कभी ऐसा हुआ है कि बाल धोने के अगले ही दिन सफेद-सफेद फ्लेक्स दिखने लगें? या कंधों पर गिरते डैंड्रफ की वजह से डार्क कपड़े पहनने में झिझक हो? अगर हां, तो आप अकेले नहीं हैं। डैंड्रफ और फ्लेकी पैचेस आजकल बहुत कॉमन समस्या बन गई है। गलत शैंपू, स्ट्रेस, मौसम का बदलना या स्कैल्प की सही देखभाल न करना… ये सब इसकी वजह हो सकते हैं। ऐसे में सही डैंड्रफ कंट्रोल हेयर रूटीन इस समस्या में आपकी काफी मदद कर सकता है।
अगर आप भी बार-बार शैंपू बदलते-बदलते थक गई है, तो यह आर्टिकल आपकी हेल्प कर सकता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कैसे सही हेयर केयर रूटीन से आप डैंड्रफ कंट्रोल कर सकती हैं। चलिए आपको बताएं खुजली, इरिटेशन, डैंड्रफ से बचने का आसान तरीका और सही हेयर केयर गाइड।
1. डैंड्रफ कंट्रोल हेयर रूटीन में सही शैंपू चुनना है ज़रूरी
Image Source
- डैंड्रफ होने पर कोई भी खुशबूदार शैंपू इस्तेमाल करना गलती हो सकती है। हमेशा ऐसा शैंपू चुनें जो खासतौर पर डैंड्रफ के लिए बना हो। ऐसा शैंपू लें जो स्कैल्प को साफ करे लेकिन बहुत ज़्यादा ड्राई न करे।
- इसके अलावा, हफ्ते में 2 से 3 बार शैंपू करना काफी होता है। बहुत ज़्यादा शैंपू करने से स्कैल्प ड्राई हो सकता है, जिससे फ्लेक्स और बढ़ सकते हैं।
- शैंपू करते वक्त स्कैल्प पर फोकस करें। उंगलियों से हल्के हाथ से मसाज करें। शैंपू को कम से कम 2 मिनट स्कैल्प पर रहने दें, फिर अच्छे से धो लें।
2. डैंड्रफ कंट्रोल हेयरी रूटीन में स्कैल्प एक्सफोलिएशन को न करें नज़रअंदाज़
- जैसे स्किन को एक्सफोलिएशन की ज़रूरत होती है, वैसे ही स्कैल्प को भी इसकी ज़रूरत होती है। हफ्ते में एक बार स्कैल्प एक्सफोलिएटर का इस्तेमाल करें।
- एक्सफोलिएशन से जमा हुई डेड स्किन निकल जाती है और डैंड्रफ कम होता है।
- बस इतना ध्यान रखें कि एक्सफोलिएशन करते वक्त स्कैल्प या बालों पर हार्श नहीं होना है।
3. डैंड्रफ कंट्रोल हेयर रूटीन में ऑयलिंग का रोल
Image Source
- डैंड्रफ में तेल लगाना हमेशा बुरा नहीं होता, बस तरीका सही होना चाहिए। बहुत ज़्यादा तेल लगाना और लंबे समय तक उसे स्कैल्प पर छोड़ना फ्लेक्स बढ़ा सकता है।
- हफ्ते में एक बार हल्का-सा तेल लगाएं और 30-40 मिनट बाद शैंपू कर लें। नारियल या टी ट्री ऑयल जैसे हल्के तेल बेहतर रहते हैं।
4. कैसे लगाना चाहिए कंडीशनर
- कंडीशनर हमेशा बालों की लंबाई और ends पर ही लगाना चाहिए।
- स्कैल्प पर कंडीशनर लगाने से पोर्स बंद हो सकते हैं, जिससे डैंड्रफ और फ्लेक्स बढ़ सकते हैं।
- अगर कंडीशनर स्कैल्प पर रह जाए, तो वह अच्छे से साफ नहीं हो पाता और धीरे-धीरे बिल्डअप बनाता है।
इसे भी पढ़ें: Dandruff Home Remedies: बस 2 घरेलू नुस्खों से डैंड्रफ होगा कंट्रोल और बालों में आएगी चमक, आप भी जरूर आजमाएं
5. बाल सुखाते वक्त ध्यान रखें ज़्यादा
Image Source
- गीले बालों को तुरंत कंघी से न सुलझाएं। वे ज़्यादा नाज़ुक होते हैं और ऐसे में स्कैल्प में प्रेशर के कारण इरिटेशन और खुजली बढ़ सकती है।
- बाल ज़्यादा रगड़ने से फ्लेक्स और भी ज़्यादा दिखने लगते हैं।
- बाल सुखाने के लिए तौलिये से हल्के हाथ से दबाकर पानी सोखें।
- हमेशा चौड़े दांतों वाली कंघी का इस्तेमाल करें ताकि बाल उलझें नहीं।
6. डैंड्रफ कंट्रोल हेयर रूटीन में लाइफस्टाइल का रोल
- डैंड्रफ कंट्रोल करने का सबसे बड़ा स्टेप है कि आपका लाइफस्टाइल भी अच्छा हो। ऐसे में पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
- नींद पूरी न होना और बहुत ज़्यादा स्ट्रेस भी डैंड्रफ बढ़ा सकता है। कोशिश करें कि 7-8 घंटे की नींद लें।
- अपने खाने में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन्स, आदि सभी चीज़ों का सही कॉन्बिनेशन रखें। जंक और प्रोसेस्ड फूड कम से कम खाएं।
स्कैल्प में खुजली, चिपचिपापन और फ्लेकी पैचस कोई बड़ी समस्या नहीं है, अगर आप सही डैंड्रफ कंट्रोल हेयर रूटीन फॉलो करें। सही शैंपू, सही टाइम पर एक्सफोलिएशन और थोड़ी-सी केयर आपके स्कैल्प को हेल्दी बना सकती है। याद रखें, लगातार और प्यार से की गई देखभाल ही सबसे अच्छा इलाज है।
फीचर्ड इमेज सोर्स