की चाय के साथ एंजॉय कर सकते हैं। आप सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक इस मेन्यू का आनंद ले सकते हैं। तो अगर इस नवरात्रि लाइट स्नैकिंग का मन हो, तो यहां ज़रूर आना।
कीमत-1100 रुपये, दो लोगों के लिए
तो देखा आपने, दिल्ली NCR में ऑप्शन्स की कोई कमी नहीं है। बजट हो या प्रीमियम, गुरुग्राम हो, नोएडा या दिल्ली, हर जगह, हर मूड के लिए कुछ न कुछ है।
अगर आपको इन नवरात्रि मेन्यू ने लुभाया हो, तो आप इन जगहों को एक्सप्लोर ज़रूर करें और फास्टिंग में फीस्टिंग का मज़ा लें।
फीचर्ड इमेज सोर्स