आजकल हर लड़की चाहती है कि उसे कोरियन ग्लो मिल जाए- वही प्लंप, शाइनी, हेल्दी और ग्लास जैसा साफ-सुथरा लुक, जिसे देखकर लगता है जैसे स्किन कितनी हाइड्रेटेड है। सर्दियों में यह सपना लेकिन मुश्किल हो जाता है, क्योंकि ठंडी हवा स्किन की सारी नमी छीन लेती है। ड्राइनेस, फ्लेकी पैचेज और डलनेस, स्किन को पूरी तरह थका हुआ दिखाते हैं। ऐसे मौसम में स्किन को एक्स्ट्रा हाइड्रेशन, गहरा मॉइश्चर और स्किन को जल्दी रिपेयर करने वाले ट्रीटमेंट्स की जरूरत होती है। ऐसे ट्रीटमेंट्स पाना मुश्किल है, लेकिन असंभव नहीं है।

दरअसल. सोशल मीडिया पर एक देसी नुस्खा वायरल हुआ है, जिसे कोरियन ग्लो का शॉर्टकट फॉर्मूला बताया जा रहा है। मजे की बात यह है कि इसमें सिर्फ दो चीज़ें लगती हैं-एलोवेरा जेल और पेट्रोलियम जेली! जिन्होंने यह नुस्खा शेयर किया है वह कोरिया से ही हैं। वह बताती हैं कि इसी के चलते कोरियन्स की स्किन स्मूथ और इतनी शाइनी लगती है।

अगर आप भी चाहती हैं कि आपको कोरियन ग्लास स्किन मिले। आपकी त्वचा में भी वही चमक आए जैसे कोरियन्स के चेहरे पर होती है, तो आप इस नुस्खे को ट्राई कर सकती हैं। आइए इस लेख में जानें यह ट्रिक कैसे काम करती है और इसे कैसे लगाया जा सकता है।

कैसे काम करता है कोरियन ग्लो पाने वाला यह नुस्खा?

korean glow mixImage Source

ग्लास स्किन असल में स्किन को अंदर से हाइड्रेटेड, बाहर से स्मूथ और ओवरऑल हेल्दी दिखाने की कला है। इसमें स्किन की मेटलिक या चिपचिपी चमक नहीं दिखती, बल्कि नेचुरल, साफ और हाइड्रेटेड ग्लो नजर आता है। एलोवेरा और पेट्रोलियम जेली का कॉम्बिनेशन बिल्कुल इसी ग्लो को पाने में मदद कर सकता है, क्योंकि दोनों मिलकर स्किन को डबल हाइड्रेशन देते हैं। एक इंग्रीडिएंट मॉइश्चर देता है और दूसरा उसे लॉक कर लेता है।

क्या हैं इस कोरियन ग्लो कॉम्बिनेश के फायदे?

1. एलोवेरा जेल के फायदे

  • एलोवेरा स्किनकेयर का सबसे भरोसेमंद इंग्रीडिएंट माना जाता है। इसके फायदे इसे इस नुस्खे का ‘हाइड्रेशन बेस’ बनाते हैं।
  • एलोवेरा जेल में करीब 95% पानी होता है और विटामिन-ए, सी, ई जैसे एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो स्किन को हाइड्रेटेड रखते हैं।
  • विंटर ड्राइनेस से त्वचा में होने वाला खिंचाव, जलन या रेडनेस को यह तुरंत शांत करता है।
  • यह स्किन के छोटे-मोटे कट्स, रैशेज या इरिटेशन को हील करने में मदद करता है।
  • ऑयली और कॉम्बिनेशन स्किन पर भी भारी नहीं लगता, इसलिए ग्लास स्किन लुक के लिए एक परफेक्ट बेस बन जाता है।

2. पेट्रोलियम जेली के फायदे

  • अगर एलोवेरा हाइड्रेशन देता है, तो पेट्रोलियम जेली उसे सील करने का काम करती है। इसे स्किनकेयर की भाषा में Occlusive (बैरियर की तरह काम करने वाला) कहते हैं।
  • यह स्किन पर एक प्रोटेक्टिव लेयर बनाता है, जिससे एलोवेरा की दी गई नमी स्किन से जल्दी खत्म नहीं होती।
  • ड्राई वेदर से स्किन प्रोटेक्टेड रहती है।
  • पेट्रोलियम जेली स्किन को तुरंत स्मूथ और शाइनी बनाती है। अगर सही मात्रा में इसे लगाया जाए, तो यह चिपचिपी भी नहीं होती।
  • यह स्किन पर एक नेचुरल शाइन देती है, जो ग्लास स्किन लुक की पहचान है।

कैसे बनाएं और लगाएं यह देसी कोरियन ग्लो मिक्स?

how to apply korean glow nuskhaImage Source

इसे बनाना बेहद आसान है। आपके पास बस दोनों इंग्रीडिएंट्स होने चाहिए-

सामग्री:
  • 3 चम्मच एलोवेरा जेल
  • 1 चम्मच पेट्रोलियम जेली
बनाने और लगाने का तरीका:
  • एक कटोरे में 1 चम्मच पेट्रोलियम जेली और 3 चम्मच एलोवेरा जेल डालकर मिक्स करें।
  • मिक्स तैयार हो जाए, तो अपने चेहरे और हाथ-पैरों को अच्छी तरह से धोकर सुखा लें।
  • अब पहले हाथों में इस मिक्स को लगाएं और टैप करें। इसी तरह से पैरों में लगाकर इसे मसाज करें।
  • अपने चेहरे पर भी इस डीआईव्हाई लोशन को लगाकर अच्छे से मसाज करें।
  • यह लोशन रात भर आपकी स्किन को रिपेयर और मॉइश्चराइज करेगा।
  • सुबह आपकी स्किन ज्यादा प्लंप, स्मूथ और ग्लोई दिखेगी।

कोरियन ग्लो मिक्स लगाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

  • यह एक बेहतरी स्किन केयर और बॉडी केयर डीआईव्हाई लोशन है। लेकिन अगर आपकी ऑयली स्किन है, तो पेट्रोलियम जेली को बहुत कम मात्रा में ही लगाएं।
  • अगर यह आपको हैवी लगता है, तो इसे सिर्फ रात में लगाएं।
  • अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा ड्राई है, तो यह नुस्खा रोज़ इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • ज्यादा ड्राई स्किन है, तो इसमें ग्लिसरीन भी मिला सकते हैं।
  • इस मिक्स को लगाने से पहले अपनी स्किन को अच्छे से साफ जरूर करें, वरना गंदगी से ज्यादा बिल्ड-अप हो सकता है।

न सिर्फ ग्लास स्किन पाने के लिए. बल्कि त्वचा को हाइड्रेट और मॉइश्चराइज करने के लिए आप इस नुस्खे का इस्तेमाल कर सकती हैं। हमें यकीन है यह देसी नुस्खा आपको जरूर पसंद आएगा।

फीचर्ड इमेज सोर्स

Kapil Sharma Podcast | From Amritsar To The World | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 21

Kapil Sharma's life is the Indian success story everyone needs to know

Thank You For Coming, Internet Fame & More | Shibani Bedi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 19

Join us as we speak to one of the most loved content creators in India and what it really means to be famous on the internet

Richa Chadha On Fukrey 3, Ali Fazal, And Missing Delhi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 18

Whether it’s Bholi Punjaban in Fukrey, or Nagma Khatoon in Gangs of Wasseypur, Richa Chadha never fails to impress.

Sacred Games, Being Single At 40, And More | Kubbra Sait | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 17

Kubbra has some riveting stories to share in this episode of AfterHours with All About Eve.