क्या आपकी एड़ियां भी रूखी और फटी हुई हैं? क्या सैंडल पहनते वक्त शर्मिंदगी महसूस होती है? तो आप अकेली नहीं हैं! कई महिलाएं इसकी शिकायत करती हैं और सर्दियों में तो यह समस्या और भी बढ़ जाती है। अब ऐसे में अगर आप Cracked Feet Treatment की तलाश में हैं, तो आज हम आपको एक ऐसा घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं, जो आपकी एड़ियों पर कमाल करेगा। इस नुस्खे में हम आपको कोई महंगी क्रीम का इस्तेमाल करने के लिए नहीं कहेंगे। आपके किचन के 1 इंग्रीडिएंट से ही आप अपनी फटी एड़ियों को मुलायम बना सकेंगी। आइए इस लेख में आपको यह जादुई नुस्खा बताएं।
सरसों का तेल और पैराफिन वैक्स का कमाल
Image Source
जी हां, आपने सही पढ़ा! यह एक बेहतरीन Cracked Feet Treatment है। पैराफिन वैक्स का इस्तेमाल अक्सर ब्यूटी प्रोडक्ट्स में होता है। आप इसे आसानी से खरीद सकती हैं। अगर आप पैराफिन वैक्स न खरीदना चाहें, तो कोई बात नहीं, आप सफेद मोमबत्ती का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
सरसों के तेल के बेनिफिट्स?
- सरसों का तेल विटामिन-ई, ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड भरपूर होता है। यह स्किन को गहराई से मॉइश्चराइज करते हैं और डेड स्किन को हटाने में मदद करते हैं।
- सरसों के तेल में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण भी होते हैं, जो इंफेक्शन से बचाते हैं।
पैराफिन वैक्स के क्या हैं बेनिफिट्स?
- अब बात करते हैं पैराफिन वैक्स की। यह एक नेचुरल मोम है जो स्किन पर एक बैरियर बनाती है। जब आप इसे गर्म करके लगाते हैं, तो यह नमी को सील करती है।
- पैराफिन वैक्स डेड स्किन सेल्स को हटाती है और त्वचा को हाइड्रेट रखती है।
फटी एड़ियों पर कैसे काम करता है यह नुस्खा?
Image Source
- आखिर यह कॉम्बिनेशन फटी एड़ियों पर इतना असरदार क्यों है? दरअसल, एड़ियां त्वचा में नमी की कमी के कारण फटती हैं। ऐसे में स्किन ड्राई और हार्ड हो जाती है। इसी वजह से आपकी एड़ियों में दरारें पड़ने लगती हैं।
- सरसों का तेल इन दरारों में पहुंचकर त्वचा को नरम और फ्लेक्सिबल बनाता है। इसके विटामिन्स और फैटी एसिड स्किन को रिपेयर करते हैं।
- पैराफिन वैक्स नमी को सील करती है और स्किन को हील होने में मदद करती है।
- इस Cracked Feet Treatment को नियमित रूप से इस्तेमाल करने से कुछ ही दिनों में एड़ियों की दरारें भरने लगती हैं। रूखापन कम होता है और त्वचा मुलायम होती है।
फटी एड़ियों के लिए घरेलू नुस्खा बनाने का तरीका
सामग्री:
- 2 बड़े चम्मच सरसों का तेल
- 1 बड़ा चम्मच पैराफिन वैक्स
- हल्दी (ऑप्शनल)
क्या करें:
- एक छोटे बर्तन में पैराफिन वैक्स को धीमी आंच पर पिघलाएं। ध्यान रखें कि इसे ज्यादा गर्म न करें, बस इतना कि यह पूरी तरह पिघल जाए।
- अब इसमें सरसों का तेल डालकर अच्छे से मिला लें। आंच बंद कर दें और मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें। बस इसे जमने न दें।
- अपने पैरों को गर्म पानी में 10-15 मिनट के लिए भिगो दें। इससे स्किन नरम हो जाएगी और नुस्खा बेहतर ढंग से लगा सकेंगी।
- पैरों को तौलिए से पोंछकर सुखा लें। अब सरसों के तेल और वैक्स के मिश्रण को अपनी एड़ियों और पैरों के तलवों पर अच्छी तरह से लगाएं।
- मिश्रण लगाने के बाद मोजे पहन लें और रात भर के लिए छोड़ दें।
- सुबह गुनगुने पानी से पैर धो लें। प्यूमिस स्टोन की मदद से हल्के हाथों से डेड स्किन को रगड़कर निकाल लें।
- इस नुस्खे को हफ्ते में कम से कम 3-4 बार आजमाएं। आपको बस 1 हफ्ते में बड़ा फर्क नज़र आएगा।
तो देर किस बात की? इससे अच्छा, सस्ता और किफायती Cracked Feet Treatment आपको नहीं मिल सकता। इसे आजमाएं और अपने पैरों को सॉफ्ट और कोमल बनाएं!
फीचर्ड इमेज सोर्स