Corset आपके फिगर को एन्हांस करता है। इसे हर पार्टी या इवेंट के लिए पहना जा सकता है। हालांकि, विंटर में कॉर्सेट पहनना थोड़ा चैलेंजिंग हो सकता है क्योंकि सर्दियों में चिलचिलाती हवाओं का डर रहता है। लेकिन अगर आपको सही Corset styling tips पता हों, तो ये भी आसान हो सकता है।

अगर आप सोच रही हैं कि ठंड में कोर्सेट कैसे पहना जाए, तो चलिए आपको बताते हैं कुछ शानदार तरीके। सर्दियों में कोर्सेट पहनना न सिर्फ आपको स्टाइलिश बनाएगा, बल्कि आप गर्म भी रहेंगी। बस थोड़ी समझदारी से लेयरिंग करें। चलिए इ्स आर्टिकल में आपको बताएं corset styling tips के बारे में।

फुल स्लीव टॉप के साथ लेयरिंग

corset with full tshirt-corset styling tipsImage Source

सर्दियों में कोर्सेट पहनने का सबसे आसान तरीका है इसे फुल स्लीव टॉप या टर्टलनेक के ऊपर पहनना। काले या सफेद रंग की बॉडी फिटिंग टी-शर्ट लें और उसके ऊपर कोर्सेट पहन लें। यह लुक बेहद खूबसूरत लगता है और आपको ठंड से भी बचाता है। आप चाहें तो थर्मल अंदर भी पहन सकती हैं जो दिखेगा नहीं।

ओवरसाइज शर्ट के साथ

एक और मजेदार तरीका है ओवरसाइज शर्ट के ऊपर कोर्सेट बांधना। सफेद या पेस्टल रंग की लंबी शर्ट पहनें और उसके ऊपर काले या भूरे रंग का कोर्सेट लगाएं। शर्ट की बाजू थोड़ी मोड़ लें या पूरी रखें, दोनों में ही अच्छा लगता है। यह स्टाइल बहुत ही ट्रेंडी और आरामदायक है।

लॉन्ग कोट के साथ करें पेयरिंग

अगर आपको बाहर जाना है तो कोर्सेट के ऊपर लॉन्ग कोट या ओवरकोट पहनें। अंदर आप टॉप के साथ कोर्सेट पहनें और ऊपर से ट्रेंच कोट या वूलन कोट डाल लें। जब आप अंदर पहुंचें तो कोट उतार दें और आपका परफेक्ट कोर्सेट लुक तैयार है। यह तरीका पार्टियों और शाम की सैर के लिए बेस्ट है। Corset styling tips की लिस्ट में इस एक टिप को भी ज़रूर नोट कीजिएगा।

जैकेट और ब्लेज़र के साथ करें स्टाइल

corset styling with jacketImage Source

कोर्सेट के ऊपर डेनिम जैकेट या लेदर जैकेट पहनना भी बहुत अच्छा लगता है। आप जैकेट को खुला रखें ताकि कोर्सेट दिखे। ब्लेज़र के साथ भी यह लुक शानदार बनता है, खासकर ऑफिस या फॉर्मल जगहों के लिए। काले कोर्सेट के साथ बेज या ग्रे रंग का ब्लेज़र बहुत जंचता है।

स्वेटर और कार्डिगन से मैच करें

पतली स्वेटर के ऊपर कोर्सेट पहनना एक बेहतरीन विकल्प है। आप लंबी कार्डिगन भी खुली रख सकती हैं और बीच में कोर्सेट बांध सकती हैं। यह आरामदायक और स्टाइलिश दोनों है। क्रीम या भूरे रंग की स्वेटर के साथ काला कोर्सेट बहुत सुंदर कॉन्ट्रास्ट बनाता है।

जींस और पैंट के साथ

एक और Corset styling tips यह है कि अगर आप इसे स्कर्ट्स की बजाय नीचे हाई-वेस्ट जींस या ट्राउजर पहनें। इससे कोर्सेट की शेप और भी अच्छी दिखती है। सर्दियों में आप वूलन पैंट या कॉर्डरॉय जींस भी ले सकती हैं जो गर्म रहती हैं। बूट्स के साथ यह लुक परफेक्ट बनता है।

कलर कॉम्बिनेशन पर दें ध्यान

corset styling tipsImage Source

सर्दियों में गहरे रंग जैसे बरगंडी, नेवी ब्लू, या मरून रंग के कोर्सेट चुनें। ये रंग मौसम के साथ अच्छे लगते हैं। वेलवेट या साटन की बनावट वाले कोर्सेट सर्दियों के लिए बेस्ट होते हैं। इस तरह के रंगों के साथ अगर आप ब्लैक या व्हाइट ट्रेंच कोट या लॉन्ग कोट पहनेंगी, तो भी अच्छे लगेंगे।

देखा आपने कैसे स्मार्ट और स्टाइलिश लेयरिंग से आप अपने लुक को एन्हांस कर सकती हैं। इन Corset styling tips के बारे में आपका का ख्याल है, हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं।

फीचर्ड इमेज सोर्स

Kapil Sharma Podcast | From Amritsar To The World | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 21

Kapil Sharma's life is the Indian success story everyone needs to know

Thank You For Coming, Internet Fame & More | Shibani Bedi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 19

Join us as we speak to one of the most loved content creators in India and what it really means to be famous on the internet

Richa Chadha On Fukrey 3, Ali Fazal, And Missing Delhi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 18

Whether it’s Bholi Punjaban in Fukrey, or Nagma Khatoon in Gangs of Wasseypur, Richa Chadha never fails to impress.

Sacred Games, Being Single At 40, And More | Kubbra Sait | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 17

Kubbra has some riveting stories to share in this episode of AfterHours with All About Eve.