घने, लंबे और बलखाते बाल किस लड़की को अच्छे नहीं लगते हैं? मगर हम बेचारी लड़कियां तो रोज़ बाल झड़ने का रोना गाकर ही परेशान हो गई हैं। दुनिया की सारी तकलीफें एक तरफ और यह बाल झड़ने का दुख एक तरफ, जो खत्म ही नहीं होता। ऐसे में कुछ विशेषज्ञ रोज़मेरी ऑयल के बारे में बताते हैं। ऐसा माना जाता है कि रोज़मेरी ऑयल बालों की ग्रोथ में हेल्प कर सकता है।

सोशल मीडिया पर भी लंबे समय से रोज़मेरी ऑयल का जमकर चर्चा हो रहा है। इसके बेनेफिट्स के बारे में बताया जा रहा है। पर सवाल यह है कि क्या सच में यह काम करता है या बस एक और फैशन ट्रेंड है? चलिए, आज इसके बारे में विस्तार से इस आर्टिकल में जानें।

क्या सचमुच बालों की ग्रोथ में हेल्प करता है रोज़मेरी ऑयल?

how does rosemary oil helps in hair growthImage Source

अब असली सवाल पर आते हैं। कुछ रिसर्च बताती हैं कि रोज़मेरी ऑयल स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है, जिससे बालों की जड़ों तक ज्यादा पोषण पहुंचता है। एक स्टडी में तो ये भी सामने आया कि छह महीने तक रोज़मेरी ऑयल लगाने से बालों की ग्रोथ में बदलाव देखने को मिले हैं। यह मिनोक्सिडिल (एक पॉपुलर हेयर ग्रोथ ट्रीटमेंट) की तरह कारगार लगा। हालांकि, ये रातोंरात बालों को ग्रो करने में मदद नहीं करता है। वहीं, यह हर किसी पर एक जैसा असर नहीं करता है।

क्या हैं रोज़मेरी ऑयल के फायदे?

  • इसमें एंटी-फंगल प्रॉपर्टीज होती हैं, जो डैंड्रफ की समस्या कम करने में भी कारगर हैं।
  • इसके नियमित इस्तेमाल से बालों की जड़ें मजबूत होती हैं और झड़ना कम हो सकता है।
  • यह स्कैल्प में इंफ्लेमेशन कम करता है।
  • इसके इस्तेमाल से बालों में चमक आती है।

इसे भी पढ़ें: इस तेल को लगाने से लंबे और घने होंगे बाल, हेयर फॉल में भी लग जाएगा विराम! जानें इस्तेमाल करने का तरीका

रोज़मेरी ऑयल को सही ढंग से लगाने का तरीका क्या है?

itchy scalp treatment

यह सबसे ज़रूरी स्टेप है, क्योंकि अगर आपको नहीं पता इसे कैसे लगाना है, तो आपको इसका फायदा भी नहीं मिलेगा। यह कंसन्ट्रेटेड ऑयल होता है, इसलिए इसे कैरियर ऑयल के साथ मिलाना चाहिए।।

  • इसे नारियल तेल, ऑलिव ऑयल या जोजोबा ऑयल के साथ मिला लें।
  • इस मिश्रण को अपने स्कैल्प पर लगाएं और 5-10 मिनट तक धीरे-धीरे मसाज करें।
  • तेल लगाकर कम से कम 30 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • बाल धोने के लिए माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल करें और बहुत ही ढंग से स्कैल्प को मसाज करके तेल हटाएं।
  • इस तेल को कम से कम हफ्ते में 2-3 बार लगाएं। आपको इससे अच्छा फर्क देखने को मिलेगा।

अगर आपको किसी तरह की एलर्जी है, तो रोज़मेरी ऑयल लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपका हेयर या स्कैल्प ट्रीटमेंट चल रहा है, तो इसका इस्तेमाल न करें।

फीचर्ड इमेज सोर्स

Kapil Sharma Podcast | From Amritsar To The World | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 21

Kapil Sharma's life is the Indian success story everyone needs to know

Thank You For Coming, Internet Fame & More | Shibani Bedi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 19

Join us as we speak to one of the most loved content creators in India and what it really means to be famous on the internet

Richa Chadha On Fukrey 3, Ali Fazal, And Missing Delhi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 18

Whether it’s Bholi Punjaban in Fukrey, or Nagma Khatoon in Gangs of Wasseypur, Richa Chadha never fails to impress.

Sacred Games, Being Single At 40, And More | Kubbra Sait | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 17

Kubbra has some riveting stories to share in this episode of AfterHours with All About Eve.