क्या आपके बाल भी झड़ते रहते हैं? क्या पतले और बेजान बाल आपकी चिंता का कारण बन गए हैं? अगर हां, तो आज हम आपको एक ऐसे तेल के बारे में बताने जा रहे हैं जो सदियों से बालों की समस्याओं का हल रहा है। जी हां, हम बात कर रहे हैं कैस्टर ऑयल की। हेयर ग्रोथ के लिए कैस्टर ऑयल को बहुत उपयोगी माना जाता है। यह साधारण दिखने वाला तेल आपके बालों के लिए किसी जादू से कम नहीं है। आइए जानते हैं कि आखिर क्यों कैस्टर ऑयल को बालों की ग्रोथ के लिए फायदेमंद माना जाता है।
कैस्टर ऑयल के क्या हैं फायदे?
Image Source
- कैस्टर ऑयल में Ricinoleic acid एसिड होता है जो इसे बाकी ऑयल्स से अलग बनाता है। इसमें विटामिन-ई, ओमेगा-6 फैटी एसिड और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
- यह तेल बालों की जड़ों तक गहराई से पहुंचता है। यह स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है, जिससे बालों की जड़ें मजबूत होती हैं। साथ ही, यह बालों को नमी देता है और रूखेपन से बचाता है। अगर आपके बाल दो मुंहे हो गए हैं या टूटते रहते हैं, तो कैस्टर ऑयल इन समस्याओं को भी हल कर सकता है।
- यह तेल एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भी भरपूर है। इसलिए, अगर आपकी स्कैल्प में खुजली, डैंड्रफ या किसी तरह का इंफेक्शन है, तो यह उसे भी दूर करने में मदद करता है।
कैस्टर ऑयल हेयर ग्रोथ में कैसे काम करता है?
- कैस्टर ऑयल स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को तेज करता है। जब बालों की जड़ों को अच्छे से ब्लड और ऑक्सीजन मिलती है, तो वे तेजी से बढ़ने लगते हैं।
- यह तेल हेयर फॉलिकल्स को पोषण देता है और उन्हें एक्टिव करता है। कैस्टर ऑयल की नियमित मसाज से ये फॉलिकल्स एक्टिव होकर बेहतर ढंग से वर्क करते हैं।
- इसके अलावा, यह तेल बालों को प्रोटीन और जरूरी पोषक तत्व प्रदान करता है जो बालों की मजबूती के लिए आवश्यक हैं। मजबूत बाल टूटते नहीं हैं, जिससे बालों की लंबाई बढ़ती है और घनापन आता है।
इसे भी पढ़ें: अगर आपके बाल भी अक्सर हो जाते हैं Frizzy, तो जरूर आजमाएं ये 3 Hair Masks… चंद मिनटों में Smooth हो जाएंगी उलझी लटें
सही तरीके से कैसे करें इस्तेमाल?
Image Source
- कैस्टर ऑयल बहुत गाढ़ा होता है, इसलिए इसे कैरियर ऑयल के साथ लगाया जाता है। सबसे अच्छा तरीका है कि इसे किसी हल्के तेल के साथ मिलाकर इस्तेमाल करें। आप इसे नारियल तेल, बादाम तेल या ऑलिव ऑयल के साथ बराबर मात्रा में मिला सकते हैं।
- हफ्ते में दो से तीन बार इस तेल की मसाज करें। तेल को हाथों में लेकर पहले हल्का गर्म कर लें। फिर बालों की जड़ों में उंगलियों से धीरे-धीरे मसाज करें। कम से कम 10-15 मिनट तक मसाज करना जरूरी है ताकि तेल अच्छे से स्कैल्प में अब्सॉर्ब हो सके।
- तेल लगाने के बाद इसे कम से कम 2-3 घंटे या रातभर के लिए छोड़ दे। अगले दिन माइल्ड शैंपू से बाल धोएं।
कैस्टर ऑयल को अगर आप नियमित 4-6 हफ्ते लगाएं, तो आपको फर्क जरूर दिखेगा। आपके बालों का झड़ना कम होगा और शाइन भी आएगी। हमें उम्मीद है यह जादुई तेल आपके लिए फायदेमंद जरूर साबित होगा।
फीचर इमेज सोर्स