Homemade Lip Balm: सर्दियों में मॉइश्चर की कमी के कारण हमारी स्किन ड्राई होती है। ऐसे में सबसे ज़्यादा असर हमारे होंठों पर पड़ता है। वैसे तो होंठों में नमी बनाए रखने के लिए मार्केट में तरह-तरह के लिप बाम्स अवेलेबल हैं, लेकिन उनमें केमिकल होता है। यह स्किन को कुछ ही समय के लिए नमी देते हैं और होंठ कुछ देर में फिर से ड्राई होने लगते हैं। ऐसे में नेचुरल इंग्रीडिएंट्स से बना होममेड लिप बाम आपके लिए ज़्यादा फायदेमंद हो सकता है।

जी हां, घर पर लिप बाम बनाना बहुत आसान है। इसके लिए आपको कम इंग्रीडिएंट्स चाहिए होते हैं। यह केमिकल वाले बाम से ज़्यादा इफेक्टिव होता है। अगर आप भी होममेड लिप बाम बनाना चाहती हैं, तो चलिए आपको इसे बनाने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका बताएं।

होममेड लिप बाम बनाने के लिए ज़रूरी इंग्रीडिएंट्स

lip care tipsImage Source

  • बीवैक्स- यह लिप बाम को जमने में मदद करता है।
  • शिया बटर या कोकोआ बटर- यह अच्छी नमी के लिए बहुत ज़रूरी है।
  • एसेंशियल तेल- आप लैवेंडर, मिंट, यूकेलिप्टस या गुलाब जैसी खुशबू वाले एसेंशियल ऑयल ले सकती हैं।
  • कैरियर ऑयल्स- आप नारियल का तेल, बादाम का तेल, जोजोबा या ऑलिव ऑयल ले सकती हैं।

लिप बाम बनाने का तरीका

  • बाम बनाने के लिए सभी इंग्रीडिएंट्स को बराबर मात्रा में लें। सारे इंग्रीडिएंट्स को अच्छे से मिला लें।
  • इसके बाद, एक बर्तन में पानी गर्म करें। उसके ऊपर एक छोटा कटोरा रखें। इसमें मिक्स इंग्रीडिएंट्स को डालकर धीमी आंच पर गर्म करें और चलाते रहें।
  • आंच बंद करके कटोरे को गैस से उतारें। इसमें 4-5 बूंद एसेंशियल ऑयल डालकर मिक्स करें।
  • अब इस मिश्रण को ज़ल्दी किसी ग्लास के एयर टाइट बाम कंटेनर में रखकर ठंडा होने दें। बस आपका लिप बाम तैयार है।

इसे भी पढ़ें: Dry Lips Treatment At Home; जरूरत से ज्यादा फट रहे हैं होंठ? इन घरेलू नुस्खों को जरूर आजमाएं

डार्क लिप्स के लिए होममेड लिप बाम

natural lip balm recipeImage Source

अक्सर सन टैन, स्मोकिंग और ज़्यादा चाय-कॉफी पीने की वजह से होंठ काले पड़ जाते हैं। ऐसे में इन इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल कर सकती हैं।

क्या हैं ज़रूरी इंग्रीडिएंट्स?

  • चुकंदर का रस
  • नारियल का तेल
  • गुलाब जल
  • बीवैक्स

बाम बनाने का तरीका-

  • सबसे पहले एक छोटे बर्तन में दो चम्मच नारियल का तेल और एक चम्मच बीवैक्स लेकर गर्म करें।
  • अब इसमें एक चम्मच चुकंदर का रस डालकर मिला लें।
  • इसमें आधा चम्मच गुलाब जल डालकर मिक्स करें और एक डिब्बी में डालकर फ्रिज में रख दें।
  • इसे रोज सुबह-शाम लगाएं, खासकर सोने से पहले ज़रूर लगाएं। 2-3 हफ्ते में आपको फर्क दिखने लगेगा। होंठों का कालापन कम होगा और वे मुलायम और गुलाबी दिखने लगेंगे।

गुलाबी होंठों के लिए होममेड लिप बाम

, how to make lip balm at homeImage Source

हर किसी को मुलायम, गुलाबी और चमकदार होंठ पसंद होते हैं। मगर कई बार केमिकल वाले प्रोडक्ट्स लिप्स का ग्लो कम करने लगते हैं। अगर आप भी अपने होंठों को नेचुरली गुलाबी बनाना चाहती हैं, तो घर पर इन चीजों से लिप बाम तैयार करें।

क्या हैं ज़रूरी इंग्रीडिएंट्स?

  • रोज़ पेटल्स
  • ऑलिव ऑयल
  • शिया बटर
  • विटामिन-ई कैप्सूल
  • कैस्टर ऑयल
  • बीवैक्स
  • एसेंशियल ऑयल

बाम बनाने का तरीका-

  • रोज़ पेटल्स को धोकर थोड़ा सुखा लें। इसके बाद एक जार में ऑलिव ऑयल और पेटल्स डालकर उसे 4 दिन के लिए छोड़ दें।
  • 4 दिन बाद तेल को छान लें और पंखुड़ियों को अलग कर दें। एक छोटी कटोरी में इसे शिया बटर, कैस्टर ऑयल और बीवैक्स के साथ गर्म करें।
  • गैस से हटाकर इसमें विटामिन-ई कैप्सूल डालें और अच्छे से मिलाएं। फिर एसेंशियल ऑयल की 4-5 बूंदें डालें।
  • इसे कंटेनर में डालकर ऐसे ही कुछ देर जमने के लिए छोड़ दें। होंठों को गुलाबी बनाने के लिए आपका लिप बाम तैयार है।
  • इसे रोज दिन में 3-4 बार लगाएं। नियमित इस्तेमाल से आपके होंठ नेचुरली गुलाबी, मुलायम और खूबसूरत बनेंगे।

होममेड लिप बाम के फायदे

  • जब आप घर पर लिप बाम बनाती हैं तो आपको पता होता है कि उसमें कौन-से इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल किया गया है।
  • घर पर बने लिप बाम में विटामिन-ई, विटामिन-ए और नेचुरल ऑयल होते हैं जो होंठों को अंदर तक नमी देते हैं।
  • आप अपनी पसंद से लिप बाम में रंग, खुशबू और थिकनेस को कम या ज़्यादा कर सकती हैं।
  • अगर आपकी स्किन सेंसिटिव हैं, तो आपके लिए यह ज़्यादा अच्छा है।

फीचर्ड इमेज सोर्स

Kapil Sharma Podcast | From Amritsar To The World | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 21

Kapil Sharma's life is the Indian success story everyone needs to know

Thank You For Coming, Internet Fame & More | Shibani Bedi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 19

Join us as we speak to one of the most loved content creators in India and what it really means to be famous on the internet

Richa Chadha On Fukrey 3, Ali Fazal, And Missing Delhi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 18

Whether it’s Bholi Punjaban in Fukrey, or Nagma Khatoon in Gangs of Wasseypur, Richa Chadha never fails to impress.

Sacred Games, Being Single At 40, And More | Kubbra Sait | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 17

Kubbra has some riveting stories to share in this episode of AfterHours with All About Eve.