क्या आपके होंठ भी सर्दियों से ज़्यादा गर्मियों में फटते हैं? गर्मियों में जब आप कम पानी पीते हैं, तो होंठ ड्राई होने लगते हैं। इसके अलावा, बदलता मौसम, धूल-मिट्टी और बार-बार लिपस्टिक लगाने से भी आपके लिप्स फटने लगते हैं। ऐसे में ज़रूरी है कि आप लिप स्क्रब का इस्तेमाल करके डेड स्किन को हटाएं।

बार-बार ड्राई स्किन पर बाम लगाना ही काफी नहीं होता, बल्कि उन्हें सही केयर की ज़रूरत होती है। जब डेड और डल स्किन हटती है, तो नई त्वचा निखरती है। चलिए इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे होममेड लिप स्क्रब के बारे में बताएं, जो होंठों को सॉफ्ट बनाने के साथ नेचुरली पिंक कलर भी देंगे।

कैसे काम करता है लिप स्क्रब?

lip scrub benefitsImage Source

यह एक तरह का एक्सफोलिएटर होता है, जो होंठों पर जमी डेड स्किन को हटाने का काम करता है। हमारे होंठों की त्वचा बहुत पतली और सेंसिटिव होती है, इसलिए यहां जल्दी ड्राइनेस और पपड़ी जमने लगती है। लिप स्क्रब इस परत को हटाकर नई और हेल्दी स्किन को बाहर लाता है।

लिप स्क्रब के क्या फायदे हैं?

  • डेड स्किन को हटाता है।
  • स्क्रब होंठों को मुलायम और स्मूद बनाता है।
  • होंठों का कालापन कम करने में मदद करता है।
  • ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाकर नेचुरल पिंक ग्लो देता है।
  • लिप बाम और लिपस्टिक को बेहतर तरीके से सेट होने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: फटे होंठ होंगे नरम और मुलायम, बस इन Natural Ingredients को मिलाकर तैयार करें Lip Balm

4 आसान होममेड लिप स्क्रब्स

, how to make lip balm at home

1. चुकंदर और शहद से करें तैयार

इंग्रीडिएंट्स:

  • 1 छोटा चम्मच चुकंदर का रस
  • 1 छोटा चम्मच शहद
  • ½ छोटा चम्मच चीनी

कैसे लगाएं:

  • चुकंदर के रस में पहले शहद डालें और उसे मिला लें।
  • इसके बाद चीनी डालकर मिक्स करें।
  • बस इस तैयार लिप स्क्रब को उंगली की मदद से होंठों पर लगाकर 1-2 मिनट हल्के हाथ से मसाज करें।
  • इसके बाद होंठों को वेट टॉवल से पोंछ लें।
  • यह लिप स्क्रब होंठों को नेचुरल गुलाबी रंग देता है, साथ ही शहद उन्हें डीप मॉइश्चर देता है और ड्राइनेस दूर करता है।

2. कॉफी और नारियल तेल से बनाएं

इंग्रीडिएंट्स:

  • ½ छोटा चम्मच कॉफी पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच नारियल तेल

कैसे लगाएं:

  • कॉफी पाउडर और नारियल का तेल डालकर अच्छे से मिला लें।
  • आप इसमें छोटा चम्मट एलोवेरा जेल भी डाल सकते हैं। इससे अच्छा नरिशमेंट मिलेगा।
  • अब इस मिश्रण को होंठों पर हल्के हाथ से रगड़ें और 1 मिनट बाद साफ कर लें।
  • कॉफी डेड स्किन हटाने में मदद करती है, जबकि नारियल तेल होंठों को गहराई से पोषण देता है और उन्हें सॉफ्ट बनाता है।

3. शहद और चीनी से करें तैयार

इंग्रीडिएंट्स:

  • 1 छोटा चम्मच शहद
  • ½ छोटा चम्मच चीनी

कैसे लगाएं:

  • शहद और चीनी का इस्तेमाल कई लोग करते हैं। यह सबसे आसान रेमेडी है।
  • शहद और चीनी को मिलाकर अपने होंठों पर लगाएं।
  • उंगली से सर्कुलर मोशन में मसाज करें और फिर धो लें।
  • चीनी होंठों को एक्सफोलिएट करती है और शहद नमी बनाए रखता है, जिससे होंठ लंबे समय तक मुलायम रहते हैं।

4. नींबू और शहद का लिप स्क्रब

इंग्रीडिएंट्स:

  • ½ छोटा चम्मच नींबू का रस
  • ½ छोटा चम्मच चीनी

कैसे लगाएं:

  • आप नींबू के छिलके में चीनी डालकर उसका इस्तेमाल कर सकते हैं या नींबू का रस ले सकते हैं।
  • दोनों चीजों को मिलाकर उंगली से होंठों पर लगाएं और 1 मिनट तक हल्के हाथ से सर्कुलर मोशन में मसाज करें।
  • फिर गुनगुने पानी से धो लें और बाद में लिप बाम ज़रूर लगाएं।
  • नींबू होंठों का कालापन हल्का करने में मदद करता है। चीनी डेड स्किन हटाकर होंठों को स्मूद बनाती है।
  • इसके नियमित इस्तेमाल से होंठ साफ, मुलायम और हल्के गुलाबी दिखने लगते हैं।
  • बस ध्यान रखें कि अगर आपके होंठ बहुत ज़्यादा फटे या कटे हुए हैं, तो नींबू का इस्तेमाल न करें।

फीचर्ड इमेज सोर्स

Kapil Sharma Podcast | From Amritsar To The World | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 21

Kapil Sharma's life is the Indian success story everyone needs to know

Thank You For Coming, Internet Fame & More | Shibani Bedi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 19

Join us as we speak to one of the most loved content creators in India and what it really means to be famous on the internet

Richa Chadha On Fukrey 3, Ali Fazal, And Missing Delhi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 18

Whether it’s Bholi Punjaban in Fukrey, or Nagma Khatoon in Gangs of Wasseypur, Richa Chadha never fails to impress.

Sacred Games, Being Single At 40, And More | Kubbra Sait | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 17

Kubbra has some riveting stories to share in this episode of AfterHours with All About Eve.