फटे होंठों की केयर सिर्फ सर्दियों में ही नहीं, बल्कि हर मौसम में जरूरी है क्योंकि होंठ शरीर का सबसे नाज़ुक हिस्सा हैं और आसानी से सूखकर फटने लगते हैं। डिहाइड्रेशन, केमिकल-हैवी लिप प्रोडक्ट्स, हीटिंग सिस्टम, कम पानी, यहां तक कि नींद की कमी भी होंठों को रूखा बना देती है। ऐसे में होंठों की केयर करना बहुत जरूरी है। अब कई महिलाएं पुराने- बेसिक नुस्खे अपनाती हैं, जो होंठ को हील नहीं कर पाते हैं। इसलिए, हम आपके लिए कुछ हीलिंग तरीके लेकर आए हैं।
अगर आपके होंठ जरूरत से ज्यादा फट रहे हैं, तो आप घरेलू चीजों की मदद से उसे काफी हद तक ठीक कर सकती हैं। दूध, हल्दी, शहद, खीरा, आदि ऐसे इंग्रीडिएंट्स हैं जिनमें हीलिंग प्रॉपर्टीज होती हैं। ये स्किन के सेल्स को रिपेयर करते हैं और होंठों को मुलायम बनाने में मदद करते हैं।
आपको इन चीजों को अपनी स्किन केयर रूटीन का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए। आइए इस लेख में आपको कुछ बेहद कारगार होम रेमेडीज के बारे में बताएं।
1. गुलाब की पंखुड़ियों और दूध का इस्तेमाल करें
Image Source
गुलाब का इस्तेमाल स्किन केयर में खूब होता है। इसका नेचुरल पिग्मेंट स्किन में सॉफ्ट ग्लो देता है। वहीं, दूध न सिर्फ त्वचा को एक्सफोलिएट करता है, बल्कि मुलायम भी बनाता है।
नुस्खा कैसे बनाएं-
- 6-7 गुलाब की पत्तियों को अच्छे से धोकर 1 घंटे के लिए कच्चे दूध में भिगो दें।
- अब इन्हें मैश करके उसमें 1 छोटा चम्मच मलाई मिलाएं।
- इसे होंठों पर 15 मिनट लगाकर छोड़ दें और धीरे से पोंछ लें। यह पैक डैमेज होंठों की रेडनेस को शांत करेगा। साथ ही, रंगत भी निखारेगा।
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में रूखी हो जाती है त्वचा तो आजमाएं ये 7 हैक्स, स्किन रहेगी खिली-खिली
2. खीरे का लिप सीरम लगाएं
खीरे की कूलिंग प्रॉपर्टी के बारे में तो आपको पता ही होगा। इसके एंजाइम्स होंठों फटे होंठों में राहत पहुंचाते हैं। इसके अलावा, पोषण भी देते हैं।
कैसे करें इस्तेमाल-
- एक छोटे खीरे का रस निकाल लें। उसमें 4-5 बूंदें विटामिन-ई ऑयल की मिलाएं।
- दोनों चीजों को मिला लें और रोज दिन में तीन बार कॉटन से होंठों पर लगाएं।
- यह ड्राई होंठों में हाइड्रेशन पहुंचाकर उन्हें हील करने में आपकी मदद करेगा।
3. शहद और हल्दी का हीलिंग बाम लगाएं

Image Source
हल्दी के एंटीसेप्टिक गुण कटे-फटे होंठों में इंफेक्शन नहीं होने देते। इसी तरह, शहद डैमेज्ड स्किन की सेल रिपेयरिंग तेज करता है, जिससे होंठ स्मूद होते हैं।
इस्तेमाल करने का तरीका-
- एक छोटी कटोरी में 1 चम्मच शहद और 1/2 छोटा चम्मच हल्दी को मिक्स करें।
- इसे होंठों पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें।
- ये हीलिंग बाम बहुत ही अच्छे ढंग से आपके फटे होंठों की केयर करेगा।
4. ग्रीन टी बैग आएगा काम
ग्रीन टी में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी कंपाउंड्स फटे होंठों को तुरंत शांत करते हैं। यह हीलिंग स्पीड को भी तेज करता है।
- कैसे इस्तेमाल करें फटे होंठों के लिए यह घरेलू नुस्खा-
- गुनगुने पानी में ग्रीन टी बैग डुबोकर होंठों पर 2–3 मिनट रखें।
- आप चाहें तो पानी में चुटकी भर हल्दी डालकर फिर टी बैग डाल सकती हैं।
फटे होंठों की केयर करने में बिल्कुल भी पीछे नहीं रहना चाहिए। इन नुस्खों को आजमाने के साथ ही दिन में 2-3 लीटर पानी पिएं। डिहाइड्रेशन भी होंठों के फटने का सबसे बड़ा कारण होता है। अगर आप हाइड्रेटेड रहेंगी तो होंठ सॉफ्ट रहेंगे।
फीचर्ड इमेज सोर्स