मेहंदी लगाने के बाद हाथ बेहद खूबसूरत लगते हैं। सुंदर गहरा रंग हाथों की खूबसूरती को भी बढ़ा देता है। मगर हाथ भद्दे तब लगते हैं, जब मेहंदी छूटने लगती है। उसके गहरे और हल्के स्टेन्स देखे नहीं जाते हैं। फिर लगता है कि काश मेहंदी हटाने के टिप्स पता होते, तो इन स्टेन्स को लंबे समय तक देखना नहीं पड़ता।
फिर ठंडे पानी में हाथ डुबोने का मन भी नहीं करता है। बस इसलिए मुझे लगा कि आपके साथ कुछ गज़ब के हैक्स जरूर शेयर करने चाहिए। पानी का इस्तेमाल किए बिना आपके हाथों से मेहंदी के दाग हट जाएंगे। चलिए आप भी जरूर नोट करें ये टिप्स।
1. नींबू और बेकिंग सोडा आएगा काम
Image Source
- ये सबसे कारगर तरीका है! एक कटोरी में दो चम्मच बेकिंग सोडा लो और उसमें नींबू का रस मिलाकर एक पेस्ट बना लें।
- इसे मेहंदी वाली जगह पर लगाकर 5-7 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर धीरे-धीरे रगड़ते हुए साफ करो।
- नींबू का एसिड और बेकिंग सोडा की स्क्रबिंग मिलकर मेहंदी को हल्का कर देती है।
2. नारियल तेल की मालिश
- तेल मेहंदी के रंग को तोड़ने में बहुत कारगर होता है। अपने हाथों पर नारियल का तेल लगाओ और 10-15 मिनट तक अच्छी तरह मसाज करो।
- बस तेल को किसी कॉटन पैड से या कपड़े से पोंछ लो। अगर एक बार में पूरी मेहंदी नहीं निकली तो दो-तीन बार ये प्रोसेस दोहराकर देखें।
3. टूथपेस्ट का कमाल
- हां हां, वही टूथपेस्ट जो तुम ब्रश करने में यूज करती हो! व्हाइट टूथपेस्ट लो (जेल वाला नहीं) और मेहंदी पर लगाकर थोड़ा रगड़ लें।
- 5 मिनट बाद गुनगुने पानी से हाथ धो लें। टूथपेस्ट में मौजूद ब्लीचिंग एजेंट्स मेहंदी को फीका करने में मदद करते हैं।
4. नमक और गुनगुने पानी का घोल
- एक बाल्टी गुनगुना पानी में दो-तीन चम्मच नमक डालकर घोलें।
- अब इस पानी में अपने हाथ 15-20 मिनट तक डुबोकर रखें। बीच-बीच में हाथों को हल्का-हल्का रगड़ते रहें।
- नमक एक नेचुरल स्क्रब की तरह काम करता है और मेहंदी को हटाने में मदद करता है।
5. मेकअप रिमूवर या माइसेलर वॉटर
Image Source
- क्या आपको पता है कि मेकअप रिमूवर आपके कितना काम आ सकता है? जी हां, मेकअप रिमूवर से मेहंदी के स्टेन्स आसानी से हट सकते हैं।
- बस कॉटन पैड पर मेकअप रिमूवर लें और मेहंदी स्टेन्स पर लगाकर रगड़ लें। ये मेथड काफी जेंटल है और स्किन को नुकसान भी नहीं पहुंचाता।
- इस प्रोसेस के बाद हाथों को धोकर सुका लें और मॉइश्चचराइजर जरूर लगाएं।
मेहंदी स्टेन्स हटाते समय ध्याम रखें ये बातें:
- जल्दबाजी में ज्यादा जोर से स्क्रब न करें। इससे स्किन में रैशेज हो सकते हैं।
- किसी भी नुस्खे को आजमाने के बाद अपने हाथों पर अच्छा-सी हैंड क्रीम जरूर लगाएं।
- अगर स्किन सेंसिटिव है तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें। खासकर नींबू और बेकिंग सोडा के मिश्रण के साथ क्योंकि ये थोड़े स्ट्रॉन्ग हो सकते हैं।
- अगर हाथों में कोई कट या घाव है, तो इन नींबू या अल्कोहल-बेस्ड चीजों को उस जगह पर न लगाएं।
तो बहनों, इन आसान तरीकों से तुम बिना ठंडे पानी के भी मेहंदी हटा सकती हो। कोशिश करके देखो और बताओ मेहंदी स्टेन्स हटाने के टिप्स में से कौन-सा तरीका तुम्हें सबसे बढ़िया लगा!
फीचर्ड इमेज सोर्स